राजीव गांधी के दौरे में रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा दिसंबर 1987 में विराट के कमांडिंग ऑफिसर थे. पसरिचा ने मोदी के आरोपों को किया ख़ारिज.
JOHN GIANNINI/AFP/GETTY IMAGES एयरक्राफ़्ट आईएनएस विराट के पूर्व कमांडिंग ऑफिसर ने इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस युद्धपोत का इस्तेमाल निजी टैक्सी के तौर पर किया था.
रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा दिसंबर 1987 में विराट के कमांडिंग ऑफिसर थे, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसकी सवारी की थी. वाइस एडमिरल पसरिचा ने इस बात को सिरे से ख़ारिज कर दिया है कि राजीव गांधी ने अपने दोस्तों और इतालवी सास के लिए इसका निजी इस्तेमाल किया था. विनोद पसरिचा का कहना है, ''राजीव गांधी तब सरकारी काम से लक्षद्वीप गए थे. आईलैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की एक बैठक थी और राजीव गांधी इसी में शामिल होने पहुंचे थे. राजीव गांधी कोई फैमिली ट्रिप पर नहीं आए थे. राजीव गांधी के साथ उनकी पत्नी सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी और आईएएस अधिकारी थे.'' पसरिचा ने ये बातें भारतीय न्यूज़ चैनलों से कही है.पसरिचा ने इस बात से इनकार किया है कि युद्धपोत में राजीव गांधी के साथ अमिताभ बच्चन और सोनिया गांधी के माता-पिता थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर इस युद्धपोत का निजी टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक चुनावी रैली में यह भी दावा किया था कि इसमें राजीव गांधी के साथ उनकी सास और अमिताभ बच्चन भी थे. पसरिचा ने कहा कि राजीव गांधी के अलावा सोनिया, राहुल और दो आईएएस अधिकारी थे. उन्होंने सेना के राजनीतीकरण करने को दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया. पसरिचा ने कहा है, ''हमलोग त्रिवेंद्रम से चले थे. तब कई द्वीपों पर राजीव गांधी बैठकों के लिए गए थे. राजीव गांधी ने तीन द्वीपों का दौरा हेलिकॉप्टर से किया था.'' एडमिरल एल रामदास वेस्टर्न फ्लीट के कमांडर इन-चीफ़ थे और तब वो राजीव गांधी के साथ थे. एडमिरल रामदास का भी कहना है कि राजीव गांधी ने विराट का इस्तेमाल सरकारी दौरे के लिए किया था न कि फैमिली ट्रिप के लिए.एडमिरल रामदास ने पूरे विवाद पर एनडीटीवी से कहा, ''नौसेना सैर करने के लिए नहीं बनी है और न हम ऐसा करते हैं. हमारी आदत है कि जो भी अतिथि के तौर पर आता है उसका ठीक से देखभाल करते हैं. हमारे प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में आईलैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक के लिए आए थे. हमारे वेस्टर्न फ्लीट उस इलाक़े में तो पहले से थी ही. जब विक्रमदित्य आया तो अभी के प्रधानमंत्री गए थे. इनके साथ कई लोग थे. राजीव गांधी का दौरा भी सरकारी था. हमलोग लड्डू-पेड़ा बाँटने नहीं गए थे. ये तो सेना की बदनामी कर रहे हैं. ये युद्धपोत को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं. मुझे तो लग रहा है कि अभी ही इस्तेमाल किया जा रहा है. हमने राजीव गांधी को त्रिवेंद्रम से साथ लिया था और उन्होंने चार से पाँच द्वीपों का दौरा किया था.''-Adm L Ramdass,Ex Chief of Naval Staff & then Fleet Officer,Commanding-In-Chief, Southern Naval Command
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
...जब मौत के बाद भी अमेठी से लोकसभा चुनाव जीत गए थे राजीव गांधीये चुनाव बेहद ध्रुवीकरण भरे माहौल में हो रहा था. चंद्रशेखर 6 मार्च 1991 को इस्तीफा दे चुके थे. देश में मंडल और कमंडल का दौर था. साम्प्रदायिक धुव्रीकरण और जातीय गोलबंदी अपने चरम पर थी. बीजेपी की अगुवाई में राम मंदिर का आंदोलन पूरे उफान पर था तो वहीं मंडल आयोग की सिफारिशों ने देश में अगड़ों-पिछड़ों के बीच वैमनस्य की खाई को बढ़ा दिया था. भारत जातीय और धार्मिक गोलबंदी के बीच पिस रहा था.
Read more »
राजीव गांधी 'मिस्टर क्लीन' थे लेकिन 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में उनकी मृत्यु हुई: मोदीराजीव गांधी 'मिस्टर क्लीन' थे लेकिन 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में उनकी मृत्यु हुई: मोदी RajivGandhi NarendraModi RahulGandhi राजीवगांधी नरेंद्रमोदी राहुलगांधी
Read more »
सबसे बड़े मॉब लिंचर थे राजीव गांधी- शिरोमणी अकाली दलभ्रष्टाचारी नंबर वन के बाद बसे बड़े मॉब लिंचर बने राजीव गांधी, पढ़िए पांच बड़ी खबरें.
Read more »
राजीव गांधी ने 10 दिनों तक INS विराट में छुट्टियां मनाईं: पीएम मोदीLIVE: PM मोदी ने साधा AAP पर निशाना- 'जो देश बदलने आए थे, वे खुद बदल गए' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
दिल्ली में बोले पीएम मोदी, 'राजीव गांधी ने 10 दिनों तक INS विराट में छुट्टियां मनाईं'पीएम मोदी ने कहा कि राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों मे, उनकी ससुराल वाले यानि इटली वाले भी शामिल थे.
Read more »
मोदी ने कहा- राजीव ससुरालवालों के साथ आईएनएस विराट से छुट्टियां मनाने गए थेप्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान और हरियाणा के फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में रैलियां कीं दिल्ली में मोदी ने कहा- जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है, तब देश की सुरक्षा दांव पर लग ही जाती है प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में कहा- कांग्रेस नेताओं ने मुझे हिटलर-मौत का सौदागर कहा, ये उनकी प्रेम वर्षा का सैंपल है | lok sabha election PM Narender Modi rally fatehabad live and update, haryana, lok sabha election, political news, haryana news, haryana latest news, haryana lok sabha election news, election news haryana
Read more »
राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी की तरह किया था: मोदीराजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी की तरह किया था: मोदी narendramodi RajivGandhi Loksabhaelections2019
Read more »
राजीव गांधी की 'खास छुट्टी', अमिताभ बच्चन समेत कौन-कौन गया था छुट्टियां मनानेराजीव गांधी और सोनिया गांधी की इस खास छुट्टी के मेहमानों की बात करें तो मेहमानों की लिस्ट बहुत बड़ी नहीं थी. शुरुआत उनके बेटे राहुल गांधी से करते हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस छुट्टी में राजीव के साथ तो थे ही, साथ में उनके 4 दोस्त भी इस खूबसूरत द्वीप पर नए साल का जश्न मनाने गए थे.
Read more »
कांग्रेस ने कहा- आईएनएस विराट पर राजीव छुट्टियां बिताने नहीं, बल्कि आधिकारिक यात्रा पर गए थेमोदी ने दावा किया था- राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया कांग्रेस ने पटलवार करते हुए कहा- मोदी वायुसेना के विमानों को चुनाव में टैक्सी बना लिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी परिवार के साथ लक्षद्वीप गए थे इस दौरान उनके साथ अमिताभ बच्चन-जया बच्चन के अलावा उनके भाई अजिताभ भी मौजूद थे | Prime Minister Narendra Modi says Rajeev Gandhi used INS Virat for Holidays
Read more »
रक्षा मंत्री का बयान- 'INS विराट पर ससुरालवालों के साथ घूमते थे राजीव गांधी'– News18 हिंदीचुनाव प्रचार के लिए भोपाल आयी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन में INS विराट तक का मिसयूज किया गया. उन्होंने कहा INS विराट के क्रू ने भी ये स्वीकार किया है कि राजीव गांधी ससुरालवालों के साथ यहां घूमने आए थे. उन्होंने कहा,आर्मी,नेवी और एयरफोर्स का इतना दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस सरकार अब बीजेपी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रही है.
Read more »