राजपाल यादव को बेल मिलने का दावा गलत: वायरल वीडियो में सलमान खान को शुक्रिया करते दिखे एक्टर, 16 फरवरी को ह...

Rajpal Yadav Did Not Get Bail News

राजपाल यादव को बेल मिलने का दावा गलत: वायरल वीडियो में सलमान खान को शुक्रिया करते दिखे एक्टर, 16 फरवरी को ह...
The Video Which Claim The Same Is 8 Years OldRajpal YadavRajpal Yadav Case
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 187 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

Rajpal yadav did not get bail, the video which claim the same is 8 years old

वायरल वीडियो में सलमान खान को शुक्रिया करते दिखे एक्टर, 16 फरवरी को होगी जमानत याचिका पर अगली सुनवाईचेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक्टर को बेल मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने सलमान खान को शुक्रिया किया है। हालांकि ये दावा गलत है। वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजपाल यादव कह रहे हैं, ‘सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ घर में बैठकर, उनके साथ बहुत खुशी महसूस हो रही है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं। और हमने तो 20 साल से लगातार सलमान भाई के साथ 10-12 फिल्में की हैं। मैं पूरी तरह से राहत महसूस कर रहा हूं और उनके अच्छे की कामना करता हूं।’ इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में जमानत मिली है, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक मदद देने के लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया है। हालांकि फैक्ट चैक में सामने आया है कि ये वीडियो 8 साल पुराना है। ये वीडियो तब का है जब सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में बेल मिली थी। 2018 के इस वीडियो में राजपाल यादव सलमान की बेल पर बात कर रहे हैं न कि अपनी बेल पर।राजपाल यादव की बेल याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई थी। कोर्ट से एक्टर की जमानत याचिका खारिज हो गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा कि वे सजा को रद्द करने की मांग क्यों कर रहे हैं। उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने पैसा उधार लिया था और उसे लौटाने का वादा किया था। ऐसे में अब सजा पर रोक लगाने की मांग किस आधार पर की जा रही है? इसके जवाब में एक्टर के वकील ने कहा कि उन्होंने उसी दिन कोर्ट को बताया था कि वे इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। राजपाल यादव ने अपने कहे हुए वादे का पालन करने के लिए अदालत में सरेंडर किया है। फिल्म में जो 5 करोड़ रुपए लगाए गए थे, उन्हें एक्टर चुकाना चाहते हैं और अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि चुका दी गई है। अदालत ने राजपाल यादव को फटकार लगाई और कहा कि समझ नहीं आता यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की थी और कहा था कि पैसा लौटाएंगे, लेकिन फिर सालों तक भुगतान नहीं किया। पिछले आदेश का पालन न करने की वजह से आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा। आपको 25-30 मौके दिए गए। अब आप यह केस दोबारा क्यों खोलना चाहते हैं? आपको यह बताना होगा कि पैसे देने में देरी क्यों हुई। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। अगर आप अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखी जाएगी। राजपाल यादव के वकील ने कहा कि वे कोर्ट में पैसे जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन परिवार में शादी होने की वजह से जमानत की मांग कर रहे हैं। राजपाल यादव की बेल याचिका पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को होने वाली है। जब तक वो तिहाड़ जेल में ही रहेंगे।साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल यादव समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल यादव ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था।सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव ने कहा था कि उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं। जब वो जेल गए तो सोनू सूद ने इंडस्ट्री से एकजुट होकर एक्टर की मदद करने की अपील की। इसके बाद कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन जैसे कई लोगों ने एक्टर को आर्थिक मदद दी।बिहार में 20 फरवरी तक ठंड हो सकती है खत्मदिन में चुभ रही धूप, सुबह-शाम गुलाबी सर्दीMP में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट.

वायरल वीडियो में सलमान खान को शुक्रिया करते दिखे एक्टर, 16 फरवरी को होगी जमानत याचिका पर अगली सुनवाईचेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक्टर को बेल मिल चुकी है, जिसके बाद उन्होंने सलमान खान को शुक्रिया किया है। हालांकि ये दावा गलत है। वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजपाल यादव कह रहे हैं, ‘सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ घर में बैठकर, उनके साथ बहुत खुशी महसूस हो रही है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों के लिए खड़े रहते हैं। और हमने तो 20 साल से लगातार सलमान भाई के साथ 10-12 फिल्में की हैं। मैं पूरी तरह से राहत महसूस कर रहा हूं और उनके अच्छे की कामना करता हूं।’ इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में जमानत मिली है, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक मदद देने के लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया है। हालांकि फैक्ट चैक में सामने आया है कि ये वीडियो 8 साल पुराना है। ये वीडियो तब का है जब सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में बेल मिली थी। 2018 के इस वीडियो में राजपाल यादव सलमान की बेल पर बात कर रहे हैं न कि अपनी बेल पर।राजपाल यादव की बेल याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई थी। कोर्ट से एक्टर की जमानत याचिका खारिज हो गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा कि वे सजा को रद्द करने की मांग क्यों कर रहे हैं। उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने पैसा उधार लिया था और उसे लौटाने का वादा किया था। ऐसे में अब सजा पर रोक लगाने की मांग किस आधार पर की जा रही है? इसके जवाब में एक्टर के वकील ने कहा कि उन्होंने उसी दिन कोर्ट को बताया था कि वे इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। राजपाल यादव ने अपने कहे हुए वादे का पालन करने के लिए अदालत में सरेंडर किया है। फिल्म में जो 5 करोड़ रुपए लगाए गए थे, उन्हें एक्टर चुकाना चाहते हैं और अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि चुका दी गई है। अदालत ने राजपाल यादव को फटकार लगाई और कहा कि समझ नहीं आता यह बहस क्यों हो रही है। आपने याचिका दाखिल की थी और कहा था कि पैसा लौटाएंगे, लेकिन फिर सालों तक भुगतान नहीं किया। पिछले आदेश का पालन न करने की वजह से आपको जेल में सरेंडर करना पड़ा। आपको 25-30 मौके दिए गए। अब आप यह केस दोबारा क्यों खोलना चाहते हैं? आपको यह बताना होगा कि पैसे देने में देरी क्यों हुई। मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है। अगर आप अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं तो आगे सुनवाई जारी रखी जाएगी। राजपाल यादव के वकील ने कहा कि वे कोर्ट में पैसे जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन परिवार में शादी होने की वजह से जमानत की मांग कर रहे हैं। राजपाल यादव की बेल याचिका पर अगली सुनवाई 16 फरवरी को होने वाली है। जब तक वो तिहाड़ जेल में ही रहेंगे।साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल यादव समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल यादव ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था।सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव ने कहा था कि उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं। जब वो जेल गए तो सोनू सूद ने इंडस्ट्री से एकजुट होकर एक्टर की मदद करने की अपील की। इसके बाद कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन जैसे कई लोगों ने एक्टर को आर्थिक मदद दी।बिहार में 20 फरवरी तक ठंड हो सकती है खत्मदिन में चुभ रही धूप, सुबह-शाम गुलाबी सर्दीMP में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

The Video Which Claim The Same Is 8 Years Old Rajpal Yadav Rajpal Yadav Case Rajpal Yadav Jail

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

समोसे से भी सस्ती Dhurandhar? पाकिस्तान में लगा था बैन, अब 16 रुपये में घर-घर पहुंचे रणवीर सिंह!समोसे से भी सस्ती Dhurandhar? पाकिस्तान में लगा था बैन, अब 16 रुपये में घर-घर पहुंचे रणवीर सिंह!Dhurandhar के पायरेटेड वर्जन की डीवीडी सिर्फ 16 रुपये में बिक रही है। एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।
Read more »

केंद्र सरकार ने असम में 10 सड़क और 16 पुल परियोजनाओं को दी मंजूरी, 747 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि स्वीकृतकेंद्र सरकार ने असम में 10 सड़क और 16 पुल परियोजनाओं को दी मंजूरी, 747 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि स्वीकृतकेंद्र सरकार ने असम में 10 सड़क और 16 पुल परियोजनाओं को दी मंजूरी, 747 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत
Read more »

வார ராசிபலன் (பிப்ரவரி 16-22): 5 ராசிகளுக்கு அட்டகாசம், மேஷம் முதல் மீனம் வரை யாருக்கு எப்படி?வார ராசிபலன் (பிப்ரவரி 16-22): 5 ராசிகளுக்கு அட்டகாசம், மேஷம் முதல் மீனம் வரை யாருக்கு எப்படி?Weekly Horoscope February 16 to February 22: பிப்ரவரி மூன்றாம் வாரம் எப்படி இருக்கும்? யாருக்கு அதிக நன்மைகள் நடக்கும்? மேஷம் முதல் மீனம் வரை அனைத்து ராசிகளுக்குமான ராசிபலனை இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »

भारत का दुनिया की ग्रोथ में योगदान 16 प्रतिशत, आने वाले समय में बढ़ेगी हिस्सेदारी : पीएम मोदीभारत का दुनिया की ग्रोथ में योगदान 16 प्रतिशत, आने वाले समय में बढ़ेगी हिस्सेदारी : पीएम मोदीभारत का दुनिया की ग्रोथ में योगदान 16 प्रतिशत, आने वाले समय में बढ़ेगी हिस्सेदारी : पीएम मोदी
Read more »

Mahashivaratri 2026: మహాశివరాత్రి 2026..శుభ ముహూర్తాలు, పూజా సమయాలు, అభిషేకాలకు అనుకూల సమయం ఇదే!Mahashivaratri 2026: మహాశివరాత్రి 2026..శుభ ముహూర్తాలు, పూజా సమయాలు, అభిషేకాలకు అనుకూల సమయం ఇదే!Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat: మహాశివరాత్రి 2026 పర్వదినం సందర్భంగా శివ భక్తులు పరమశివుని అనుగ్రహం కోసం వేచి చూస్తున్నారు. ఈ ఏడాది శివరాత్రి ఫిబ్రవరి 15, 16 తేదీల్లో రానుంది.
Read more »

उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे: यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प...उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे: यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प...Western Himalayan region two western disturbances active Feb 13-16. Follow latest weather updates for UP, Rajasthan, MP, Chhattisgarh & Uttarakhand.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:48:47