आप जल्दी ही अपने बैंक अकाउंट को मोबाइल सिम की तरह पोर्ट करा सकेंगे। रिजर्व बैंक इसके लिए तैयारी कर रहा है। इससे सभी ऑटो-पेमेंट और बिल सेटिंग्स आसानी से नए बैंक में शिफ्ट हो जाएंगे।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपने ' पेमेंट्स विजन 2028 ' के जरिए बैंकिग सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। अब मोबाइल सिम की तरह ही आप अपना बैंक अकाउंट भी एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट करा सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आरबीआई एक ऐसा केंद्रीय सिस्टम बना रहा है जिससे आपके सभी ऑटो-पेमेंट और बिल सेटिंग्स आसानी से नए बैंक में शिफ्ट हो जाएंगे। साथ ही, विदेशों में पैसे भेजना अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ता और तेज होगा।Bank Holidays List: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडरदिक्कत होगी दूरआजकल ग्राहक किसी भी बैंक में खाता तो आसानी से खुलवा लेते हैं, लेकिन सेविंग अकाउंट को एक बैंक से दूसरे बैंक में शिफ्ट करना बहुत मुश्किल होता है। इसकी वजह यह है कि खाते से कई तरह के स्टैंडिग इंस्ट्रक्शन जुड़े होते हैं। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आरबीआई 'पेमेंट्स स्विचिंग सर्विस' पर काम कर रहा है। क्या होगा नए प्लेटफॉर्म में? यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां आपकी सभी पेमेंट डिटेल्स एक ही जगह मिलेंगी। इस सिस्टम के जरिए ग्राहक अपने सभी आने-जाने वाले पेमेंट को आसानी से देख सकेंगे और उन्हें दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे ग्राहकों की किसी एक बैंक पर निर्भरता कम होगी और अकाउंट पोर्टेबल बन सकेंगे।विदेशी ट्रांजेक्शन होगा तेजएक और खास काम विदेशी लेन-देन को तेज, सस्ता और आसान बनाना है। सेंट्रल बैंक पूरे सिस्टम की दोबारा जांच करने की योजना बना रहा है ताकि नियमों, कामकाज या तकनीक की वजह से आने वाली अड़चनों को पहचाना जा सके। इसे G20 के तय किए गए वैश्विक मानकों के हिसाब से ढाला जाएगा।क्या है प्रस्ताव का मकसद?प्रस्तावित बदलाव का मकसद नई कंपनियों के लिए रास्ते आसान बनाना, नए आइडिया को बढ़ावा देना और विदेशों में पैसे भेजने में होने वाली देरी को कम करना है। भारत कई देशों के साथ अपने फास्ट पेमेंट सिस्टम को जोड़ने के लिए समझौते कर चुका है, ताकि डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिया जा सके।.
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपने ' पेमेंट्स विजन 2028 ' के जरिए बैंकिग सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। अब मोबाइल सिम की तरह ही आप अपना बैंक अकाउंट भी एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट करा सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आरबीआई एक ऐसा केंद्रीय सिस्टम बना रहा है जिससे आपके सभी ऑटो-पेमेंट और बिल सेटिंग्स आसानी से नए बैंक में शिफ्ट हो जाएंगे। साथ ही, विदेशों में पैसे भेजना अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ता और तेज होगा।Bank Holidays List: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडरदिक्कत होगी दूरआजकल ग्राहक किसी भी बैंक में खाता तो आसानी से खुलवा लेते हैं, लेकिन सेविंग अकाउंट को एक बैंक से दूसरे बैंक में शिफ्ट करना बहुत मुश्किल होता है। इसकी वजह यह है कि खाते से कई तरह के स्टैंडिग इंस्ट्रक्शन जुड़े होते हैं। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आरबीआई 'पेमेंट्स स्विचिंग सर्विस' पर काम कर रहा है। क्या होगा नए प्लेटफॉर्म में? यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां आपकी सभी पेमेंट डिटेल्स एक ही जगह मिलेंगी। इस सिस्टम के जरिए ग्राहक अपने सभी आने-जाने वाले पेमेंट को आसानी से देख सकेंगे और उन्हें दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे ग्राहकों की किसी एक बैंक पर निर्भरता कम होगी और अकाउंट पोर्टेबल बन सकेंगे।विदेशी ट्रांजेक्शन होगा तेजएक और खास काम विदेशी लेन-देन को तेज, सस्ता और आसान बनाना है। सेंट्रल बैंक पूरे सिस्टम की दोबारा जांच करने की योजना बना रहा है ताकि नियमों, कामकाज या तकनीक की वजह से आने वाली अड़चनों को पहचाना जा सके। इसे G20 के तय किए गए वैश्विक मानकों के हिसाब से ढाला जाएगा।क्या है प्रस्ताव का मकसद?प्रस्तावित बदलाव का मकसद नई कंपनियों के लिए रास्ते आसान बनाना, नए आइडिया को बढ़ावा देना और विदेशों में पैसे भेजने में होने वाली देरी को कम करना है। भारत कई देशों के साथ अपने फास्ट पेमेंट सिस्टम को जोड़ने के लिए समझौते कर चुका है, ताकि डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिया जा सके।
Portable Banking Service RBI Reserve Bank Of India बैंक अकाउंट पोर्ट पेमेंट्स विजन 2028 रिजर्व बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई पॉलिसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RBI के फैसले से बैंकों में हाहाकर, सरकारी से लेकर प्राइवेट बैंक की बढ़ी चिंताएं, रुपये व डॉलर से जुड़ा है मामलाभारतीय रिज़र्व बैंक RBI के नए निर्देश से बैंक शेयरों में भारी गिरावट आ गई। बैंक शेयरों में यह गिरावट आरबीआई द्वारा बैंकों की 'फॉरेन एक्सचेंज पॉजिशन' पर लिमिट सख्त करने के फैसले के बाद आई।
Read more »
डिजिटल पेमेंट नियमों में 1 अप्रैल 2026 से बदलाव, जानिए क्या होगा?डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। RBI ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।
Read more »
95 के पार पहुंचा रुपया, अब RBI को झोंक देना चाहिए $700 अरब का विदेशी मुद्रा भंडार? SBI की बड़ी सलाहपश्चिम एशिया संकट के कारण रुपये में उतार-चढ़ाव के बीच, एसबीआई रिसर्च ने भारतीय रिजर्व बैंक को विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करने की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास 700 अरब डॉलर से अधिक का पर्याप्त भंडार है।
Read more »
तेलंगाना RBI से लिए कर्ज पर निर्भर?: SDF के तहत निकाली 27 हजार करोड़ से अधिक राशि; कैग की रिपोर्ट में खुलासातेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से बड़े पैमाने पर अल्पकालिक उधार लिया है। राज्य ने दो दिनों को छोड़कर, पूरे
Read more »
भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, RBI के सामने दोहरी चुनौतीभारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.24 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे आरबीआई दोहरे संकट में है। उसे विदेशी मुद्रा भंडार बचाना है और रुपये को और गिरने से रोकना है।
Read more »
