राजस्थान में 2710 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत, छत गिरने की घटना के बीच आई रिपोर्ट

Rajasthan School Accident News

राजस्थान में 2710 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत, छत गिरने की घटना के बीच आई रिपोर्ट
Jhalawar School AccidentRajasthan Education DepartmentJhalawar News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

राजस्थान शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट ने बताया गया है कि राज्य में 2,7100 स्कूल बिल्डिंगों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है और इसके लिए आवंटित 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग में मंजूरी के लिए लंबित है, जिससे प्रशासनिक देरी और बजट क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं.

राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट ने बताया गया है कि राजस्थान में 2,700 से ज्यादा स्कूल बिल्डिंगों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है और इसके लिए आवंटित 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग से मंजूरी के लिए लंबित है.

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. Advertisementराज्य शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में 2,710 स्कूल भवनों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत है, जिसके लिए 254 करोड़ रुपये की धनराशि वित्त विभाग से मंजूरी के लिए लंबित है.'वित्त विभाग ने धनराशि को नहीं दी मंजूरी'रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 710 स्कूल भवनों को बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत के रूप में चिह्नित किया गया, जिसके लिए 79.24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. जबकि चालू वित्तीय वर्ष में ऐसे 2,000 और असुरक्षित स्कूलों को सूचीबद्ध किया गया है, जिनकी मरम्मत के लिए 174.97 करोड़ रुपये का अलग बजट घोषित हुआ है. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त विभाग ने अभी तक अधिकांश धनराशि को मंजूरी ही नहीं दी है, जिससे प्रशासनिक देरी और बजट क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं. Advertisement यह भी पढ़ें: राजस्थान में गिरी स्कूल की छत, व्यवस्था पर उठे सवालों से बचते दिखे सूबे के शिक्षा मंत्रीरिपोर्ट से पता चला कि 2024-25 और 2025-26 में शिक्षा विभाग के जोखिम मूल्यांकन में झालावाड़ जिले में 83 बिल्डिंग को खतरनाक बताया था. शुक्रवार को झालावाड़ के पिपलोदी गांव में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत का एक हिस्सा सुबह की प्रार्थना के दौरान ढह गया. इस हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए.यहां पढ़ें हादसे की ग्राउंड रिपोर्ट: 'मेरे दो ही बच्चे थे... दोनों चले गए, अब आंगन सूना है...' दहाड़ें मारकर बिलखती रही मां, झालावाड़ हादसे की दर्दनाक कहानीहादसे से आक्रोशित हैं लोगइस हादसे पर जनता का आक्रोश जारी है. साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा स्कूल की ढही हुई इमारत को शीघ्रता से ध्वस्त करने की भी कथित तौर पर सबूत नष्ट करने के लिए आलोचना हो रही है.कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भाया ने कहा, 'झालावाड़ जिला प्रशासन ने जिस तरह से ढांचे को ढहाने की जल्दबाजी की, उससे गंभीर सवाल उठते हैं. ऐसा लगता है कि ये सबूत मिटाने की कोशिश है. कई अन्य जिलों में भी जर्जर स्कूल बिल्डिंग में दीवार गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.'यहां पढ़ें हादसे की ग्राउंड रिपोर्ट: बच्चे कहते रहे छत गिर रही, टीचर ने धमकाकर बैठा दिया! झालावाड़ स्कूल हादसे में बड़ा खुलासा, 5 टीचर और एक अधिकारी सस्पेंड Advertisement बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने चिह्नित इमारतों पर कार्रवाई में नौकरशाही की देरी की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'ज्यादातर अधिकारी फाइलों पर बस चर्चा जारी है लिखकर देते हैं. इसी वजह से प्रस्ताव अटकते रहते हैं. ये रवैया अस्वीकार्य है. फाइलों का निपटारा वक्त पर होना चाहिए.'सिंघवी ने बताया कि उन्होंने 16 जुलाई को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जर्जर स्कूलों की स्थिति के बारे में पत्र लिखा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Jhalawar School Accident Rajasthan Education Department Jhalawar News Rajasthan News राजस्थान शिक्षा विभाग राजस्थान स्कूल हादसा झालावाड़ स्कूल हादसा राजस्थान शिक्षा विभाग झालावाड़ हिंदी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आकाश दीप ने दिन खत्म होने से पहले उड़ाए डंडे... टीम इंडिया की जीत चौथे दिन हो चुकी है तयआकाश दीप ने दिन खत्म होने से पहले उड़ाए डंडे... टीम इंडिया की जीत चौथे दिन हो चुकी है तयभारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच अब टीम इंडिया की पकड़ में आ चुका है। भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ 7 विकेट की जरूरत है।
Read more »

बंगाल में एक और रेप की वारदात, IIM कलकत्ता में युवती के साथ दुष्कर्म, देखेंबंगाल में एक और रेप की वारदात, IIM कलकत्ता में युवती के साथ दुष्कर्म, देखेंपश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक और रेप की वारदात सामने आई है. कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंग रेप की घटना की जांच अभी पूरी नहीं हुई थी कि एक और बड़े शिक्षण संस्थान से रेप की घटना सामने आई है. यह दूसरी घटना आई आई एम कोलकाता से सामने आई है. यहाँ एक लड़की कौँसेलिंग सेशन अटेंड करने के लिए आई थी, जिसके साथ हॉस्टल में ही रेप की वारदात हुई है.
Read more »

क्लास में पढ़ाई करते समय छात्रा बेहोश होकर गिरी, हार्ट अटैक से मौत, 18 दिन में दूसरी जान गईक्लास में पढ़ाई करते समय छात्रा बेहोश होकर गिरी, हार्ट अटैक से मौत, 18 दिन में दूसरी जान गईबाराबंकी के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा नंदिनी की कक्षा में पढ़ाई करते समय अचानक बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है।
Read more »

राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायलराजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायलराजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायल
Read more »

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, देश के सभी स्कूलों की इमारतों की होगी जांचझालावाड़ स्कूल हादसे के बाद केंद्र का एक्शन, देश के सभी स्कूलों की इमारतों की होगी जांचराजस्थान में स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने देशभर के स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। यह ऑडिट 2021 में जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों और 2016 के आपदा प्रबंधन निर्देशों के अनुसार होगा। शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर सरकारी और निजी दोनों स्कूलों की सुरक्षा जाँच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई...
Read more »

राजस्थान में फिर गिरी एक सरकारी स्कूल की छत, हरकत में आई सरकार; जिला कलेक्टरों को क्या दिया निर्देश?राजस्थान में फिर गिरी एक सरकारी स्कूल की छत, हरकत में आई सरकार; जिला कलेक्टरों को क्या दिया निर्देश?झालावाड़ के पिपलोदी में स्कूल की छत गिरने से बच्चों की मौत के बाद राजस्थान में स्कूलों की दीवारें गिरने का सिलसिला जारी है। उदयपुर चूरू और सिरोही में भी ऐसी घटनाएं हुईं हालांकि जनहानि नहीं हुई। सरकार ने जर्जर भवनों की सुरक्षा समीक्षा के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है और कलेक्टरों को निगरानी का आदेश दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:38