प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में एक बार फिर पूर्व पीएम राजीव गांधी पर निशाना साधा है.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' बताने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर चुनावी रैली में राजीव गांधी पर निशाना साधा. इस बार जगह थी दिल्ली का रामलीला मैदान. बुधवार को राजधानी में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि जब वो कांग्रेस के कारनामों का खुलासा करते हैं तो वो गुस्सा क्यों हो जाते हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग ''निजी टैक्सी'' के रूप में करता था. राजधानी में सात संसदीय सीटों के लिए 12 मई को होने वाले चुनाव से पहले यहां अपनी पहली रैली में मोदी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने छु्ट्टियों के लिए युद्धपोत का उपयोग कर इसका अपमान किया.इमेज कॉपीरइटक्या आपने कभी सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाएआप इस सवाल पर हैरान मत होइए. ये हुआ है और हमारे ही देश में हुआ है. कांग्रेस के सबसे बड़े इस नामदार परिवार ने देश की आन-बान-शान आईएनएस विराट का अपनी पर्सनल टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था. ये बात तब की है जब राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे और 10 दिन के लिए छुट्टियां मनाने निकले थे. आईएनएस विराट उस समय समुद्री सीमाओं की रखवाली के लिए तैनात था, लेकिन उसे छुट्टियां मनाने जा रहे गांधी परिवार को लेने के लिए भेज दिया गया. उसके बाद उनके पूरे कुनबे को लेकर आईएनएस विराट एक ख़ास द्वीप पर रुका....10 दिन तक रुका रहा. राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों में उनकी ससुराल वाले भी शामिल थे. सवाल ये कि क्या विदेशियों को भारत के वॉरशिप पर ले जाकर तब देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया था कि नहींप्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार और ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलिकॉप्टर को लगाया गया था.नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर 2013 को प्रकाशित इंडिया टुडे की खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि क्या कोई कभी ये कल्पना कर सकता है कि भारतीय सैन्य बलों का प्रमुख युद्धपोत को निजी छुट्टियों के लिए टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है?विमान वाहक आईएनएस विराट को भारतीय नौसेना में 1987 में सेवा में लिया गया था. करीब 30 वर्ष तक सेवा में रहने के बाद 2016 में इसे सेवा से अलग किया गया. मोदी ने जिस ख़बर का हवाला दिया है उसके मुताबिक ये द्वीप लक्षद्वीप के 36 द्वीपों में से एक है और इसका नाम है बंगाराम. यह द्वीप पूरी तरह निर्जन है और तकरीबन आधा वर्गकिलोमीटर इलाके में फैला है. इस द्वीप का चुनाव भी काफ़ी सोच-समझकर किया गया था, यहाँ विदेशी नागरिकों के आने पर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी. लक्षद्वीप के तत्कालीन पुलिस प्रमुख पीएन अग्रवाल ने कहा कि बंगाराम द्वीप बेहद सुरक्षित और दुनिया से कटा हुआ इलाका है. यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुरक्षित है.खबर के मुताबिक इसमें जो लोग शामिल थे, वो सभी ख़ुद इतने हाईप्रोफ़ाइल थे कि यह ख़बर दब न सकी. राहुल और प्रियंका के चार दोस्त, सोनिया गांधी की बहन, बहनोई और उनकी बेटी, सोनिया गांधी की मां, उनके भाई और मामा शामिल थे. इस दौरे में राजीव गांधी के करीबी मित्र अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन और तीन बच्चे भी शामिल थे. इन बच्चों में अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी भी शामिल थी. राजीव और सोनिया गांधी 30 दिसंबर 1987 को दोपहर में ही इस खूबसूरत द्वीप पर पहुँच गए थे, जबकि अमिताभ बच्चन एक दिन बाद कोचीन-कावारत्ती हेलीकॉप्टर उड़ान से वहाँ पहुँचे थे. बंगाराम द्वीप पर अमिताभ बच्चन की यात्रा की खबर को दबाने की कोशिश की गई थी, लेकिन कावारत्ती के छोटे से द्वीप में अमिताभ की मौजूदगी उस वक्त जाहिर हो गई जब अमिताभ के हेलीकॉप्टर को बंगाराम से कुछ दूर कारावत्ती में ईंधन भरवाने के लिए उतरना पड़ा. बाद में अमिताभ जब छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे थे तो कोचीन एयरपोर्ट पर इंडियन एक्सप्रेस के एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर ले ली. अमिताभ इसे लेकर नाराज़ भी हुए और फोटोग्राफ़र को चेतावनी भी दी थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्लैंक : फिल्म समीक्षाकहने को तो 'ब्लैंक' थ्रिलर है, लेकिन थ्रिलिंग मोमेंट्स बहुत कम हैं। सनी देओल लंबे समय बाद एक अच्छी भूमिका में नजर आए हैं। करण कापड़िया एक्शन सीन में जरूर अच्छे लगे, लेकिन अभिनय के मामले में वे बेहद कच्चे हैं।
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को इजाजत दी है कि वह चुनाव आयोग के फैसलों के रिकॉर्ड दाखिल करने की अनुमति दी है. अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी. कांग्रेस सांसद की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा है कि चुनाव आयोग ने इन शिकायतों का निपटारा किया है लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को विस्तार से देखने और गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है. इसके तहत कितने वक्त में शिकायतों का निपटारा किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के फैसले में कारण दिए जाएं. ये मामला सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन का नहीं है बल्कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत है. सिंघवी ने कहा पीएम मोदी के खिलाफ 6 मामलों में 5 में असहमति थी. कांग्रेस को विस्तार से कारण भी नहीं बताए गए. ऐसे ही बयानों पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को सजा दी गई.
Read more »
डूब रही राजधानी जकार्ता को बदलेगा इंडोनेशिया! जानें और कौन कर चुका ऐसा-Navbharat Timesइंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी जकार्ता है। यह शहर धीरे-धीरे पानी में डूबता जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि कुछ सालों में यह शहर डूब जाएगा। इसके अलावा यातायात की गंभीर समस्या भी दिन ब दिन और विकराल रूप धारण करती जा रही है। इन चीजों को देखते हुए इंडोनेशिया अपनी राजधानी को बदलने की योजना बना रहा है। इंडोनेशिया इकलौता ऐसा देश नहीं है जो अपनी राजधानी बदलने की योजना बना रहा है। इससे पहले भी कई देशों ने अपनी राजधानी बदली है। आइए आज उन देशों के बारे में जानते हैं जिसने अपनी राजधानी बदली...(फोटो: साभार GettyImages)
Read more »
इंडियन नेवी का युद्धपोत INS विशाल चीन-पाक को देगा मुंहतोड़ जवाब, ये हैं खासियतें । India, UK in talks to copycat HMS Queen Elizabeth supercarrier and to be named INS Vishal– News18 HindiIndia, UK in talks to copycat HMS Queen Elizabeth supercarrier and to be named INS Vishal, News in Hindi, Hindi News, ब्रिटेन के 65,000 टन वजनी एक युद्धपोत जैसा हूबहू युद्धपोत भारत के लिए बनाने की तैयार चल रही है. इसका नाम INS विशाल होगा.
Read more »
चुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्डभोपाल। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भोपाल में बारह मई को ही मतदान होना है और प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। चुनावी चाणक्य कहलाने वाले दिग्गी ने प्रचार के आखिरी सप्ताह में जो दांव चला है वो उनके लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
Ramzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakमुसलमानों के लिए रमजान का महीना सबसे ज्यादा अहम होता है. इस महीने में तमाम मुसलमान रोजा रखते हैं, जो इस्लाम के पांच स्तंभों में से
Read more »
गांधी परिवार ने युद्धपोत को बनाया था निजी टैक्सी: मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में एक बार फिर पूर्व पीएम राजीव गांधी पर निशाना साधा है.
Read more »
