बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, 26 मरीजों को निकाला गया

United States News News

बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, 26 मरीजों को निकाला गया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, 26 मरीजों को निकाला गया

बेंगलुरु, 1 जुलाई । बेंगलुरु के सरकारी विक्टोरिया अस्पताल में मंगलवार को आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बर्न वार्ड में अचानक आग लग गई, जिसके बाद सभी 26 मरीजों को सुरक्षित दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 3 बजे स्विचबोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से बर्न वार्ड में आग लगी। इस घटना में एक बिस्तर, रजिस्टर बुक और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए।आग और धुएं ने बर्न वार्ड के ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। रात के समय ड्यूटी पर तैनात डॉ.

दिव्या ने सबसे पहले आग और धुआं देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने सभी 26 मरीजों को एच ब्लॉक के दूसरे वार्ड में सुरक्षित पहुंचाया।अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय बर्न वार्ड में 14 पुरुष, पांच महिलाएं और सात बच्चे भर्ती थे।पुलिस ने बताया कि डॉ. दिव्या ने सुबह करीब 3.30 बजे अस्पताल के सेमिनार हॉल में आग और धुआं देखा। उन्होंने तुरंत अपने सहयोगियों को सूचित किया और मरीजों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की।उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को फोन किया और पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। 30 मिनट के अंदर सभी मरीजों को सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया, जिनमें आईसीयू में भर्ती मरीज भी शामिल थे। फायर और इमरजेंसी सर्विसेज की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।इससे पहले, 19 फरवरी, 2024 को बेंगलुरु के पास एक परफ्यूम गोदाम में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना बेंगलुरु के पश्चिमी बाहरी इलाके रामसमुद्र में गोदाम में हुई थी।20 मार्च, 2024 को बेंगलुरु के जे.पी. नगर में एक परिवार के तीन लोगों की आग लगने से मौत हो गई थी, जिसमें एक मां और उसके दो बेटे शामिल थे।इसके अलावा, 1 मई को बेंगलुरु में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में एक व्यक्ति और उसके पड़ोसी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।मदनायकनहल्ली पुलिस ने एलपीजी सिलेंडर लीक होने के आरोप में एक पीड़ित के 18 वर्षीय बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।--आईएएनएसएफएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IED की चपेट में आने से घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची, नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारीIED की चपेट में आने से घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची, नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारीसीआरपीएफ के घायल जवान सुनील कुमार को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। उन्हें राज अस्पताल में एडमिट किया गया है।
Read more »

बेंगलुरु भगदड़ में मारे गए लोगों को आर्थिक मदद देगी आरसीबीबेंगलुरु भगदड़ में मारे गए लोगों को आर्थिक मदद देगी आरसीबीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कहा है कि वह बेंगलुरु में बुधवार को मची भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.
Read more »

बिहार : नालंदा के अस्पताल में मुफ्त इलाज करा रहे 'आयुष्मान योजना' के लाभार्थी, सरकार को सराहाबिहार : नालंदा के अस्पताल में मुफ्त इलाज करा रहे 'आयुष्मान योजना' के लाभार्थी, सरकार को सराहाबिहार : नालंदा के अस्पताल में मुफ्त इलाज करा रहे 'आयुष्मान योजना' के लाभार्थी, सरकार को सराहा
Read more »

लेख: क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही खतरनाक... RCB हादसे से सबक लेने की जरूरत, तय करनी होगी सभी की जिम्मेदारीलेख: क्राउड मैनेजमेंट में लापरवाही खतरनाक... RCB हादसे से सबक लेने की जरूरत, तय करनी होगी सभी की जिम्मेदारीबेंगलुरु में आरसीबी के सम्मान समारोह में लापरवाही हुई। भारी भीड़ को संभालने में चूक हुई। पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज किया गया। आयोजकों और नेताओं पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
Read more »

नोएडा: सेक्टर-11 मेट्रो हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी सेंटर में लगी आग, सुरक्षित हैं सभी मरीजनोएडा: सेक्टर-11 मेट्रो हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी सेंटर में लगी आग, सुरक्षित हैं सभी मरीजनोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के बेसमेंट में बुधवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई. अस्पताल में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सीएफओ ने बताया कि मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम का इस्तेमाल कर धुएं को अस्पताल से बाहर निकाला दिया है.
Read more »

दुबई: 67 मंजिला गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, 3800 से ज्यादा लोगों को निकाला गयादुबई: 67 मंजिला गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, 3800 से ज्यादा लोगों को निकाला गयाइमारत में आग लगने के बाद 3,800 से ज्यादा निवासियों को सुरक्षित निकाला गया. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है. आग ने मरीना पिनेकल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे टाइगर टॉवर के नाम से भी जाना जाता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:47:44