Jhalawar School Collapses: राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, कई घायल

Rajasthan News News

Jhalawar School Collapses: राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, कई घायल
Rajasthan News TodayPiplodi Primary SchoolPrimary School Roof Collapses
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 53%

Rajasthan School Building Collapses शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में सात बच्चों की जान चली है और 17 बच्चे घायल हुए हैं। ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में सात बच्चों की मौत की खबर है। वहीं, कई बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई, जिसके कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में चार बच्चों की मौत समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस हादसे को लेकर झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि पिपलौदी प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से सात छात्रों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षा में थे। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख राजस्थान के झालवाड़ में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ के एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और बेहद दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। सीएम ने दिया घायल बच्चों के उपचार का आदेश इस घटना पर राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि झालावाड़ के पीपलोदी में एक स्कूल की छत गिरने से हुई दुखद दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की खबर आ रही है, जिसमें कई बच्चे और शिक्षक हताहत हुए हैं। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में सात बच्चों की मौत की खबर है। वहीं, कई बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की है। जहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई, जिसके कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में चार बच्चों की मौत समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस हादसे को लेकर झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि पिपलौदी प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से सात छात्रों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षा में थे। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख राजस्थान के झालवाड़ में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ के एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और बेहद दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। सीएम ने दिया घायल बच्चों के उपचार का आदेश इस घटना पर राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि झालावाड़ के पीपलोदी में एक स्कूल की छत गिरने से हुई दुखद दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की खबर आ रही है, जिसमें कई बच्चे और शिक्षक हताहत हुए हैं। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rajasthan News Today Piplodi Primary School Primary School Roof Collapses Jhalawar School Rajasthan Government School School Roof Collapse School Rajasthan Government School School Roof Collapse

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हैदराबाद में रासायनिक कारखाने में विस्फोट, दस की मौतहैदराबाद में रासायनिक कारखाने में विस्फोट, दस की मौतहैदराबाद के पटंचेरुवु इलाके में सिगाची केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने के बाद एक भीषण विस्फोट हुआ। कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं।
Read more »

क्लास में पढ़ाई करते समय छात्रा बेहोश होकर गिरी, हार्ट अटैक से मौत, 18 दिन में दूसरी जान गईक्लास में पढ़ाई करते समय छात्रा बेहोश होकर गिरी, हार्ट अटैक से मौत, 18 दिन में दूसरी जान गईबाराबंकी के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा नंदिनी की कक्षा में पढ़ाई करते समय अचानक बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है।
Read more »

अलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायलअलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायलअलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायल
Read more »

बारिश का कहर, सरकारी स्कूल की छत गिरने से 2 बच्चों की मौतबारिश का कहर, सरकारी स्कूल की छत गिरने से 2 बच्चों की मौतJhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा पेश आया है. यहां पर मनोहरथाना थाना के एक सरकारी स्कूल में बारिश के चलते छत गिर गई. हादसे में 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई. कई छात्र घायल हुए हैं.
Read more »

Rajasthan School Collapse: झालावाड़ में प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल की छत गिरी, पांच बच्चों की मौत, कई दबेRajasthan School Collapse: झालावाड़ में प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल की छत गिरी, पांच बच्चों की मौत, कई दबेराजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर
Read more »

राजस्थान: झालावाड़ में सरकारी स्कूल की गिरी छत, कई बच्चे दबेराजस्थान: झालावाड़ में सरकारी स्कूल की गिरी छत, कई बच्चे दबेराजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. मंडोरा थाना क्षेत्र के लोधी गांव में सुबह बच्चे पढ़ रहे थे जब छत भरभराकर गिर गई. कई बच्चे मलबे में दब गए. स्थानीय लोग और बचाव दल जेसीबी की मदद से मलबा हटाने और बच्चों को निकालने के काम में जुटे हैं. कुछ बच्चों की मौत की खबर है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:09