अलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायल

United States News News

अलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

अलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायल

अलवर, 23 जुलाई । राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बीचगांव में बुधवार सुबह कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा हो गया। कांवड़ यात्रा के जुलूस में डीजे ट्रक के 11,000 किलोवोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू जाने के कारण करंट फैल गया, जिसमें दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। Advertismentमृतकों की पहचान गोपाल पुत्र लालाराम और सुरेश पुत्र कजोड़ी राम, दोनों बीचगांव निवासी, के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब 6:08 बजे हुआ, जब कांवड़िए हरिद्वार से लौटकर बीचगांव के सरकारी स्कूल से भोले बाबा के मंदिर की ओर जुलूस निकाल रहे थे। डीजे पर भजनों की धुन बज रही थी और सैकड़ों लोग नाच रहे थे। तभी डीजे ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट जमीन पर फैल गया। इस हादसे में 28 लोग, जिनमें कांवड़िए और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे, झुलस गए। घायलों में पूजा, सीमा और रजनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को गढ़ी सवाई राम और लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया। 22 घायलों का इलाज गढ़ी सवाई राम सीएचसी में चल रहा है, जबकि 7 का लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में। 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गढ़ी सवाई राम-बीचगांव स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि हाईटेंशन लाइनों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीण दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रैनी तहसीलदार ममता कुमारी ने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है, लेकिन उन्हें बिजली लाइनों की शिकायत की जानकारी नहीं है। सब इंस्पेक्टर हरिराम मीणा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में रखे गए हैं। बिजली विभाग के एक लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है और जेईएन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सुखराम नाम के एक कावड़िया ने इस हादसे के बारे में बताया कि कांवड़ियों की जा रही गाड़ी बिजली के तार में जाकर फंस गई। गाड़ी में 30 कांवड़िये सवार थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, अन्य घायल हो गए। --आईएएनएस वीकेयू/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ में 3 की मौत, कई घायलपुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ में 3 की मौत, कई घायलओडिशा के पुरी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़़ मच गई. गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. दरअसल, रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. तभी धक्का-मुक्की शुरू हो गई और लोग एक के ऊपर एक गिरते चले गए.
Read more »

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ में 3 की मौत, कई घायलपुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, भगदड़ में 3 की मौत, कई घायलओडिशा के पुरी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़़ मच गई. गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. दरअसल, रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. तभी धक्का-मुक्की शुरू हो गई और लोग एक के ऊपर एक गिरते चले गए.
Read more »

हरियाणा के नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, अभी तक क्या पता है?हरियाणा के नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, अभी तक क्या पता है?दो साल पहले साल 2023 में यहां एक धार्मिक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे.
Read more »

फिरोजाबाद में माहौल बिगाड़ने की साजिश, कांवड़ यात्रा के दौरान फ्लाईओवर से फेंका गया मांसफिरोजाबाद में माहौल बिगाड़ने की साजिश, कांवड़ यात्रा के दौरान फ्लाईओवर से फेंका गया मांसFirozabad News: सावन का पवित्र महीना, जब सड़कों पर हर-हर महादेव की गूंज और कांवरियों की आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है, उसी समय फिरोजाबाद की हवा में किसी ने जहर घोलने की कोशिश की.
Read more »

शामली में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल, 15 घायल, 6 हिरासत मेंशामली में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल, 15 घायल, 6 हिरासत मेंUP News: शामली के कांधला से हरिद्वार डाक कावड़ लेने जा रहे लोगों की गांव के ही एक पक्ष से बुलेट द्वारा साइलेंसर से पटाखा छोड़ने पर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी का विवाद इतना बढ़ को दोनो पक्षों में लाठी डंडे चले। महिला सहित 15 लोग घायल हो गए।
Read more »

Breaking News: राजस्थान के अलवर में बड़ा हादसा, कांवड़ परिक्रमा के दौरान करंट लगने से 2 की मौत, 32 से ज्यादा घायलBreaking News: राजस्थान के अलवर में बड़ा हादसा, कांवड़ परिक्रमा के दौरान करंट लगने से 2 की मौत, 32 से ज्यादा घायलBreaking News News: देशभर में मानसून कहर बरपा रहा है. कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:49:02