राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायल

United States News News

राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 20 घायल

झालावाड़, 25 जुलाई । राजस्थान के झालावाड़ जिले के पलोदी गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव के सरकारी स्कूल की छत गिरने से करीब 20 बच्चे घायल हो गए हैं। इस हादसे में 7 मासूम बच्चों की मौत की पुष्टि की गई है। Advertismentइस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है और प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है। यह घटना सुबह उस समय घटी जब विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद बच्चे हाल में बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त 35-40 बच्चे वहां उपस्थित थे, तभी अचानक स्कूल की छत गिर गई। घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई और गांव में अफरा-तफरी फैल गई। घटना के तुरंत बाद गांववाले दौड़कर स्कूल पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया और बच्चों को बाहर निकाला गया। चार बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीन बच्चों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मनोहरथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि इस हादसे में कुल 7 बच्चों की मृत्यु हुई है और 20 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। नौ बच्चों का इलाज मनोहरथाना अस्पताल में जारी है, जबकि 11 बच्चों को झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन बच्चों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं, जबकि चार बच्चों के शव मनोहरथाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की इमारत लगभग 50 साल पुरानी है और उसकी हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी थी। एक स्थानीय निवासी, जिनके बच्चे भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं, ने कहा कि मैं खुद भी इसी स्कूल में पढ़ा हूं और आज मेरे बच्चे भी वहीं पढ़ रहे हैं। हमने कई बार प्रशासन को स्कूल की स्थिति को लेकर शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने आगे कहा कि स्कूल में दो हाल, दो कमरे और एक बरामदा है। करीब चार-पांच साल पहले एक नया हॉल जरूर बना था, लेकिन पुरानी इमारत की मरम्मत कभी नहीं की गई। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan News Live: झालावाड़ में बारिश का कहर, स्कूली छत गिरी, 2 बच्चों की मौतRajasthan News Live: झालावाड़ में बारिश का कहर, स्कूली छत गिरी, 2 बच्चों की मौतRajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. झालावाड़ के एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 'तीज महोत्सव' शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर जयपुर शहर में शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करेंगी. मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Read more »

राजस्थान: झालावाड़ में सरकारी स्कूल की गिरी छत, कई बच्चे दबेराजस्थान: झालावाड़ में सरकारी स्कूल की गिरी छत, कई बच्चे दबेराजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. मंडोरा थाना क्षेत्र के लोधी गांव में सुबह बच्चे पढ़ रहे थे जब छत भरभराकर गिर गई. कई बच्चे मलबे में दब गए. स्थानीय लोग और बचाव दल जेसीबी की मदद से मलबा हटाने और बच्चों को निकालने के काम में जुटे हैं. कुछ बच्चों की मौत की खबर है.
Read more »

Jhalawar School Collapses: राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, कई घायलJhalawar School Collapses: राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, कई घायलRajasthan School Building Collapses शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में सात बच्चों की जान चली है और 17 बच्चे घायल हुए हैं। ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर...
Read more »

Jhalawar School Tragedy: झालावाड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 6 की मौत, शिक्षा मंत्री बोले- बहुत दुख है, हम मामले की जांच करेंगेJhalawar School Tragedy: झालावाड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 6 की मौत, शिक्षा मंत्री बोले- बहुत दुख है, हम मामले की जांच करेंगेJhalawar School Tragedy: झालावाड़ में गिरी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग, अब तक पांच बच्चों की मौत Jhalawar School Tragedy government school building collapsed updates in hindi
Read more »

राजस्थान: सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कम से कम सात बच्चों की मौत, कई घायलराजस्थान: सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कम से कम सात बच्चों की मौत, कई घायलHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

Jhalawar School Roof Collapse: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मचा हड़कंप, 4 बच्चों की मौत की आशंका, राहत कार्य जारीJhalawar School Roof Collapse: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से मचा हड़कंप, 4 बच्चों की मौत की आशंका, राहत कार्य जारीझालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में गुरुवार सुबह एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की खबर है, हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:47:01