बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने ढाका विमान हादसे के पीड़ितों के इलाज के लिए भारतीय चिकित्सकों नर्सों और अन्य देशों के मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य पेशेवरों की त्वरित सेवाओं और प्रतिक्रिया की सराहना की। यूनुस ने चिकित्सा शिक्षा आदान-प्रदान और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दीर्घकालिक संबंध बनाए रखने का...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने भारतीय चिकित्सकों और नर्सों को खास तरीके से शुक्रिया अदा किया है। दरअसल, मोहम्मद यूनुस ने पिछले दिनों ढाका में हुए विमान हादसे के पीड़ितों के इलाज के लिए भारतीय चिकित्सकों को शुक्रिया कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के अलावा चीन और सिंगापुर के मेडिकल स्टाफ के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है। मोहम्मद यूनुन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने बहुत दिल से घायलों की सेवा की है। दरअसल, ढाका में पिछले हफ्ते एक विमान हादसा हो गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। प्रतिनिधिमंडल से यूनुस ने की मुलाकात जानकारी दें कि गत दिनों बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने सिंगापुर, चीन और भारत के 21 चिकित्सकों और नर्सों के एक प्रतिनिधिमंडल से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा दी गई त्वरित सेवाओं और प्रतिक्रिया तथा मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में इस राष्ट्रीय संकट के समय उनके समर्पण के लिए एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये टीमें न केवल अपने कौशल के साथ बल्कि अपने दिल के साथ आई हैं। घायलों के उपचार में लगी है कई देशों से पहुंची टीम जानकारी दें कि ढाका में हुए विमान हादसे में कई लोग बुरी तरीके से घायल हो गए। इन सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सा दल स्थानीय स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के साथ मिलकर घायलों का उपचार एवं देखभाल कर रहे हैं। आगे भी जुड़े रहने का किया आग्रह जानकारी दें कि मोहम्मद यूनुस ने इस मुलाकात के दौरान चिकित्सकों से संस्थागत सहयोग, चिकित्सा शिक्षा आदान-प्रदान और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्षमता निर्माण एवं नवाचार में निंतर भागीदारी कि लिए बांग्लादेश के साथ एक दीर्घकालिक संबंध बनाए रखने का भी आग्रह किया। इसके अलावा यूनुस ने इस बात पर विशेष बल दिया कि इस प्रकार की साझेदारियां जन स्वास्थ्य और आपातकालीन तैयारियों में स्थाई सहयोग की नींव रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। सीमा के बंधन में नहीं रहते डॉक्टर इस बैठक में बांग्लादेश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिर सर्जरी के निदेशक प्रोफेसर डॉ.
मोहम्मद नासिर उद्दीन ने कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि डॉक्टरों की कोई सीमा नहीं होती। ज्ञात हो कि बैठक में सिंगापुर से दस, चीन से आठ और भारत से चार सदस्य शामिल हुए। यह भी पढ़ें: चीन के विदेश मंत्री ने आसिम मुनीर की लगाई क्लास! PAK आर्मी चीफ को क्यों होना पड़ा शर्मिंदा? यह भी पढें: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच थम जाएगा शिव मंदिर का विवाद? मलेशिया में आज मिलेंगे दोनों देश के नेता
Dhaka Plane Crash Indian Doctors Bangladesh Healthcare Medical Staff Appreciation International Medical Aid Healthcare Collaboration Emergency Response Medical Education Exchange India-Bangladesh Relations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में नए रोल में दिखेंगे सिराज, प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की वापसी तयइंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार के बाद भारत की पहली ट्रेनिंग सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज का लंबा नेट सेशन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा.
Read more »
जिस लहसुन की गंध से मन को होती है कोफ्त, वो दिल के लिए कैसे बन जाता है दवा?लहसुन की गंध मिलते ही काफी लोग नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि ये दिल के लिए किसी अमृत से कम नहीं माना जाता.
Read more »
मोहम्मद सिराज रहे तीसरे दिन के हीरो... 407 बनाने वाले अंग्रेज अभी भी मैच में कैसे फंसे हुए?भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 दिन का खेल खत्म होने के बाद 244 रन की लीड बना ली है। तीसरे दिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए।
Read more »
'उसने मुझसे प्रोड्यूसर से अकेले मिलने के लिए कहा', एक्ट्रेस आशी सिंह का हुआ कास्टिंग काउच से सामना, किया खुलासाआशी सिंह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने रोल के बदले उनसे कुछ करने को कहा।
Read more »
तुमने पापा को थप्पड़ मारा, तुमसे बात नहीं करनी... छोटी लड़की की बातों पर हरभजन सिंह शर्म से झेंप गए!टीम इंडिया के दिग्गज हरभजन सिंह ने अश्विन से गहरे राज खोले। उन्होंने बताया कि किस तरह से श्रीसंत की बेटी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया था।
Read more »
मालदीव के अनुरोध पर भारत ने हेलीकॉप्टर और डोर्नियर जेट समझौता बढ़ाया, अकड़ के बाद गिड़गिड़ाए मुइज्जूनरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदीव की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि वह राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।
Read more »
