जानिए, ममता बनर्जी अपने सभी 42 प्रत्याशियों के नामांकन क्यों वापस ले लेंगी

United States News News

जानिए, ममता बनर्जी अपने सभी 42 प्रत्याशियों के नामांकन क्यों वापस ले लेंगी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 271 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 112%
  • Publisher: 53%

ममता बनर्जी ने कहा, मैं चैलेंज करती हूं। मेरे पास एक पेनड्राइव है और मैंने अगर उसे बाहर दिखा दिया तो फिर गाय की तस्करी और कोल माफिया से जुड़े कई कागज निकलेंगे... LokSabhaElections2019 लोकसभाचुनाव2019 electionswithjagran WestBengalPolitcs MamtaBanerjee

कोलकाता, जेएनएन। लोकसभा चुनाव को लेकर बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग और तीखी होती जा रही है। पीएम मोदी ने गुरुवार को बांकुड़ा व पुरुलिया में दो रैलियां कर ममता पर जमकर निशाना साधा तो जवाब में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने भी बांकुड़ा, पुरुलिया, खड़गपुर में तीन सभाएं व मेदिनीपुर में पदयात्रा कर पीएम को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। ममता ने कोल माफिया को लेकर पीएम मोदी के दावे पर उन्हें चुनौती दी। ममता ने कहा कि पीएम मोदी यहां पर आकर कहते हैं तृणमूल के प्रत्याशी कोल माफिया हैं। मेरे यहां 42 प्रत्याशी हैं, एक को भी प्रमाण कर दें कि वे कोल माफिया हैं मैं 42 के 42 प्रत्याशी वापस ले लूंगी और अगर आपने झूठ बोला तो आपको जनता के सामने कान पकड़कर 100 बार उठक-बैठक करनी होगी। उन्होंने कहा कि कोल किसके अंडर में है? सेंटर के अंडर में सुरक्षा कौन करता है, सीआइएसएफ। दलाली कौन करता है, भाजपा के लोग। तो कोल माफिया तृणमूल के लोग कैसे हो गए? आपको जवाब देना होगा।ममता ने कहा, मैं चैलेंज करती हूं। मेरे पास एक पेनड्राइव है और मैंने अगर उसे बाहर दिखा दिया तो फिर गाय की तस्करी और कोल माफिया से जुड़े कई कागज निकल आएंगे। क्या आप तैयार हैं? मीडिया करेगी? अगर मीडिया तैयार है तो मैं पेनड्राइव दे सकती हूं, जहां सेंट्रल मिनिस्टर, बीजेपी के सांसद गाय की तस्करी का धंधा करते हैं। मुझे ये सब मत बोलिए। मैं शराफत दिखाती हूं। वरना जैसे आप लोग हमारे लिए सारधा, नारदा करते हैं, कुछ भी प्रमाण नहीं कर पाए हो। सीपीएम ने किया था, उनको नहीं अरेस्ट किया। आपके 4-5 मिनिस्टर के केस मेरी फाइल में हैं लेकिन मैंने शराफत दिखाई। ममता ने कहा, पीएम मोदी जो बांकुड़ा की मिट्टी से, पुरुलिया की मिट्टी से वाकिफ नहीं, क्या उन्हें पता है कि बांकुड़ा के लड़का-लड़की फ‌र्स्ट आते हैं, सेकंड आते हैं। उन्हें क्या पता है बांकुड़ा के बच्चे कितना पढ़े-लिखे हैं।पुरुलिया की सभा से ममता ने कहा, मैंने थप्पड़ मारने की बात नहीं की थी। मैंने यह कहा था कि उन्हें 'लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ेगा।' प्रधानमंत्री ने बांकुड़ा व पुरुलिया दोनों ही सभा से कहा कि दीदी ने कहा था कि वह उन्हे थप्पड़ मारेंगी, यह असल में उनके लिए एक आशीर्वाद होगा। पुरुलिया जिले के सिमुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने स्पष्ट किया कि 'लोकतंत्र के थप्पड़' से उनका मतलब लोगों के जनादेश से था। ममता ने कहा,'वह कहते हैं कि मैंने कहा था कि मैं उन्हें थप्पड़ मारूंगी। यह लोकतंत्र का थप्पड़ था। भाषा को समझने का प्रयास कीजिए।' मैंने यह कभी नहीं कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थप्पड़ मारूंगी। 'मैं भला आपको को क्यों थप्पड़ मारूंगी। मैं उस तरह की महिला नहीं हूं। मेरा मतलब लोकतंत्र से था। ममता ने इसी जिले के रघुनाथपुर की रैली में मंगलवार को कहा था को मोदी को 'लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ना चाहिए।'42 डिग्री तापमान के बीच गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों ने बंगाल की चुनावी तपिश को और गरमा दिया। बांकुड़ा व पुरुलिया जिलों में चुनावी सभाओं से उन्होंने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। बांकुड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने सत्ता के नशे में पहले बंगाल को बर्बाद किया। अब वह सत्ता जाने के डर से बंगाल को और तबाह करने पर तूल गई हैं। उन्हें मां-माटी-मानुष की नहीं, बल्कि सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने रिश्तेदारों, अपने भतीजे और अपने तोलाबाजों की परवाह है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा-' दीदी कितनी परेशान हैं, उसका अंदाजा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है। वह मेरे लिए पत्थरों और थप्पड़ों की बात करती हैं। मुझे तो गालियों की आदत है, लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं। वह देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने को तैयार नहीं हैं लेकिन पाकिस्तान के पीएम को पीएम मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है।' प्रधानमंत्री ने कहा-'भारत सरकार यहां के अफसरों के साथ बैठक करके राज्य की मदद करना चाहती थी, लेकिन दीदी ने उस बैठक में शामिल होने से भी इन्कार कर दिया। मैंने दो-दो बार फोन किया, लेकिन उनका अहंकार इतना है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बात करना भी उचित नहीं समझा।'मोदी ने कहा कि ममता ने सूत्रधार बनकर बंगाल में माफियाराज कायम किया है। तृणमूल का शासन तो नाम का है, दीदी के 'जगाई-मधाई' कारोबार चला रहे हैं। ममता ने बंगाल के लोगों को चिटफंड के जरिए लूट लिया है। लोग उनसे नाराज हैं।पीएम ने कहा कि जब हमारे सपूतों ने पाकिस्तान के आतंकियों को घर में घुसकर मारा तो दीदी ने आतंकियों की लाशें दिखाने की मांग की। जब पूरा देश सर्जिकल स्ट्राइक डे मना रहा था तो बंगाल की सरकार ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए, विदेशी कलाकारों के लिए ममता है लेकिन हमारे आदिवासी युवाओं, हमारे सपूतों के लिए नहीं। ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने गरीबों के लिए हर वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है लेकिन स्पीड ब्रेकर दीदी ने बंगाल में इसपर भी रोक लगा दी। ऐसी असंवेदनशील मानसिकता को उखाड़ फेंकना जरूरी है।पुरुलिया की रैली से पीएम ने कहा कि जिन घुसपैठियों को दीदी व तृणमूल ने अपना कैडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी। जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी। आपके इस प्यार को मैं ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा। पीएम ने कहा-'दीदी कहती हैं कि वह मोदी को थप्पड़ मारना चाहती हैं। मैं तो आपको दीदी कहता हूं। आपका आदर करता हूं। आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा लेकिन ये भी कहूंगा कि अगर आपने अपने उन साथियों को थप्पड़ मारने का दम दिखाया होता, जिन्होंने चिटफंड के नाम पर गरीबों की कमाई लूट ली तो आपको इतना डर न लगता। अगर आप उन तोलाबाजों को थप्पड़ मारतीं तो आज ट्रिपल टी यानि तृणमूल तोलाबाज टैक्स का दाग आप पर न लगता।'पीएम मोदी ने कहा-'पहला धक्का 23 मई को लगेगा और फिर दीदी की दमनकारी सत्ता का पतन शुरू हो जाएगा। 23 मई के बाद भारत का संविधान सभी का हिसाब करेगा। जिस तरह बंगाल के लोग दीदी के विरोध में उठ खड़े हुए हैं, उसने दीदी की जमीन खिसका दी है।'.

कोलकाता, जेएनएन। लोकसभा चुनाव को लेकर बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग और तीखी होती जा रही है। पीएम मोदी ने गुरुवार को बांकुड़ा व पुरुलिया में दो रैलियां कर ममता पर जमकर निशाना साधा तो जवाब में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने भी बांकुड़ा, पुरुलिया, खड़गपुर में तीन सभाएं व मेदिनीपुर में पदयात्रा कर पीएम को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। ममता ने कोल माफिया को लेकर पीएम मोदी के दावे पर उन्हें चुनौती दी। ममता ने कहा कि पीएम मोदी यहां पर आकर कहते हैं तृणमूल के प्रत्याशी कोल माफिया हैं। मेरे यहां 42 प्रत्याशी हैं, एक को भी प्रमाण कर दें कि वे कोल माफिया हैं मैं 42 के 42 प्रत्याशी वापस ले लूंगी और अगर आपने झूठ बोला तो आपको जनता के सामने कान पकड़कर 100 बार उठक-बैठक करनी होगी। उन्होंने कहा कि कोल किसके अंडर में है? सेंटर के अंडर में सुरक्षा कौन करता है, सीआइएसएफ। दलाली कौन करता है, भाजपा के लोग। तो कोल माफिया तृणमूल के लोग कैसे हो गए? आपको जवाब देना होगा।ममता ने कहा, मैं चैलेंज करती हूं। मेरे पास एक पेनड्राइव है और मैंने अगर उसे बाहर दिखा दिया तो फिर गाय की तस्करी और कोल माफिया से जुड़े कई कागज निकल आएंगे। क्या आप तैयार हैं? मीडिया करेगी? अगर मीडिया तैयार है तो मैं पेनड्राइव दे सकती हूं, जहां सेंट्रल मिनिस्टर, बीजेपी के सांसद गाय की तस्करी का धंधा करते हैं। मुझे ये सब मत बोलिए। मैं शराफत दिखाती हूं। वरना जैसे आप लोग हमारे लिए सारधा, नारदा करते हैं, कुछ भी प्रमाण नहीं कर पाए हो। सीपीएम ने किया था, उनको नहीं अरेस्ट किया। आपके 4-5 मिनिस्टर के केस मेरी फाइल में हैं लेकिन मैंने शराफत दिखाई। ममता ने कहा, पीएम मोदी जो बांकुड़ा की मिट्टी से, पुरुलिया की मिट्टी से वाकिफ नहीं, क्या उन्हें पता है कि बांकुड़ा के लड़का-लड़की फ‌र्स्ट आते हैं, सेकंड आते हैं। उन्हें क्या पता है बांकुड़ा के बच्चे कितना पढ़े-लिखे हैं।पुरुलिया की सभा से ममता ने कहा, मैंने थप्पड़ मारने की बात नहीं की थी। मैंने यह कहा था कि उन्हें 'लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ेगा।' प्रधानमंत्री ने बांकुड़ा व पुरुलिया दोनों ही सभा से कहा कि दीदी ने कहा था कि वह उन्हे थप्पड़ मारेंगी, यह असल में उनके लिए एक आशीर्वाद होगा। पुरुलिया जिले के सिमुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने स्पष्ट किया कि 'लोकतंत्र के थप्पड़' से उनका मतलब लोगों के जनादेश से था। ममता ने कहा,'वह कहते हैं कि मैंने कहा था कि मैं उन्हें थप्पड़ मारूंगी। यह लोकतंत्र का थप्पड़ था। भाषा को समझने का प्रयास कीजिए।' मैंने यह कभी नहीं कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थप्पड़ मारूंगी। 'मैं भला आपको को क्यों थप्पड़ मारूंगी। मैं उस तरह की महिला नहीं हूं। मेरा मतलब लोकतंत्र से था। ममता ने इसी जिले के रघुनाथपुर की रैली में मंगलवार को कहा था को मोदी को 'लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ना चाहिए।'42 डिग्री तापमान के बीच गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों ने बंगाल की चुनावी तपिश को और गरमा दिया। बांकुड़ा व पुरुलिया जिलों में चुनावी सभाओं से उन्होंने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। बांकुड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने सत्ता के नशे में पहले बंगाल को बर्बाद किया। अब वह सत्ता जाने के डर से बंगाल को और तबाह करने पर तूल गई हैं। उन्हें मां-माटी-मानुष की नहीं, बल्कि सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने रिश्तेदारों, अपने भतीजे और अपने तोलाबाजों की परवाह है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा-' दीदी कितनी परेशान हैं, उसका अंदाजा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है। वह मेरे लिए पत्थरों और थप्पड़ों की बात करती हैं। मुझे तो गालियों की आदत है, लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं। वह देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने को तैयार नहीं हैं लेकिन पाकिस्तान के पीएम को पीएम मानने में उन्हें गौरव का अनुभव होता है।' प्रधानमंत्री ने कहा-'भारत सरकार यहां के अफसरों के साथ बैठक करके राज्य की मदद करना चाहती थी, लेकिन दीदी ने उस बैठक में शामिल होने से भी इन्कार कर दिया। मैंने दो-दो बार फोन किया, लेकिन उनका अहंकार इतना है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बात करना भी उचित नहीं समझा।'मोदी ने कहा कि ममता ने सूत्रधार बनकर बंगाल में माफियाराज कायम किया है। तृणमूल का शासन तो नाम का है, दीदी के 'जगाई-मधाई' कारोबार चला रहे हैं। ममता ने बंगाल के लोगों को चिटफंड के जरिए लूट लिया है। लोग उनसे नाराज हैं।पीएम ने कहा कि जब हमारे सपूतों ने पाकिस्तान के आतंकियों को घर में घुसकर मारा तो दीदी ने आतंकियों की लाशें दिखाने की मांग की। जब पूरा देश सर्जिकल स्ट्राइक डे मना रहा था तो बंगाल की सरकार ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए, विदेशी कलाकारों के लिए ममता है लेकिन हमारे आदिवासी युवाओं, हमारे सपूतों के लिए नहीं। ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने गरीबों के लिए हर वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है लेकिन स्पीड ब्रेकर दीदी ने बंगाल में इसपर भी रोक लगा दी। ऐसी असंवेदनशील मानसिकता को उखाड़ फेंकना जरूरी है।पुरुलिया की रैली से पीएम ने कहा कि जिन घुसपैठियों को दीदी व तृणमूल ने अपना कैडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी। जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी। आपके इस प्यार को मैं ब्याज समेत विकास करके लौटाऊंगा। पीएम ने कहा-'दीदी कहती हैं कि वह मोदी को थप्पड़ मारना चाहती हैं। मैं तो आपको दीदी कहता हूं। आपका आदर करता हूं। आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा लेकिन ये भी कहूंगा कि अगर आपने अपने उन साथियों को थप्पड़ मारने का दम दिखाया होता, जिन्होंने चिटफंड के नाम पर गरीबों की कमाई लूट ली तो आपको इतना डर न लगता। अगर आप उन तोलाबाजों को थप्पड़ मारतीं तो आज ट्रिपल टी यानि तृणमूल तोलाबाज टैक्स का दाग आप पर न लगता।'पीएम मोदी ने कहा-'पहला धक्का 23 मई को लगेगा और फिर दीदी की दमनकारी सत्ता का पतन शुरू हो जाएगा। 23 मई के बाद भारत का संविधान सभी का हिसाब करेगा। जिस तरह बंगाल के लोग दीदी के विरोध में उठ खड़े हुए हैं, उसने दीदी की जमीन खिसका दी है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Exclusive: अब अमित शाह ने की ममता सरकार गिरने की 'भविष्यवाणी'Exclusive: अब अमित शाह ने की ममता सरकार गिरने की 'भविष्यवाणी'इंडिया टुडे के शो ‘जब वी मेट’ में में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार को लेकर राज्य के लोगों में निराशा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल को घुसपैठियों, गुंडों और सिंडीकेट के कब्ज़े में दे दिया गया है.
Read more »

फैनी पर सियासी तूफान: केंद्र सरकार ने कहा- ममता ने ठुकराई बैठक की अपीलफैनी पर सियासी तूफान: केंद्र सरकार ने कहा- ममता ने ठुकराई बैठक की अपीलचक्रवाती तूफान फैनी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने
Read more »

फोनी पर 'सियासी तूफान', ममता बनर्जी ने PM मोदी संग समीक्षा बैठक से किया इनकारफोनी पर 'सियासी तूफान', ममता बनर्जी ने PM मोदी संग समीक्षा बैठक से किया इनकारप्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी को केंद्र सरकार की ओर से पश्चिम बंगाल के शीर्ष अफसरों के साथ फोनी के बाद राज्‍य के हालात पर समीक्षा बैठक करनी थी.
Read more »

'फोनी' के बहाने ममता पर बरसे PM, बोले- चक्रवात पर भी स्पीड ब्रेकर दीदी ने की राजनीति-Navbharat Times'फोनी' के बहाने ममता पर बरसे PM, बोले- चक्रवात पर भी स्पीड ब्रेकर दीदी ने की राजनीति-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनावी मौसम में पीएम नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीच की तल्खी जारी है। अब तूफान 'फोनी' पर सियासत शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर ममता बनर्जी द्वारा राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह बार-बार जानकारी लेने की कोशिश करते रहे लेकिन ममता बनर्जी ने उनसे फोन पर बात तक नहीं की।
Read more »

ममता बनर्जी ने बताया क्यों नहीं उठा सकी थीं प्रधानमंत्री की फोन कॉल, बताई यह वजहममता बनर्जी ने बताया क्यों नहीं उठा सकी थीं प्रधानमंत्री की फोन कॉल, बताई यह वजहपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके कार्यालय में किया फोन नहीं उठा सकीं क्योंकि... MamataOfficial narendramodi Loksabha2019 LokSabha BJP4India LokSabhaElection2019
Read more »

ममता का मोदी पर तीखा प्रहार, कहा- उनके हाथ खून से सने, मैं उन्हें PM नहीं मानतीममता का मोदी पर तीखा प्रहार, कहा- उनके हाथ खून से सने, मैं उन्हें PM नहीं मानती
Read more »

ममता की इच्छा- 56 इंच से फूलकर 112 इंच की हो जाए मोदी की छातीममता की इच्छा- 56 इंच से फूलकर 112 इंच की हो जाए मोदी की छातीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे तीखा हमला करने वाले में शुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाए क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो।
Read more »

शाह की ममता को चुनौती, मंच से जय श्रीराम के नारे लगवा बोले- जेल भेजकर दिखाएंशाह की ममता को चुनौती, मंच से जय श्रीराम के नारे लगवा बोले- जेल भेजकर दिखाएंबीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला जारी है. जय श्रीराम के नारे का विरोध करते हुए ममता के वायरल वीडियो के बाद अमित शाह ने मंच से जय श्रीराम के नारे लगाए और लोगों से भी लगवाए. इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को चुनौती दी कि उन्हें जेल भेजकर दिखाएं.
Read more »

सुषमा स्वराज ने संभाला मोर्चा, प्रियंका गांधी के बाद ममता बनर्जी को दिया जवाब– News18 हिंदीसुषमा स्वराज ने संभाला मोर्चा, प्रियंका गांधी के बाद ममता बनर्जी को दिया जवाब– News18 हिंदीबीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयानों पर पलटवार किया ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर वार, कहा- दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए ममतापीएम मोदी का ममता बनर्जी पर वार, कहा- दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए ममतापीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बंकुरा में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है... pmnarendramodi LokSabhaElection2019 ElectionWithJagran BJP4India
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:54:04