राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. मंडोरा थाना क्षेत्र के लोधी गांव में सुबह बच्चे पढ़ रहे थे जब छत भरभराकर गिर गई. कई बच्चे मलबे में दब गए. स्थानीय लोग और बचाव दल जेसीबी की मदद से मलबा हटाने और बच्चों को निकालने के काम में जुटे हैं. कुछ बच्चों की मौत की खबर है.
राजस्थान के झालावाड़ में स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया. इलाके में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई. 17 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ बच्चों के मलबे मे दबे होने की आशंका है.
Advertisementयह हादसा झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ. स्कूल की छत गिरने से क्लास में मौजूद छात्र मलबे में दब गए. क्लास के अंदर करीब 60 बच्चे मौजूद थे.स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे के बाद इलाके के लोग मदद के लिए पहुंचे. मौके पर लोगों का मजमा इकट्ठा हो गया. मलबे में दबे बच्चों को लोग निकालने की कोशिश करने लगे. छत गिरने के बाद मलबे को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे स्कूल खंडहर में तब्दील हो गया हो.एजेंसी के मुताबिक, झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सात बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया.अशोक गहलोत ने जताई चिंता Advertisement सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों और शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं."यह भी पढ़ें: दिल्ली से हिमाचल और राजस्थान तक अलर्ट, झारखंड में स्कूल की छत गिरी.... देश के कई राज्यों में भारी बारिश बनी आफतहादसे की होगी जांचराजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिवालर ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "झालावाड़ में स्कूल में दुखद घटना की सूचना मिली है. दुख है, बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बच्चों का इलाज सरकारी खर्चे पर होगा. उच्च स्तरीय जांच होगी कि आखिर कैसे छत गिरी.शिक्षा मंत्री ने कहा, "कांग्रेस सरकार का किया हुआ पाप है. पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने स्कूलों की देख-भाल नहीं की. कांग्रेस सरकार के दौरान स्कूल जर्जर हो गए थे, इनकी मरम्मत नहीं की. हम स्कूलों की चरणबद्ध तरीके से मरम्मत करवा रहे हैं और स्कूलों को पूरी तरह ठीक करेंगे."उन्होंने आगे कहा कि कोटा में भी कई स्कूल ऐसे हैं, जिनकी हालत पूरी तरह जर्जर है. हालत इतनी बुरी है कि छत का प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहा है और नीचे बच्चे पढ़ रहे हैं. Advertisement शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अब अस्वस्थ किया है कि राजस्थान के सभी स्कूलों का निर्माण करवाया जाएगा और पूरी तरह से ठीक करवाए जाएंगे.सीएम ने जताया दुखराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें."---- समाप्त ---- ये भी देखें
School Roof Collaps Death Injured राजस्थान स्कूल छत मौत घायल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जमशेदपुर में भारी बारिश से रेसिडेंशियल स्कूल जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे, प्रशासन ने किया रेस्क्यूजमशेदपुर में भारी बारिश से रेसिडेंशियल स्कूल जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे, प्रशासन ने किया रेस्क्यू
Read more »
दिल्ली: वेलकम में 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारीदिल्ली के वेलकम इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पांच से छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. यह एक रिहायशी इलाका है और यहां की गलियां बेहद संकरी हैं, जिसके कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ सकती है.
Read more »
Rajasthan News Live: झालावाड़ में बारिश का कहर, स्कूली छत गिरी, 2 बच्चों की मौतRajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. झालावाड़ के एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 'तीज महोत्सव' शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर जयपुर शहर में शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करेंगी. मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Read more »
बारिश का कहर, सरकारी स्कूल की छत गिरने से 2 बच्चों की मौतJhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा पेश आया है. यहां पर मनोहरथाना थाना के एक सरकारी स्कूल में बारिश के चलते छत गिर गई. हादसे में 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई. कई छात्र घायल हुए हैं.
Read more »
Jhalawar School Collapse Live : झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, 70 बच्चे थे मौजूद, 6 की मौत, PM मोदी ने जताय...Jhalawar Breaking News : झालावाड़ जिले में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिर जाने से कई बच्चे मलबे में दब गए हैं. इसमें छह बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
Read more »
Rajasthan School Collapse: झालावाड़ में प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल की छत गिरी, पांच बच्चों की मौत, कई दबेराजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर
Read more »
