राहुल ने दिया इंटरव्‍यू, चैनल पर दिखा नहीं तो उठा सवाल- खुद गांधी ने रुकवाया?

United States News News

राहुल ने दिया इंटरव्‍यू, चैनल पर दिखा नहीं तो उठा सवाल- खुद गांधी ने रुकवाया?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

राहुल गांधी ने दिया इंटरव्‍यू, सोशल मीडिया पर बहस- चैनल पर आया क्‍यों नहीं?-

राहुल गांधी ने दिया इंटरव्‍यू, सोशल मीडिया पर बहस- चैनल पर आया क्‍यों नहीं? जनसत्ता ऑनलाइन May 3, 2019 6:35 PM इंटरव्यू के दौरान लैपल माइक लगाए राहुल गांधी और इंडिया टुडे चैनल और इंटरव्यू दिखाए जाने की सूचना वाला टिकर। फोटो सोर्स- ट्विटर Rahul Gandhi’s Interview: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। इंटरव्यू राहुल गांधी ने इंडिया टुडे मैगजीन के लिए दिया है। इस इंटरव्यू को मैगजीन के आगामी अंक में छापा जाएगा। इंडिया टुडे चैनल पर इस इंटरव्‍यू का प्रचार तो हो रहा है, लेकिन इसे दिखाया नहीं जाएगा। ऐसे में इसे लेकर सोशल मीडिया में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि इतना बड़ा चैनल होने के बावजूद इंडिया टुडे ने केवल मैग्‍जीन के लिए इंटरव्‍यू लिया! कई लोग यह भी कह रहे हैं कि कुछ लोगों का कहना है कि राहुल गांधी ने इंडिया टुडे को वीडियो इंटरव्यू दिया था, लेकिन बाद में उन्‍होंने इसे चैनल पर चलाने से मना कर दिया। दो मई को चैनल पर इंटरव्‍यू के प्रसारण का टिकर भी चलाया गया था। इंडिया टुडे के ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि ”इंडिया टुडे टीवी पर देखिए राहुल गांधी का सबसे सारगर्भित इंटरव्‍यू।” इंटरव्‍यू के दौरान की जो तस्‍वीरें छापी गई हैं, उसमें राहुल गांधी के कुर्ते के कॉलर में लैपल माइक लगा दिख रहा है। मतलब, इंटरव्‍यू रिकॉर्ड हुआ था। Sources say Rahul Gandhi y'day gave a TV interview to India Today Group's Editor Raj Chengappa but realised it was a disaster so grabbed the recording cassettes and made them do just a published version.

— Chowkidar Ankur Singh May 3, 2019 जब यह इंटरव्‍यू टेलिकास्‍ट नहीं हुआ तो व्‍हाट्सऐप के जरिए मैसेज फैला कि इंडिया टुडे ने राहुल गांधी के कहने पर इंटरव्‍यू नहीं दिखाने का फैसला लिया। व्‍हाट्सऐप से होते हुए यह चर्चा ट्विटर तक पहुंच गई। ट्विटर पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि इंडिया टुडे ने अपने मैगजीन की कवर पर राहुल गांधी के जो तस्वीर लगाई है उसमें राहुल के ने माइक लगा रखा है। इस पर भी लोग सवाल कर रहे हैं कि कैमरे के सामने बैठ, माइक लगाकर प्रिंट के लिए कौन इंटरव्यू देता है? इंडिया टुडे की खबर के लिंक का स्क्रीनशॉट। इंडिया टुडे चैनल के कंसल्‍टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने इसका लिंक शेयर करते हुए इसे राहुल गांधी का सबसे ज्‍यादा ‘इन-डेप्‍थ’ इंटरव्‍यू करार दिया। Probably the most in depth interview that @RahulGandhi has done.. combative and tough talking.. https://t.co/MNlZM06mJZ #RahulGandhiInterview pic.twitter.com/mLRZJxUDP2इंटरव्‍यू में क्‍या बोले राहुल: बीच चुनाव ‘इंडिया टूडे’ मैग्‍जीन को दिए इंटरव्‍यू में राहुल ने कई बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि देश में बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, पर बीजेपी इससे ध्‍यान हटाने के लिए राष्‍ट्रीय सुरक्षा को ज्‍यादा बड़ा मुद्दा बता रही है। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस की नीतियां 2012 तक कारगर रहीं, पर उसके बाद कमजोर पड़ने लगीं। 2012 से 2014 के बीच जो यूपीए ने किया, वही नरेंद्र मोदी ने जारी रखा। वह यह मान नहीं रहे कि 1990 के दशक में जो चलता था, वह अब नहीं चल सकता। चुनाव के साझीदारों के बारे में उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का गठबंधन कई राज्‍यों में है और कुछ राज्‍यों में नहीं भी है, जो ठीक ही है। यूपी के बारे में उन्‍होंने कहा कि वह चाहते थे वहांं गठबंधन हो, लेकिन सपा-बसपा को लगा कि उन्हें ही मिल कर लड़ना चाहिए। मैंने कहा- ठीक है। कांग्रेस अपनी जगह पाएगी। राहुल ने बताया कि उन्‍होंने प्रियंका और ज्‍योतिरादित्‍य से यही कहा है कि यूपी में बीजेपी को हराना एजेंडा नंबर 1 है। पीएम बनने की इच्‍छा के सवाल पर वह बोले- यह निर्णय लेने वाला मैं कौन होता हूं ? इंडिया टुडे के हवाले से बताया गया है कि राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमेज ही उनकी ताकत है..मैं इसेे तहस नहस कर दूंगा। राहुल गांधी का ये बयान भी सोशल मीडिया में बहस का कारण बना हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी की सिर्फ चाहत है इसलिए वो मोदी की छवि धूमिल करेंगे। मतलब राहुल गांधी जोकर की तरह है जिसका मकसद सिर्फ दुनिया को जलते देखना है। बकौल इंडिया टुडे राहुल गांधी ने कहा कि – 23 मई को यूपीए सरकार बनने जा रही है। दो सीटों से चुनाव लड़ने पर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, ‘मैंने कभी अमेठी और वायनाड को लेकर कोई फैसला नहीं किया। मैं दक्षिण को एक संदेश देना चाहता हूं कि वे महत्वपूर्ण है। अमेठी में मुझे हार का कोई डर नहीं है।’ सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक किया, लेकिन इसका कभी ढिढोरा नहीं पीटा। सेना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

विपक्ष की आधी गालियां मुझे और आधी गालियां EVM को पड़ रही हैं: PM मोदीविपक्ष की आधी गालियां मुझे और आधी गालियां EVM को पड़ रही हैं: PM मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि ये चुनाव सामान्य नहीं है. किस दल की विजय हो, कौन सांसद हो, कौन प्रधानमंत्री बने, ये सिर्फ इसका चुनाव नहीं है. ये सुखी, समृद्ध, सुरक्षित भारत बनाने का चुनाव है.
Read more »

पाक चैनल ने इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी पर दिखाया प्रोग्राम, लगा 10 लाख का जुर्माना– News18 हिंदीपाक चैनल ने इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी पर दिखाया प्रोग्राम, लगा 10 लाख का जुर्माना– News18 हिंदीपाकिस्तान के एक टीवी चैनल को इमरान खान की शादीशुदा जिंदगी पर कार्यक्रम दिखाना भारी पड़ गया. प्रोग्राम में इमरान खान और उनकी तीसरी बीवी बुशरा बीबी के बीच कड़वाहट का दावा किया गया था, जिसे लेकर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की रेगुलेटरी बॉडी ने शनिवार को इस टीवी चैनल पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया.
Read more »

टीवी चैनल को भारी पड़ा इमरान के वैवाहिक जीवन पर कार्यक्रम, 4 तरह से कसा शिकंजाटीवी चैनल को भारी पड़ा इमरान के वैवाहिक जीवन पर कार्यक्रम, 4 तरह से कसा शिकंजालाहौर। पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की नियामक संस्था पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने प्रधानमंत्री इमरान खान के वैवाहिक जीवन पर एक कार्यक्रम प्रसारित करने वाले एक निजी टीवी चैनल पर शिकंजा कस दिया है। इस चैनल के खिलाफ पेमरा ने 4 सख्‍त कदम उठाए हैं...
Read more »

इमरान की शादीशुदा जिंदगी पर प्रोग्राम दिखाया, चैनल पर दस लाख रुपए का जुर्मानाइमरान की शादीशुदा जिंदगी पर प्रोग्राम दिखाया, चैनल पर दस लाख रुपए का जुर्मानाचैनल का दावा- पाक प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के बीच कड़वाहट अथॉरिटी ने कहा- चैनल अगले सात दिन माफी का प्रसारण करे पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने की कार्रवाई | media regulator imposed a fine of 1 million Pakistani rupees on a private television
Read more »

गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए खुद पर डाला पेट्रोल, लड़की ने लगा दी तीलीगर्लफ्रेंड को मनाने के लिए खुद पर डाला पेट्रोल, लड़की ने लगा दी तीलीजब शादी को लेकर लड़के का सुझाव नहीं माना गया तो तीनों की आपस में बहस हो गई। इस दौरान शादी का दबाव बनाने के लिए लड़के ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले करने की धमकी दी।
Read more »

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने ससुराल पर किया कब्ज़ा, पुलिस ने जबरदस्ती निकाला– News18 हिंदीक्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने ससुराल पर किया कब्ज़ा, पुलिस ने जबरदस्ती निकाला– News18 हिंदीभारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार को अमरोहा जनपद अंतर्गत गांव सहसपुर अलीनगर पहुंची और उन्होंने अपने ससुराल पर कब्जा जमा लिया. लेकिन क्रिकेटर शमी ताकत के सामने हसीन जहां की ये ट्रिक भी काम न कर सकी और आधी रात को पुलिस ने जबरन हसीन जहां को घर से निकाल कर बाहर खड़ा कर दिया. Cricketer Mohammad shami wife haseen jahan enters in laws house in amroha UPAT
Read more »

VIDEO: रोहित शर्मा ने स्टंप्स पर निकाला गुस्सा, IPL ने लगा दिया जुर्मानाVIDEO: रोहित शर्मा ने स्टंप्स पर निकाला गुस्सा, IPL ने लगा दिया जुर्मानाआईपीएल में कोलकाता और मुंबई के बीच हुए मैच में मुंबई के कप्तान अपना विकेट गिरने पर इतना झल्लाए कि उन्हें स्टंप्स पर बल्ला दे मारा. आईपीएल ने इस बात के लिए उन पर जुर्माना लगाया है.
Read more »

रणबीर कपूर से ब्रेकअप पर कैटरीना कैफ ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया- मां ने कैसे की मददरणबीर कपूर से ब्रेकअप पर कैटरीना कैफ ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया- मां ने कैसे की मददबॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ कभी रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की शादी की अटकले तक लगने लगी थीं। लेकिन कुछ सालों में ही कैटरीना और रणबीर का रिश्ता टूट गया। अब एक इंटरव्यू में कैटरीना ने रणबीर संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है।
Read more »

सिद्धू ने उठाए स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल, ट्विटर पर लोगों ने घेरासिद्धू ने उठाए स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल, ट्विटर पर लोगों ने घेराकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में ईरानी केजी में एडमिशन ले ही लेंगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:04:47