Fire in Siddharthnagar:रजाई गद्दा और कुर्सी के गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान हुआ खाक

Sidharthanagar-Crime News

Fire in Siddharthnagar:रजाई गद्दा और कुर्सी के गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान हुआ खाक
Siddharthnagar FireBansi Nagar FireQuilt Warehouse Fire
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

सिद्धार्थनगर के बांसी नगर में आजाद नगर मोहल्ले में एक रजाई गद्दे के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। रामजतन के गोदाम में लगी आग के समय घर के लोग बाहर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ जिससे सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका है। रिहायशी इलाके में आग लगने से बुझाने में परेशानी हो रही है दमकल की गाड़ी का इंतजार...

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नगर के आजादनगर वार्ड में रजाई गद्दा व प्लास्टिक कुर्सी के गोदाम में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे भीषण आग लग गई। घनी आबादी के बीच उठ रहीं आग की लपटों व धुंआ से अफरातफरी मच गई। आस-पास के लोग अपने घरों का सिलेंडर निकाल निकाल कर बाहर फेंकने लगे तथा खुद भी घर छोड़ बाहर भाग लिए। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस व नगरवासियों ने आग पर काबू तो पा लिया, पर अग्निशमन विभाग के कर्मी आग बुझने तक मौके पर नहीं पहुंच सके। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोशित भी दिखे। आग लगने का कारण बिजली शार्टसर्किट बताया जाता है। आजाद नगर स्थित लाइफ हास्पिटल के पास रामजतन लोधी का मकान है। नीचे ही यह गोदाम स्थित है। इसी में इनका परिवार भी रहता है। घटना के समय परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे। सुबह इनके गोदाम से लोगों ने धुंआ निकता देखा। जबतक लोग आग बुझाने के लिए दौड़ते एक तेज धमाका भी हुआ। इससे लोगों को आभास हुआ कि सिलेंडर फटा है। इस पर अफरातफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार तिवारी भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी भयावह थी कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। अगल -बगल के लोग भयभीत हो जल्दी जल्दी अपने घरों के सिलेंडर व अत्यधिक ज्वलन शील वस्तुओं को घर से बाहर फेंकने लगे और खुद भी घर से निकल गए। घटना के बाद जुटी भीड़। जागरण काफी हिम्मत कर कोतवाली पुलिस के जवान लोगों के घरों से पानी सप्लाई का पाइप निकाल इससे आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे। करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू तब मिला जब गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान लोगों का आरोप था कि आग लगने के तुरंत बाद ही अग्निशमन विभाग को फोन किया गया पर जब आग पूरी तरह बुझ गई तो वह बुझी हुई राख बुझाने पहुंचा। लोगों का कहना था कि एक वर्ष के अंदर यह तीसरी भीषण घटना नगर में हुई बजवुज यहां फायर स्टेशन का निर्माण अभी तक नहीं हो सका। गोदाम स्वामी रामजतन लोधी ने बताया कि उनका यह गोदाम करीब 20 वर्ष पुराना है। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख से अधिक के सामान का नुकसान हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम को लेकर बहुत सही समय पर पहुंच गया था जिससे वार्ड निवासियों के सहयोग से कोई जनहानि नहीं होने पाई।.

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नगर के आजादनगर वार्ड में रजाई गद्दा व प्लास्टिक कुर्सी के गोदाम में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे भीषण आग लग गई। घनी आबादी के बीच उठ रहीं आग की लपटों व धुंआ से अफरातफरी मच गई। आस-पास के लोग अपने घरों का सिलेंडर निकाल निकाल कर बाहर फेंकने लगे तथा खुद भी घर छोड़ बाहर भाग लिए। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस व नगरवासियों ने आग पर काबू तो पा लिया, पर अग्निशमन विभाग के कर्मी आग बुझने तक मौके पर नहीं पहुंच सके। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोशित भी दिखे। आग लगने का कारण बिजली शार्टसर्किट बताया जाता है। आजाद नगर स्थित लाइफ हास्पिटल के पास रामजतन लोधी का मकान है। नीचे ही यह गोदाम स्थित है। इसी में इनका परिवार भी रहता है। घटना के समय परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे। सुबह इनके गोदाम से लोगों ने धुंआ निकता देखा। जबतक लोग आग बुझाने के लिए दौड़ते एक तेज धमाका भी हुआ। इससे लोगों को आभास हुआ कि सिलेंडर फटा है। इस पर अफरातफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार तिवारी भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी भयावह थी कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। अगल -बगल के लोग भयभीत हो जल्दी जल्दी अपने घरों के सिलेंडर व अत्यधिक ज्वलन शील वस्तुओं को घर से बाहर फेंकने लगे और खुद भी घर से निकल गए। घटना के बाद जुटी भीड़। जागरण काफी हिम्मत कर कोतवाली पुलिस के जवान लोगों के घरों से पानी सप्लाई का पाइप निकाल इससे आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे। करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू तब मिला जब गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान लोगों का आरोप था कि आग लगने के तुरंत बाद ही अग्निशमन विभाग को फोन किया गया पर जब आग पूरी तरह बुझ गई तो वह बुझी हुई राख बुझाने पहुंचा। लोगों का कहना था कि एक वर्ष के अंदर यह तीसरी भीषण घटना नगर में हुई बजवुज यहां फायर स्टेशन का निर्माण अभी तक नहीं हो सका। गोदाम स्वामी रामजतन लोधी ने बताया कि उनका यह गोदाम करीब 20 वर्ष पुराना है। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख से अधिक के सामान का नुकसान हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम को लेकर बहुत सही समय पर पहुंच गया था जिससे वार्ड निवासियों के सहयोग से कोई जनहानि नहीं होने पाई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Siddharthnagar Fire Bansi Nagar Fire Quilt Warehouse Fire Azad Nagar Fire Fire Incident Cylinder Blast Fire Fighting Residential Area Fire Ramjatan Warehouse Fire In Siddharthnagar Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रतापगढ़ में जुए के अड्डे पर छापा, 19 गिरफ्तार, लाखों की नकदी और कीमती सामान जब्तप्रतापगढ़ में जुए के अड्डे पर छापा, 19 गिरफ्तार, लाखों की नकदी और कीमती सामान जब्तप्रतापगढ़ में कोतवाली नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने कांशीराम कॉलोनी के पीछे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से ₹5.69 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और 7 वाहन बरामद हुए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया है. छापेमारी ASP शैलेन्द्र लाल के निर्देशन में हुई.
Read more »

बुलंदशहर: ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची भगदड़, लाखों का नुकसानबुलंदशहर: ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची भगदड़, लाखों का नुकसानबुलंदशहर में एक ट्रांसफार्मर निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका...
Read more »

बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, 26 मरीजों को निकाला गयाबेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, 26 मरीजों को निकाला गयाबेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, 26 मरीजों को निकाला गया
Read more »

करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, लिफ्ट से मिला युवक का शवकरोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, लिफ्ट से मिला युवक का शवKarolbagh fire news : दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी है। इस बीच घटनास्थल पर लिफ्ट के
Read more »

Video: नवी मुंबई की APMC मार्केट में लगी भीषण आग, अनाज का गोदाम जलकर राखVideo: नवी मुंबई की APMC मार्केट में लगी भीषण आग, अनाज का गोदाम जलकर राखनवी मुंबई के तुर्भे में अनाज के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सेक्टर 20 में स्थित APMC मार्केट इस आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि पूरे बाजार में धुआं फैल गया। कई घंटों की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आसपास के किसान इस बाजार में अनाज बेचने आते...
Read more »

UK Plane Crash: लंदन में टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ प्लेन, विमान में लगी भीषण आगUK Plane Crash: लंदन में टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ प्लेन, विमान में लगी भीषण आगलंदन साउथ एंड हवाई अड्डे पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें आग और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। विमान लगभग 12 मीटर लंबा था। अभी तक विमान के गंतव्य और उसमें सवार लोगों की संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:02:57