Nimisha Priya केरल की निमिषा प्रिया को अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई जाएगी। निमिषा को बचाने के लिए भारत सरकार प्रयासरत है। ब्लड मनी के जरिए मृतक के परिवार को 8.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया को अपने बिजनस पार्टनर की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई जाएगी। यमन की राजधानी सना की जेल में बंद निमिषा को 16 जुलाई को सजा-ए-मौत दी जाएगी। हालांकि, निमिषा की जान बचाने के लिए भारत सरकार पूरी कोशिश कर रही है। सवाल है कि आखिर कैसे निमिषा की जान बच सकती है? तो इसका जवाब 'ब्लड मनी' है। दरअसल, मृतक के परिवार को 'ब्लड मनी' देकर निमिषा को माफी दिलाने का रास्ता खोजा जा सकता है। मृतक के परिवार को 8.
6 करोड़ रुपये पेशकश की गई निमिषा को बचाने के लिए सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल भी बनाया गया है। इस काउंसिल से जुड़े एक कार्यकर्ता ने कहा कि निमिषा प्रिया द्वारा कथित रूप से मारे गए यमनी नागरिक के परिवार को 'ब्लड मनी' के तौर पर 8.6 करोड़ रुपये पेशकश की गई है। कार्यकर्ता ने बताया कि प्रिया जेल में कैदियों की इलाज भी कर रही है। मृतक का परिवार लेगा आखिरी फैसला शुक्रवार को काउंसिल के कार्यकर्ता ने बताया कि मिषा के परिवार के पावर ऑफ अटॉर्नी धारक सैमुअल जेरोम, जो पहले से ही यमन के सना में हैं, हमारी ओर से बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं। बातचीत में कई महीने लग गए और हमने निमिषा प्रिया को बचाने के लिए 10 लाख डॉलर का प्रस्ताव रखा है। यमनी व्यक्ति के परिवार ने अभी तक हां या ना नहीं कहा है। एक बार परिवार हां कह दे, तो हम धनराशि जुटाएंगे और अगर वे निमिषा को माफ करने के लिए तैयार हों तो उन्हें दे देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम परिवार से निमिषा को उसके किए या उस पर लगे आरोपों के लिए माफ़ करने का अनुरोध कर रहे हैं। अगर परिवार पैसे लेकर या बिना पैसे के माफी देने को तैयार है। तो हम 10 लाख डॉलर देने को तैयार हैं। यह भी पढ़ें- तो रुक जाएगी यमन में भारतीय नर्स की फांसी की सजा! सुप्रीम कोर्ट में वकील ने बताया 'Blood Money' वाला तरीका
Death Sentence Yemen Blood Money Indian Government Efforts International Action Council Business Partner Murder Sana Jail Legal Case Save Nimisha Priya
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं भारतीय नर्स Nimisha Priya? 16 जुलाई को यमन में दी जाएगी फांसी; जानिए किस मामले में ठहराया गया था दोषीभारतीय नर्स निमिषा प्रिया जिन्हें यमन में मौत की सजा सुनाई गई है को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। केरल की रहने वाली 37 वर्षीय निमिषा को यमनी नागरिक तलाल अब्दो मेहदी की हत्या का दोषी पाया गया था। निमिषा 2008 में यमन गई थीं और 2014 में तलाल के संपर्क में आईं जिसके बाद विवाद और हत्या...
Read more »
सोचकर भी डर लगता है...उधर यमन में फांसी का फंदा कर रहा निमिषा का इंतजार, इधर पति 'चमत्कार' को बेकरारKerala nurse Nimisha Priya News: केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फांसी की सजा सुनाई गई है. 16 जुलाई को फांसी की तारीख तय हुई है. परिवार और दोस्त चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं. प्रिया पर हत्या का आरोप है.
Read more »
यमन में भारतीय नर्स फांसी केस, SC सुनवाई को तैयार: याचिका में कहा- अदालत सरकार को दखल देने के लिए कहे, 16 ज...सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को यमन में मौत की सजा पाई केरल की नर्स निमिषा प्रिया मामले में सुनवाई पर राजी हो गया। याचिका में केंद्र सरकार को राजनयिक दखल करने का निर्देश देने की मांग की गई है। जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने मामलेYemen Indian Nurse Nimisha Priya Case Update; सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को यमन में मौत की सजा पाई केरल की नर्स निमिषा प्रिया मामले...
Read more »
Yemen: यमन में भारतीय नर्स निमिषा को बचाने की आखिरी कोशिश! सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए हुआ तैयारयमन में मौत की सजा पाई भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को बचाने की संभवतः आखिरी कोशिश शुरू हो गई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने निमिषा प्रिया को बचाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई
Read more »
तो रुक जाएगी यमन में भारतीय नर्स की फांसी की सजा! सुप्रीम कोर्ट में वकील ने बताया 'Blood Money' वाला तरीकासुप्रीम कोर्ट ने यमन में फांसी की सजा पाए केरल की नर्स निमिषा प्रिया के मामले की सुनवाई के लिए सहमति जताई है। निमिषा पर अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या का आरोप है। याचिका में भारत सरकार से कूटनीतिक रास्तों का इस्तेमाल कर निमिषा की जान बचाने की मांग की गई है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 14 जुलाई को...
Read more »
केरल की निमिषा प्रिया को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया गया दरवाजा, यमन में 16 जुलाई को मौत है मुकर्रर!Petition filed in Supreme Court to save Nimisha Priya: केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में एक नागरिक की हत्या मामले में मौत की सजा से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है.
Read more »
