भोपाल में 90 डिग्री वाला पुल ही नहीं... ये दो ब्रिज भी हैं इंजीनियरिंग का मुजस्सिमा, एक तो 126 करोड़ में बना

Bhopal Viral Bridge News

भोपाल में 90 डिग्री वाला पुल ही नहीं... ये दो ब्रिज भी हैं इंजीनियरिंग का मुजस्सिमा, एक तो 126 करोड़ में बना
Viral Bridge Of BhopalAishbag Bridge Bhopal90 Degree Wala Bridge
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

Bhopal Controversial Bridge: भोपाल में ऐशबाग का रेलवे ओवर ब्रिज अपने 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण चर्चा में है। शहर के दो अन्य पुलों, डा.

भोपाल: ऐशबाग का रेलवे ओवर ब्रिज अपने 90 डिग्री के कारण चर्चा में है। हालांकि राजधानी में इंजीनियरिंग भूल का यह एकमात्र उदाहरण नहीं है। शहर के दो अन्य पुलों की डिजाइन में खामियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इन पुलों के डिजाइन में गंभीर कमियां हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।क्यों है ऐशबाग का आरओबी चर्चा में?ऐशबाग आरओबी के रेल लाइन के ऊपर के स्लैब से एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए 200 से 300 मीटर का कर्व दिया जाना चाहिए था। वहां इंजीनियरों ने करीब 90 डिग्री का मोड़ बना दिया है। यही इस ब्रिज की सबसे बड़ी खामी है। यह मोड़ आइआरसीए के नियम के बिल्कुल विपरीत है। ऐसा मोड़ किसी भी ब्रिज में नहीं बनाया जाता। इस मोड़ की वजह से बड़े वाहन मुड़ ही नहीं पाएंगे। छोटे वाहन भी अगर तेज रफ्तार में गुजरे तो उनके अंधे मोड़ पर पुल से नीचे गिरने का खतरा है। सामने से आ रहा ट्रैफिक तो किसी को दिखेगा ही नहीं। स्लैब के ऊपर केवल ढाई फीट का फुटपाथ दिया गया है, जो अंत में जाकर दो फीट भी नहीं बचता। कोई भी सुविधाजनक ढंग से चल नहीं सकता। मानक के मुताबिक ऐसा फुटपाथ तीन से साढ़े तीन फीट का बनना चाहिए।126 करोड़ की लागत से बने पुल में भी खामियां शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके में 126 करोड़ की लागत से बना डा.

भीमराव आंबेडकर सेतु भी अजूबा है। इसकी तीनों भुजाएं दुर्घटना बहुल क्षेत्र बन चुकी हैं। इसका सबसे अधिक खतरनाक हिस्सा भोपाल हाट चौराहा है। इस पुल की एक भुजा ठीक चौराहे के रेड लाइट पर उतरती है। यहां आने-जाने वाले वाहनों की भीड़ होती है। अक्सर वाहनों की टक्कर होती रहती है। गायत्री मंदिर डाक भवन के सामने चौराहे पर कोई रोटरी नहीं है। इस कारण यहां पर वाहन आमने-सामने आते हैं। मेट्रो शुरू हो जाने के बाद यहां खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।पुल के दूसरे हिस्से में भी खामीवहीं, गणेश मंदिर की तरफ उतरने वाली भुजा से किसी दूसरे हिस्से में जाने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। नियम से चले तो सीधे सावरकर सेतु पर चढ़ना होगा। लोग अरेरा कालोनी अथवा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने के लिए गलत मुड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। पुल के ऊपर भी स्लोप की गलतियां थीं, जिन्हें ठीक करने के लिए पुल को एक बार बंद किया गया था।बावड़िया कला रेलवे क्रासिंग के पुल पर सवालबावड़िया कला रेलवे क्रासिंग पर 2019 में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बना आरओबी गलत डिजाइन की वजह से एक्सीडेंट जोन बन चुका है। नर्मदापुरम की तरफ उतरने वाली भुजा बाग सेवनिया थाने के सामने सर्विस रोड पर उतरती है। कटारा हिल्स की तरफ से आने वाला ट्रैफिक उस पुल का इस्तेमाल करने के लिए गलत दिशा से सड़क पार कर उसपर चढ़ता है। वह उतरने वाले ट्रैफिक के लिए खतरा बन जाता है। दानापानी रोड की तरफ उतरने वाली भुजा भी एक व्यस्त चौराहे पर उतरती है। वहां हमेशा ट्रैफिक जाम रहता है। इसके अलावा आरओबी के घटिया निर्माण की वजह से कई बार पुल पर पैचवर्क किया जा चुका है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Viral Bridge Of Bhopal Aishbag Bridge Bhopal 90 Degree Wala Bridge 90 Degree Bridge Of Aishbagh Ambedkar Setu In Bhopal Engineering Mistakes Bhopal Bavaria Kalan Rob Mistakes 90 डिग्री वाला पुलष भोपाल वायरल पुल ऐशबाग ब्रिज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

1 मिनट के लिए हंसी बंद नहीं होने देती ये फिल्म, 60 लाख के बजट में कमा डाटे थे 8 करोड़ रुपये1 मिनट के लिए हंसी बंद नहीं होने देती ये फिल्म, 60 लाख के बजट में कमा डाटे थे 8 करोड़ रुपयेआज हम आपको ऐसी ही एक बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका बजट एक करोड़ रुपये से भी कम था, लेकिन इसने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की.
Read more »

दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग होते ही दिखते हैं ये 5 लक्षण, अगर आपको भी होती हैं ये दिक्कत तो तुरंत लें डाक्टर की सलाह!दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग होते ही दिखते हैं ये 5 लक्षण, अगर आपको भी होती हैं ये दिक्कत तो तुरंत लें डाक्टर की सलाह!दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग होते ही दिखते हैं ये 5 लक्षण, अगर आपको भी होती हैं ये दिक्कत तो तुरंत लें डाक्टर की सलाह!
Read more »

गर्मियों में जन्नत से कम नहीं हैं कोल्हापुर के पास बसे ये हिल स्टेशन, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानगर्मियों में जन्नत से कम नहीं हैं कोल्हापुर के पास बसे ये हिल स्टेशन, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानगर्मियों में जन्नत से कम नहीं हैं कोल्हापुर के पास बसे ये हिल स्टेशन, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लान
Read more »

वडोदरा की ये जगहें हैं प्राकृतिक खूबसूरती का गढ़, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानवडोदरा की ये जगहें हैं प्राकृतिक खूबसूरती का गढ़, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लानवडोदरा की ये जगहें हैं प्राकृतिक खूबसूरती का गढ़, छुट्टियों में बना लें विजिट का प्लान
Read more »

चिनाब रेल ब्रिज: हिमालय में बना इंजीनियरिंग का चमत्कार, Video में देखिए कैसे बना ये पुल?चिनाब रेल ब्रिज: हिमालय में बना इंजीनियरिंग का चमत्कार, Video में देखिए कैसे बना ये पुल?चिनाब रेल ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, हिमालय में बना है. 1315 मीटर लंबा यह पुल 25,000 टन स्टील से तैयार हुआ. सैटेलाइट तस्वीरों से इसका निर्माण दिखा. यह भूकंप और 40 किलो TNT विस्फोट सह सकता है. कश्मीर को जोड़ने वाला यह पुल भारत की इंजीनियरिंग का चमत्कार है.
Read more »

इंजीनियरिंग का कमाल!, भोपाल ब्रिज का 90 डिग्री मोड़ बना सोशल मीडिया का नया ‘टर्निंग पॉइंट’इंजीनियरिंग का कमाल!, भोपाल ब्रिज का 90 डिग्री मोड़ बना सोशल मीडिया का नया ‘टर्निंग पॉइंट’हम रोजाना ऐसी कई इमारतों को देखते हैं बेहतरीन इंजीनियरिंग का अनोखी उदाहरण है. लेकिन भोपाल का ऐशबाग आरओबी अपनी अनोखी डिजाइन और अनोखी इंजीनियरिंग करामात के लिए विवादों में घिर गया है. इसकी वजह इसका डिजाइन है.   
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:44:30