'पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दे दी क्लीन चिट...', चिदंबरम के बयान पर मचा सियासी घमासान; कांग्रेस ने भी किया किनारा

Pahalgam Attack Controversy News

'पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दे दी क्लीन चिट...', चिदंबरम के बयान पर मचा सियासी घमासान; कांग्रेस ने भी किया किनारा
PChidambaram StatementBJP Slams Congress
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 53%

लोकसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के एक बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। चिदंबरम ने पहलगाम हमले में घरेलू आतंकवादियों की आशंका जताई और पाकिस्तान से आतंकवादियों के आने के सबूत पर सवाल उठाया जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला और पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में अब से कुछ देर में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। संसद में होने वाली चर्चा से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद बड़ा राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया। दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान पी चिदंबरम ने कहा कि पहलगाम हमले में घरेलु आंतकवादी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सबूत बताते हैं कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। पी चिदंबरम के इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा दुश्मन को बचाने के लिए पीछे हट जाती है। चिदंबरम पर बीजेपी ने साधा निशाना इस बीच चिदंबरम के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पी चिदंबरम के साक्षात्कार का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि यूपीए काल के पूर्व गृह मंत्री और कुख्यात भगवा आतंकवाद सिद्धांत के मूल समर्थक पी.

चिदंबरम एक बार फिर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं: क्या उन्होंने आतंकवादियों की पहचान की है या वे कहां से आए हैं? जहां तक हम जानते हैं, वे स्थानीय आतंकवादी हो सकते हैं। आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे? इसका कोई सबूत नहीं है। 'पाकिस्तान को क्लिन चिट दे रही कांग्रेस' पोस्ट में मालवीय ने आगे कहा कि एक बार फिर, कांग्रेस पाकिस्तान को क्लीन चिट देने के लिए दौड़ पड़ी है - इस बार पहलगाम आतंकी हमले के बाद। ऐसा क्यों है कि जब भी हमारी सेनाएं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना करती हैं, तो कांग्रेस के नेता भारत के विपक्ष की बजाय इस्लामाबाद के बचाव पक्ष के वकील ज़्यादा लगते हैं? जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है, तो कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस के साथ ऐसा कभी नहीं होता- वे हमेशा दुश्मन की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। P. Chidambaram, former UPA-era Home Minister and the original proponent of the infamous “Saffron Terror” theory, covers himself with glory yet again:“Have they identified the terrorists or where they came from? For all we know, they could be homegrown terrorists. Why do… pic.twitter.com/c32I1KzqOg— Amit Malviya July 27, 2025 कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उठाए थे ये सवाल जानकारी दें कि एक साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भी बताने को तैयार नहीं हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने क्या किया। चिदंबरम ने आगे कहा कि “क्या उन्होंने आंतकियों की पहचान कर ली है. वे कहां से आएं थे। चिदंबरम ने आगे कहा कि क्या पता वो देश के अंदर तैयार किए गए आतंकवादी हों। आपने क्यों यह मान लिया वो पाकिस्तान से आए थे। इसका कोई सबूत नहीं है। वे भारत को हुए नुकसान को भी छिपा रही है। चिदंबरम के इस बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। वहीं, पी चिदंबरम के बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है। कांग्रेस ने चिदंबरम के बयान से किया किनारा समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चिदंबरम के बयान से किनारा कर लिया है। गोगोई ने कहा कि चिदंबरम ही इस मामले पर और अधिक जानकारी दे पाएंगे। यह भी पढ़ें: Monsoon Session: कांग्रेस ने तीन दिनों के लिए जारी किया व्हिप, क्या है विपक्ष का प्लान? यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज लोकसभा में शुरू होगी 16 घंटे की बहस, राजनाथ सिंह करेंगे चर्चा की शुरुआत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

P Chidambaram Statement BJP Slams Congress Operation Sindoor Discussion NIA Investigation Questions Homegrown Terrorists Possibility Pakistan Clean Chit Allegation Political Fallout Pahalgam Attack Congress Defends Pakistan Amit Malviya Attack

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान ने साहसिक रुख दिखाया, शुक्रिया... ईरानी आर्मी चीफ ने पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख मुनीर को क्‍यों किया फोन, जानें वजहपाकिस्तान ने साहसिक रुख दिखाया, शुक्रिया... ईरानी आर्मी चीफ ने पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख मुनीर को क्‍यों किया फोन, जानें वजहइजरायल के ईरान पर हमले को पाकिस्तान ने उकसावे वाली कार्रवाई बताते हुए विरोध किया था। पाकिस्तान की सेना और सरकार के इस रुख के लिए ईरान ने आभार जताया है।
Read more »

पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान डिपोर्ट की गई महिला को वापस लाने का आदेश, जानें क्योंपहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान डिपोर्ट की गई महिला को वापस लाने का आदेश, जानें क्योंजम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को 63 वर्षीय महिला को भारत वापस लाने का निर्देश दिया है, जिसे पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान भेजा गया था।
Read more »

क्वाड देशों के बयान में पहलगाम हमले की निंदा, लेकिन पाकिस्तान पर चुप्पीक्वाड देशों के बयान में पहलगाम हमले की निंदा, लेकिन पाकिस्तान पर चुप्पीअमेरिका में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी बयान में पहलगाम हमले की निंदा हुई लेकिन इसमें पाकिस्तान का ज़िक्र नहीं किया गया.
Read more »

पाकिस्तान समर्थित TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन, पहलगाम हमले के लिए माना जिम्मेदारपाकिस्तान समर्थित TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी संगठन, पहलगाम हमले के लिए माना जिम्मेदारद रेजिस्टेंस फ्रंट पाकिस्तानी स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा संगठन है और कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देता है. पहलगाम की बैसरन घाटी में इस साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ही ली थी, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
Read more »

लंदन में प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को घेरालंदन में प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को घेरापीएम मोदी के ब्रिटेन दौरे पर फ्री ट्रेड डील पर भारत-UK में बात बन गई है..इस मौके पर पीएम ने कहा कि Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

अनिरुद्धाचार्य महाराज के बयान पर योगी के मंत्री का करारा जवाब, जानिए क्या बोले जयवीर सिंह?अनिरुद्धाचार्य महाराज के बयान पर योगी के मंत्री का करारा जवाब, जानिए क्या बोले जयवीर सिंह?UP News: अनिरुद्धाचार्य महाराज के विवादित बयान पर सियासी घमासान जारी है। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए दिए गए बयानों को तवज्जो नहीं देनी चाहिए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:51:39