राजीव गांधी की 'खास छुट्टी', अमिताभ बच्चन समेत कौन-कौन गया था छुट्टियां मनाने

United States News News

राजीव गांधी की 'खास छुट्टी', अमिताभ बच्चन समेत कौन-कौन गया था छुट्टियां मनाने
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

जानते हैं कि इस बेहद खास छुट्टी में गांधी परिवार ने किन चुनिंदा लोगों की मेहमान नवाजी की थी.

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लगातार चर्चा में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैलियों में इस दिवंगत नेता का लगातार जिक्र कर रहे हैं. पीएम मोदी ने बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1987 में राजीव गांधी जिस समय प्रधानमंत्री थे, उस समय वे नए साल का जश्न मनाने के लिए 10 दिन की छुट्टी पर एक खास द्वीप गए थे.

जानते हैं कि इस बेहद खास छुट्टी में गांधी परिवार ने किन चुनिंदा लोगों की मेहमाननवाजी की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि 32 साल पहले 1987 में गांधी परिवार ने छुट्टी मनाने के लिए भारतीय युद्धपोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल किया था. पीएम मोदी ने अपने आरोप में उस द्वीप का नाम नहीं बताया, लेकिन इंडिया टुडे ने 31 जनवरी 1988 को गांधी परिवार की उस ‘खास छुट्टी’का पूरा ब्यौरा दिया था. अनीता प्रताप ने अपनी रिपोर्ट में उस पिकनिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी. राजीव गांधी और सोनिया गांधी की इस ‘खास छुट्टी’के मेहमानों की बात करें तो मेहमानों की लिस्ट बहुत बड़ी नहीं थी. शुरुआत उनके बेटे राहुल गांधी से करते हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस छुट्टी में राजीव के साथ तो थे ही, साथ में उनके 4 दोस्त भी इस खास द्वीप पर नए साल का जश्न मनाने गए थे. राहुल-प्रियंका के दोस्तों के अलावा सोनिया गांधी की बहन, बहनोई और उनकी बेटी भी इस छुट्टी में उनके साथ थे. साथ ही सोनिया की विधवा मां आर माइनो के अलावा उनके भाई और मामा भी वहां इस छुट्टी में शामिल थे. राजीव गांधी के बेहद करीबी और तब के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया और 3 बच्चों के साथ वहां पर थे. अमिताभ के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी भी उनके साथ इस ट्रिप में गई थी. अब भारतीय मेहमानों की बात करें तो इस छुट्टी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार के बेहद करीबी अर्जुन सिंह के भाई बिजेंद्र सिंह की पत्नी और बेटी भी शामिल थीं. इसके अलावा 2 अन्य विदेशी मेहमान भी इस पार्टी में शामिल हुए. राजीव और सोनिया ने 30 दिसंबर की दोपहर के बाद अपना दौरा शुरू किया. इस 'खास छुट्टी' के खास मेहमान अमिताभ बच्चन एक दिन बाद कोचीन-कवारत्ती हेलिकॉप्टर के जरिए वहां पर पहुंचे थे, जबकि उनकी पत्नी जया 4 दिन पहले ही वहां पहुंच गई थी. अमिताभ की यह यात्रा बेहद गुप्त रखी गई थी, लेकिन बंगाराम द्वीप जाने से पहले हेलिकॉप्टर में फ्यूल भराने के कारण उनकी यात्रा के बारे में मीडिया को भनक लग गई थी. तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबियों की इस खास छुट्टी को शानदार बनाने के लिए लक्षद्वीप प्रशासन की ओर से खाने का विशेष इंतजाम किया गया था. बंगाराम द्वीप पर दो रसोइयों समेत 5 लोग रुके थे. गांधी परिवार के खाने की पसंद का ख्याल रखने के लिए दिल्ली से उनका पर्सनल कुक भी गया था, जो दिशा-निर्देश दे रहा था. गांधी परिवार की यह आलीशान छुट्टी 6 जनवरी को खत्म हुई थी. वहां से रवाना होने वाली मेहमानों में सबसे पहले प्रियंका शामिल थीं, जो अपने दोस्तों के साथ गोवा चली गईं. उसके बाद विदेशी मेहमान रवाना हुए और फिर अमिताभ बच्चन और उनका परिवार रवाना हुआ. उसी दिन राजीव गांधी अपने बेटे राहुल के साथ नेवी के हेलिकॉप्टर से एमिनी आइलैंड आ गए, जहां उनका नए साल में पहला आधिकारिक कार्यक्रम होना था. राहुल गांधी को आईएनएस विराट में ही छोड़ दिया गया था, ताकि वे बाद में राजीव गांधी के साथ मंगलौर जा सकें. बंगाराम द्वीप से सबसे अंत में निकलने वालों में सोनिया गांधी और उनके रिश्तेदार रहे. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुल्तानपुर लोकसभा सीट: मेनका गांधी मतदाताओं को दिला रही हैं संजय गांधी की यादसुल्तानपुर लोकसभा सीट: मेनका गांधी मतदाताओं को दिला रही हैं संजय गांधी की यादएक नुक्कड़ सभा को संबोधित को संबोधित करते हुए उन्होंने संजय गांधी की याद दिलाते हुए कहा कि 20 साल की उम्र में ही वह सुल्तानपुर आई थी और उसके बाद से ही सुल्तानपुर से उनका जोकि आज तक नहीं टूटा.
Read more »

राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakराजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

चक्रवात फानी : रेलवे ने रद्द की 223 ट्रेनें, इस तरह कर रहे हैं लोगों की मददचक्रवात फानी : रेलवे ने रद्द की 223 ट्रेनें, इस तरह कर रहे हैं लोगों की मददनई दिल्ली। रेलवे ने चक्रवात ‘फोनी’ के मद्देनजर कोलकाता-चेन्नई रूट पर ओडिशा तटरेखा की करीब 223 ट्रेनों को रद्द कर दी है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं।
Read more »

पीएम मोदी को बहस की चुनौती पर भाजपा का पलटवार- इस काबिल नहीं हैं राहुल गांधीपीएम मोदी को बहस की चुनौती पर भाजपा का पलटवार- इस काबिल नहीं हैं राहुल गांधीभाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पीएम मोदी के साथ बहस करने के काबिल नहीं हैं। BJP4India RahulGandhi LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »

स्मृति ने लगाया आयुष्‍मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्‍पताल ने दी सफाईस्मृति ने लगाया आयुष्‍मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्‍पताल ने दी सफाईस्मृति ने लगाया आयुष्‍मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्‍पताल ने दी सफाई AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

राहुल करेंगे चांदनी चौक के व्यापारियों से बात, बताएंगे कितना हुआ व्यापार का नुकसानराहुल करेंगे चांदनी चौक के व्यापारियों से बात, बताएंगे कितना हुआ व्यापार का नुकसानसोमवार से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। RahulGandhi priyankagandhi INCIndia IYC LoksabhaElection LokSabhaElection2019 VoteKaro
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानLok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »

अंतिम रण की ओर आम चुनाव, तल्ख हुई बयानबाजी, परिवारों तक पहुंची लड़ाईअंतिम रण की ओर आम चुनाव, तल्ख हुई बयानबाजी, परिवारों तक पहुंची लड़ाईइस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर की गई टिप्पणी सबसे बड़े विवाद का केंद्र बन गई है. पीएम मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी के जीवन का अंत भ्रष्टाचारी नम्बर एक के रूप में हुआ. पीएम की इस टिप्पणी को असभ्य, अवैध और भारतीय परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत की है और उनके प्रचार पर बैन की मांग की है.
Read more »

गांधी परिवार की बहू बनने से पहले एक मॉडल थीं मेनका गांधी– News18 हिंदीगांधी परिवार की बहू बनने से पहले एक मॉडल थीं मेनका गांधी– News18 हिंदीमहिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी की पहचान हिंदुस्तान के सबसे बड़े सियासी घराने की बहू ही नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे स्वर्गीय संजय गांधी की पत्नी बनने से पहले उनकी खुद की एक अलग पहचान भी रही है. BJP Candidate Maneka Gandhi unknown facts maneka gandhi profile UPAT
Read more »

देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakदेशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:16