राजीव गांधी 'मिस्टर क्लीन' थे लेकिन 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में उनकी मृत्यु हुई: मोदी

United States News News

राजीव गांधी 'मिस्टर क्लीन' थे लेकिन 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में उनकी मृत्यु हुई: मोदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 213 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

राजीव गांधी 'मिस्टर क्लीन' थे लेकिन 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में उनकी मृत्यु हुई: मोदी RajivGandhi NarendraModi RahulGandhi राजीवगांधी नरेंद्रमोदी राहुलगांधी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इस बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी पर तंज किया और कहा कि ‘मिस्टर क्लीन’ का जीवनकाल ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ के रूप में समाप्त हुआ था.

मोदी ने प्रतापगढ़ और बस्ती में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रैलियों में कहा कि राहुल गांधी ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि वह मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत, ईमानदारी और भारत भक्ति पर दाग नहीं लगाते. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि अब यह साफ हो चुका है कि सपा ने गठबंधन के बहाने प्रधानमंत्री पद का ख्वाब दिखाकर मायावती का तो चालाकी से फायदा उठा लिया. मगर अब ‘बहन जी’ को समझ आया गया है कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर बहुत बड़ा खेल खेला है. उन्होंने कहा कि बहनजी अब खुलेआम कांग्रेस की आलोचना करती हैं, लेकिन दूसरी तरफ बहनजी के साथ गठबंधन करने वाली सपा अपने निजी स्वार्थ के लिए पूरी तरह कांग्रेस के मुद्दे पर चुप है. कांग्रेस के नेता तो खुशी-खुशी सपा की रैलियों में मंच साझा कर रहे हैं. इन लोगों ने मायावती को ऐसा धोखा इन लोगों ने दिया है कि उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इसीलिए राफेल नाम का ‘झूठ का पुलिंदा’ तैयार किया गया. कल ही नामदार ने फिर स्वीकार किया है कि इस पूरे अभियान का उनका एकमात्र लक्ष्य मोदी की छवि खराब करना है. उन्होंने कहा, ‘मोदी पांच दशक तक बिना रुके-थके सिर्फ और सिर्फ भारत माता के लिए जिया है. टीवी स्क्रीन पर गालियां देकर 50 साल की मोदी की तपस्या को तुम धूल में नहीं मिला सकते.’ मोदी ने राहुल के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बगैर कहा, ‘आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था. लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया. नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा. ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता.’The battle is over. Your Karma awaits you. Projecting your inner beliefs about yourself onto my father won’t protect you.मोदी की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब लड़ाई समाप्त हो चुकी है और आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मोदी जी, लड़ाई समाप्त हो चुकी है. आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है. मेरे पिता के बारे में अपने अंदर की भावनाएं जागृत करना आपकी रक्षा नहीं करेगा.’ प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि जो पार्टी पहले चरण के मतदान से पहले खुद को प्रधानमंत्री पद की दावेदार बता रही थी, वह अब मानने लगी है कि हम तो उत्तर प्रदेश में सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इस ‘वोट कटवा’ कांग्रेस का कितना पतन हो गया है, यह इसका जीता जागता सबूत है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर अमेठी में किसानों की जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के नामदार किसानों की जमीन को ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करके उसे हड़प लेते हैं. किसानों से फैक्ट्री के नाम पर जमीन लेकर उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं. यहां अमेठी में तो यही हुआ था ना. मोदी ने कहा कि आज सुबह ही मैं पढ़ रहा था कि कांग्रेस की सरकार के वक्त राहुल के कारोबारी साझीदार को कैसे रक्षा सौदों में शामिल किया गया था. मीडिया में आई रिपोर्ट बहुत से सवाल खड़े कर रही है. जब सवाल उठता है तो वे लोग जांच कराने की बात करते हैं मगर तमाम नोटिस के बावजूद जांच अधिकरण में पेश नहीं होते. ऐसे मामलों में एक नागरिक के कर्तव्य के रूप में ‘यह परिवार’ कोई सहयोग नहीं करता है. मोदी ने सपा-बसपा महागठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि ये दोनों दल अपने-अपने मतदाताओं को एक-दूसरे के पास ऐसे भेज रहे हैं, जैसे कि बैंक खाते में पैसे ‘ट्रांसफर’ किए जाते हैं. ये लोग जातियों, समूहों की खरीद बिक्री कर रहे हैं, मगर इस बार लोगों का जमीर जग चुका है. आज जो लोग ‘पहले आप, पहले आप’ कह रहे हैं वो 23 मई को कहेंगे ‘आप कौन’. मोदी ने कहा कि आज तो आतंकवादी और उनके आका मोदी को हटाने के लिए दुआएं मांग रहे हैं. लेकिन देश कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार. उन्होंने कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बहुत बड़ी सफलता मिली है. हमारे जवानों का खून बहाने वाले पाकिस्तान में जाकर सहारा लेने वाले मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है. अब पाकिस्तान को या तो दिवालिया होने के लिए तैयार रहना पड़ेगा, या फिर अजहर जैसे आतंकवादियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. मोदी ने कहा कि लेकिन इससे सपा, बसपा की नींद हराम हो गई है. बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया है कि उनकी सरकारों के दौरान हिंसक वारदात कम होती थीं लेकिन मई 2007 में गोरखपुर के गोलघर में सिलसिलेवार बम धमाके, छह महीने बाद ही अयोध्या, वाराणसी और लखनऊ की कचहरियों में सिलसिलेवार बम विस्फोट और 2008 में रामपुर में सीआरपीएफ कैम्प पर हमले की वारदात मायावती की ही सरकार में हुई थीं. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'सोनिया गांधी भी नहीं जानतीं, राहुल गांधी हर गर्मी की छुट्टियों में कहां जाते हैं''सोनिया गांधी भी नहीं जानतीं, राहुल गांधी हर गर्मी की छुट्टियों में कहां जाते हैं'अमित शाह ने राहुल गांधी को महागठबंधन का महामिलावटी नेता बता दिया. इतना ही नहीं, नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिसकी देश 70 साल से राह देख रहा था.
Read more »

10वां लोकसभा चुनाव 1991: राजीव गांधी की हत्या, मंडल-कमंडल की राजनीति-Navbharat Times10वां लोकसभा चुनाव 1991: राजीव गांधी की हत्या, मंडल-कमंडल की राजनीति-Navbharat Timeslok sabha elections News in Hindi: 9वीं लोकसभा केवल 16 महीने में भंग हो गई और फिर से देश को 1991 में चुनाव का मुंह देखना पड़ा। पहले राउंड की वोटिंग हुई ही थी कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई।
Read more »

सुल्तानपुर लोकसभा सीट: मेनका गांधी मतदाताओं को दिला रही हैं संजय गांधी की यादसुल्तानपुर लोकसभा सीट: मेनका गांधी मतदाताओं को दिला रही हैं संजय गांधी की यादएक नुक्कड़ सभा को संबोधित को संबोधित करते हुए उन्होंने संजय गांधी की याद दिलाते हुए कहा कि 20 साल की उम्र में ही वह सुल्तानपुर आई थी और उसके बाद से ही सुल्तानपुर से उनका जोकि आज तक नहीं टूटा.
Read more »

...जब मौत के बाद भी अमेठी से लोकसभा चुनाव जीत गए थे राजीव गांधी...जब मौत के बाद भी अमेठी से लोकसभा चुनाव जीत गए थे राजीव गांधीये चुनाव बेहद ध्रुवीकरण भरे माहौल में हो रहा था. चंद्रशेखर 6 मार्च 1991 को इस्तीफा दे चुके थे. देश में मंडल और कमंडल का दौर था. साम्प्रदायिक धुव्रीकरण और जातीय गोलबंदी अपने चरम पर थी. बीजेपी की अगुवाई में राम मंदिर का आंदोलन पूरे उफान पर था तो वहीं मंडल आयोग की सिफारिशों ने देश में अगड़ों-पिछड़ों के बीच वैमनस्य की खाई को बढ़ा दिया था. भारत जातीय और धार्मिक गोलबंदी के बीच पिस रहा था.
Read more »

राहुल से बोले मोदी, आपके पिता जी का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' के रूप में समाप्त हुआराहुल से बोले मोदी, आपके पिता जी का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' के रूप में समाप्त हुआनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि आपके पिताजी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी के तौर पर समाप्त हो गया।
Read more »

राजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- सनक में नेक इंसान की शहादत का अपमानराजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- सनक में नेक इंसान की शहादत का अपमानराहुल ने पीएम मोदी को कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन अमेठीवासियों के लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी, वही जनता आपको जवाब देगी.
Read more »

नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी पर लगाया यह गंभीर आरोप, राहुल ने इस तरह दिया जवाबनरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी पर लगाया यह गंभीर आरोप, राहुल ने इस तरह दिया जवाबनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं, बच नहीं पाओगे।
Read more »

PM मोदी ने राजीव गांधी को बताया 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' तो राहुल-प्रियंका गांधी ने मिलकर किया पलटवार, कहा- अब आप नहीं बच पाओगेPM मोदी ने राजीव गांधी को बताया 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' तो राहुल-प्रियंका गांधी ने मिलकर किया पलटवार, कहा- अब आप नहीं बच पाओगेPM मोदी ने राजीव गांधी को बताया 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' तो राहुल-प्रियंका गांधी ने मिलकर किया पलटवार, कहा- अब आप नहीं बच पाओगे ElectionsWithNDTV Elections2019 RajivGandhi RahulGandhi Congress PriyankaGandhi PMModi
Read more »

राजीव गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी, सैम पित्रोदा ने कहा- आपके झूठ से निराश हुआराजीव गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी, सैम पित्रोदा ने कहा- आपके झूठ से निराश हुआउत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल के पिता राजीव गांधी का जीवन एक नंबर वन भ्रष्ट नेता के
Read more »

राजीव गांधी पर पीएम मोदी के हमले से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- बेलगाम सनक में शहादत का अपमानराजीव गांधी पर पीएम मोदी के हमले से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- बेलगाम सनक में शहादत का अपमानराजीव गांधी पर पीएम मोदी के हमले से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- बेलगाम सनक में शहादत का अपमान priyankagandhi INCIndia RahulGandhi LoksabhaElections2019
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:42