स्मृति ने लगाया आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्पताल ने दी सफाई AbkiBaarKiskiSarkar
चौधरी ने कहा कि अमेठी के सरैया मुसाफिरखाना गांव का रहने वाला मरीज नन्हे लाल पिछली 25 अप्रैल की रात करीब 11 बजे संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए आया था. अत्यधिक शराब पीने के कारण उसका लीवर फेल हो गया था और उसकी हालत बेहद खराब थी.
उन्होंने बताया कि नन्हे लाल के पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड नहीं था, फिर भी उसका इलाज शुरू किया गया और कहा गया अगर कार्ड हो तो मंगवा लेना, लेकिन 26 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई. अब स्मृति ईरानी द्वारा आज इस मामले को लेकर गलत आरोपों वाला ट्वीट किया जाना समझ से परे है. हमारे लिये हर मरीज बराबर है. स्मृति के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं. दरअसल, अमेठी से भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को एक ट्वीट में अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा था ‘‘आज मैं निशब्द हूं. कोई इतना गिर सकता है, यह कभी नहीं सोचा था. एक गरीब को सिर्फ इसलिये मरने दिया, क्योंकि उसके पास मोदी का आयुष्मान कार्ड था, पर अस्पताल राहुल गांधी का था. अस्पताल के ट्रस्टी राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जवाब दें. एक निर्दोष को क्यूं मार दिया गया?’’ इसके बाद, भाजपा के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से किये गये ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हवाले से कहा गया ‘‘अमेठी में एक अस्पताल है. इस अस्पताल के ट्रस्टी नामदार परिवार के सदस्य हैं. कुछ दिन पहले इस अस्पताल में मौत से लड़ाई लड़ रहा एक गरीब आयुष्मान कार्ड लेकर अपना इलाज कराने गया तो उससे कहा गया कि ये मोदी का अस्पताल नहीं, जहां आयुष्मान कार्ड चल जाए.’’ इसी के बाद किये गये दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री के ही हवाले से कहा गया ‘‘दुख की बात तो ये है कि इलाज से इनकार करने पर अमेठी का वो गरीब आज इस दुनिया में नहीं है. उस गरीब की मृत्यु के गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिये.’’ इन आरोपों पर अस्पताल के मैनेजर भोलानाथ तिवारी ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में मतदान से एक दिन पहले सियासी लाभ के लिए घटना के 9 दिन बाद नन्हे लाल को सियासत का मोहरा बनाया और लाश पर राजनीति की. उधर, नन्हे लाल के परिजनों का आरोप है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड होने के बाद भी संजय गांधी अस्पताल में उसका मुफ्त इलाज नहीं किया गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका गांधी ने बेटे को नेहरू परिवार का पैतृक घर दिखायाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान को नेहरू परिवार का पैतृक आवास दिखाने सोमवार को यहां स्वराज भवन पहुंचीं। INCIndia priyankagandhi BJP4India Election2019 LokSabhaElections2019
Read more »
फैक्ट चेकः क्या राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारी का नहीं किया सम्मान?सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो कोलाज के जरिए मोदी के वाराणसी और राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के तरीके की तुलना की जा रही है. इस पोस्ट के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पीएम मोदी की तुलना में राहुल गांधी ने नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी की इज्ज़त नहीं की.
Read more »
राहुल ने दिया इंटरव्यू, चैनल पर दिखा नहीं तो उठा सवाल- खुद गांधी ने रुकवाया?Rahul Gandhi: लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि इतना बड़ा चैनल होने के बावजूद इंडिया टुडे ने केवल मैग्जीन के लिए इंटरव्यू लिया! कई लोग यह भी कह रहे हैं कि कुछ लोगों का कहना है कि राहुल गांधी ने इंडिया टुडे को वीडियो इंटरव्यू दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे चैनल पर चलाने से मना कर दिया।
Read more »
PM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज- सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ीराजस्थान के बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे. आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही दिखाकर यही काम कर रही है. ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों के खेला दिखाकर वोट मांग रही है.
Read more »
राहुल गांधी ने बताया- कहां से शुरू हुआ' चौकीदार चोर है' का नारा– News18 हिंदीराहुल गांधी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार का हवाला देते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि 2014 में हमारी हार हुई, इसने कांग्रेस को बहुत कुछ सिखाया.'
Read more »
'ये योगी-मोदी का नहीं, गांधी का अस्पताल है, यहां नहीं चलेगा मोदी का आयुष्मान कार्ड'Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड पर इलाज नहीं किया गया।
Read more »
