Exclusive: अब अमित शाह ने की ममता सरकार गिरने की 'भविष्यवाणी'

United States News News

Exclusive: अब अमित शाह ने की ममता सरकार गिरने की 'भविष्यवाणी'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 221 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

इंडिया टुडे के शो ‘जब वी मेट’ में में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिया बड़ा बयान rahulkanwal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तृणमूल कांग्रेस में बग़ावत की चेतावनी के चंद दिन बाद ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कुछ वैसे ही सुर छेड़े. उनका अंदाज़ ऐसा ही था जैसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगाह कर रहे हों कि 'बचाओ अपनी सरकार अगर बचा सको तो.

' साथ ही शाह ने कहा, 'हम किसी को गिराने की बता नहीं कर रहे हैं लेकिन वो स्वत: अपने भार से गिर जाए तो हम क्या कर सकते हैं?' बीजेपी अध्यक्ष ने ये टिप्पणी इंडिया टुडे के शो ‘जब वी मेट’ में उस सवाल के जवाब में की जिसमें उनसे प्रधानमंत्री मोदी की बीते सोमवार की टीएमसी सांसदों के बारे में दिए गए विवादित बयान के बारे में पूछा गया था. मोदी ने कहा था कि जब 23 मई को जब नतीजे आएंगे, कमल हर तरफ खिलेगा तो टीएमसी के विधायक ही ममता बनर्जी का साथ छोड़ देंगे. पीएम ने ये भी कहा था कि 40 टीएमसी विधायक अब भी उनके संपर्क में हैं. इस बयान के बाद विपक्ष ने मोदी पर हॉर्स-ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. पीएम मोदी के सबसे विश्वासपात्र माने जाने वाले बीजेपी अध्यक्ष ने आगाह किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री राजनीतिक संकट की ओर बढ़ सकती हैं. शाह ने कहा, 'ये उनका काम है अपनी सरकार बचाना. उनके विधायकों को एकजुट रखना उनका काम है.' शाह ने ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को अव्यवस्था की ओर धकेलने का भी आरोप लगाया. शाह ने कहा, 'जनता का जो आक्रोश है उसे टीएमसी विधायक भी देख रहे हैं. ये आक्रोश विधायकों के ख़िलाफ़ नहीं है. ये आक्रोश ममता जी और उनके भतीजे के ख़िलाफ़ है. उनके गुंडों के ख़िलाफ़ है.' बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक 23 मई को लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी के लिए तृणमूल को एक रखना असंभव होगा. शाह ने विपक्ष के हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों को सिरे से ख़ारिज़ किया. उन्होंने अपनी रैली में आई भीड़ की ओर हाथ करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप पश्चिम बंगाल की जनता का 'अपमान' है. शाह ने कहा कि लाखों लोग पीएम की रैली में आ रहे हैं, क्या वो हॉर्स ट्रेडिंग है. चुनाव आयोग को टीएमसी की ओर से पीएम मोदी के बयान को लेकर की गई शिकायत को लेकर बेफ़िक्र दिखे. उन्होंने साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर असंतोष को दबाने के लिए तमाम तरह के अलोकतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाया. शाह ने कहा, 'हमारे हेलीकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया. मेरे हेलीकॉप्टर को एक घंटा लेट किया गया. वो सभी तरह के अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही हैं.' शाह ने भरोसा जताया कि बंगाल में बीजेपी अधिकतर लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी. शाह के मुताबिक ममता बनर्जी सरकार को लेकर राज्य के लोगों में निराशा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल को घुसपैठियों, गुंडों और सिंडीकेट के कब्ज़े में दे दिया गया है.विपक्ष के इन आरोपों पर कि केंद्र आर्थिक मोर्चे पर नाकाम रहा है, बीजेपी अध्यक्ष ने मोदी सरकार का बचाव करने में पूरा ज़ोर लगाया. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बीजेपी की नीति की वकालत करते हुए कहा कि सख्त नीति से कारगर नतीजे सामने आए हैं. शाह ने कहा, 'बीते 70 साल में कभी 7 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को कभी नकद लाभ नहीं मिला. शायद एक-डेढ़ करोड़ महिलाओं को ही मिला. हमने बीते पांच साल में 7 करोड़ ग्रामीण गरीब महिलाओं को नकद लाभ दिया. ऐसा एक भी गांव अब नहीं है जहां बिजली ना पहुंची हो. आज़ादी के 70 साल बाद भी 19,800 गांव बिना बिजली के थे. हमने 5 साल में सभी जगह बिजली पहुंचाई. अब हम हर घर तक बिजली पहुंचाने के करीब हैं.' शाह ने साथ ही एनडीए सरकार के स्वच्छता, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऋण योजनाओं का हवाला दिया. बीजेपी अध्यक्ष ने स्किल इंडिया, स्टार्ट अप योजना और मुद्रा प्रोजेक्ट के नाम गिनाए. शाह ने कहा, 'अगर कोई युवा महिला अपने गांव में मुद्रा ऋण से ब्यूटी पार्लर खोलती है तो क्या वो रोज़गार नहीं है. मैं मानता हूं कि ये रोज़गार है. अगर कोई युवक अपनी तहसील पर पांच लाख रुपए के ऋण से ट्रैक्टर/ आटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोलता है या कोई और युवक गांव में बार्बर शॉप खोलता है तो आप इसे रोज़गार कहेंगे या नहीं. मैं मानता हूं कि ये रोज़गार है.' शाह ने ‘स्वतंत्र’ सुरक्षा नीति शुरू करने के लिए मोदी सरकार को श्रेय दिया. बीजेपी अध्यक्ष ने बालाकोट एयरस्ट्राइक को देश के इतिहास का बड़ा क्षण बताया. शाह ने कहा, 'मोदी सरकार ने सख्त फैसला लिया और देश को पहली बार अहसास कराया कि हमारी विदेश और सुरक्षा नीतियां अलग अलग हैं. देश की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति जवाहर लाल नेहरू के वक्त से विदेश नीति के साथ जुड़ी हुई थी. ये पहली बार है कि देश और दुनिया, दोनों ने स्वतंत्र सुरक्षा नीति का नया अनुभव किया.' बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक मोदी सरकार ने सैन्य तरीके से आतंक के स्रोत को चोट पहुंचाई, साथ ही ये कूटनीतिक विजय है कि पूरी दुनिया ने पाकिस्तान को आतंक के पनाहगार के तौर पर माना. शाह से जब पूछा गया कि उन संभावित खामियों के लिए कौन ज़िम्मेदार है जिनकी वजह से सीआरपीएफ के काफ़िले को 14 फरवरी को पुलवामा में आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया, तो उन्होंने भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई का हवाला दिया. शाह ने कहा, 'हमने जवाब दिया. हमने उन्हें दंडित किया. मैं समझता हूं कि आतंक के खिलाफ यही नीति कारगर रहेगी. पाकिस्तान अब भारी दबाव में है. इतना दबाव में कि उसे आंतकवाद को संरक्षण देने की अपनी नीति में बदलाव करना होगा.' चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

lok sabha chunav 2019: pm narendra modi in varanasi, all updates - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज राजस्थान के जालोर में रैली को संबोधित करेंगे और शाम 6.30 बजे जोधपुर में एक रोड शो भी करेंगे। अमित शाह इससे पहले सुबह 10.20 बजे काशी में पीएम मोदी के नामांकन में भी हिस्सा ल | Navbharat Timeslok sabha chunav 2019: pm narendra modi in varanasi, all updates - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज राजस्थान के जालोर में रैली को संबोधित करेंगे और शाम 6.30 बजे जोधपुर में एक रोड शो भी करेंगे। अमित शाह इससे पहले सुबह 10.20 बजे काशी में पीएम मोदी के नामांकन में भी हिस्सा ल | Navbharat Timesआज पीएम मोदी वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन करेंगे। पीएम मोदी के नामांकन के वक्त उनके साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, लोकजनशक्ति पार्टी के मुखिया राम विलास पासवान और दूसरे एनडीए नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले उन्होंने कल वाराणसी में रोड शो किया था और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया था। उन्होंने जनता को संबोधित भी किया था। चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...
Read more »

lok sabha chunav 2019: pm narendra modi in varanasi, all updates - वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन से पहले NDA नेताओं की बैठक में पहुंचे उद्धव ठाकरे, अनुप्रिया पटेल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। | Navbharat Timeslok sabha chunav 2019: pm narendra modi in varanasi, all updates - वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन से पहले NDA नेताओं की बैठक में पहुंचे उद्धव ठाकरे, अनुप्रिया पटेल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। | Navbharat Timesआज पीएम मोदी वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन करेंगे। पीएम मोदी के नामांकन के वक्त उनके साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, लोकजनशक्ति पार्टी के मुखिया राम विलास पासवान और दूसरे एनडीए नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले उन्होंने कल वाराणसी में रोड शो किया था और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया था। उन्होंने जनता को संबोधित भी किया था। चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...
Read more »

मनीष सिसोदिया की कांग्रेस-बीजेपी को चेतावनी- आतिशी पक्की क्षत्राणी है, बचकर रहनामनीष सिसोदिया की कांग्रेस-बीजेपी को चेतावनी- आतिशी पक्की क्षत्राणी है, बचकर रहनामनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुझे दुख है कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर हमारी पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी के धर्म को लेकर झूठ फैला रहे हैं. सिसोदिया ने बीजेपी और कांग्रेस को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आतिशी का पूरा आतिशी सिंह है. वो राजपूतानी है. पक्की क्षत्राणी. उससे बचकर रहना.
Read more »

IPL 2019: आउट होने के बाद भड़के रोहित शर्मा...विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर को सुनाई बातें!– News18 हिंदीIPL 2019: आउट होने के बाद भड़के रोहित शर्मा...विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर को सुनाई बातें!– News18 हिंदीआईपीएल के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 232 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की कोशिश की लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे. मुंबई ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के तौर पर दूसरे ही ओवर में गंवा दिया और इसके बाद अगले ओवर में रोहित शर्मा 12 रन बनाकर LBW आउट हो गए. हैरी गर्नी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के फेर में रोहित विकेट के बीच में पकड़े गए और अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी.
Read more »

पिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईपिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईएक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने ​कहा है कि पिछले एक दशक में चोरी के सबसे अधिक 36,584 मामले 2018 में दर्ज हुए हैं. 2017 में चोरी के 33,044 मामले दर्ज किए गए, वर्ष 2016 में 22,106, 2015 में 19,215, 2014 में 14,301, वर्ष 2013 में 12,261, 2012 में 9,292, 2011 में 9,653, 2010 में 7,549 और 2009 में 7,010 मामले दर्ज हुए.
Read more »

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल के विरोध में कट्टरपंथी और धार्मिक संगठनपाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल के विरोध में कट्टरपंथी और धार्मिक संगठनपाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच सिंध विधानसभा में इसके खिलाफ लाए गए बिल का कट्टरपंथी और धार्मिक
Read more »

बाराबंकी में पीएम मोदी बोले, चार चरणों के मतदान में ही विपक्षियों के सपने हुए चकनाचूरबाराबंकी में पीएम मोदी बोले, चार चरणों के मतदान में ही विपक्षियों के सपने हुए चकनाचूरबाराबंकी में पीएम मोदी बोले, चार चरणों के मतदान में ही विपक्षियों के सपने हुए चकनाचूर narendramodi ModiInBarabanki BJP4India INCIndia Loksabha2019 LokSabhaElections2019 VoteKaro
Read more »

WhatsApp से होगी शॉपिंग, नए फीचर के बाद बदलेगा यूजर एक्सपीरिएंसWhatsApp से होगी शॉपिंग, नए फीचर के बाद बदलेगा यूजर एक्सपीरिएंसWhatsApp Shopping - जल्द ही इस तरह का ऑप्शन आपको भी मिल सकता है. WhatsApp बिजनेस के लिए कंपनी ने प्रोडक्ट कैटलॉग का ऑप्शन दिया है. यानी कंपनियां अब आपको वॉट्सऐप पर ही प्रोडक्ट सेलेक्ट करने को कह सकती हैं.
Read more »

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »

वोट का सवाल है: राहुल-प्रियंका पर अमित शाह की EXCLUSIVE रणनीति! Vote Sawal Hai: Amit Shah Exclusive on Rahul-Pariyanka - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है: राहुल-प्रियंका पर अमित शाह की EXCLUSIVE रणनीति! Vote Sawal Hai: Amit Shah Exclusive on Rahul-Pariyanka - Lok Sabha Election 2019 AajTakभारतीय जनता पार्टी (BJP) के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने आजतक से EXCLUSIVE बातचीत में 2019 के चुनावी रण को फतह करने की रणनीति बताई. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर अपना प्लान बताया. इतना ही नहीं अमित शाह ने नक्लवाद, आतंकवाद, राष्ट्रवाद जैसे तमाम मुद्दों पर TVTN के न्यूज़ डायरेक्टर राहुल कंवल से खास बात चीत की.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:38:08