दिल्ली के 33, शामनाथ मार्ग पर स्थित ‘मनहूस’ माने जाने वाले बंगले पर कभी भी गाज गिर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी इस बंगले को लेने वाला नहीं दिख रहा। हालांकि, कभी ये बंगला सत्ता का केंद्र हुआ करता था।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कभी सत्ता का केंद्र रहा सिविल लाइंस का एक विशाल बंगला आज 'राजनीतिक बदकिस्मती' झेल रहा है। हम बात कर रहे सिविल लाइंस स्थित 33, शामनाथ मार्ग पर बने औपनिवेशिक काल के एक बंगले का, जो कभी सत्ता का केंद्र हुआ करता था। ये बंगला कभी मुख्यमंत्री का आवास हुआ करता था। हालांकि, अब इस बंगले पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे 'मनहूस' माना जाता है और इसी बदनामी के चलते कोई भी इस बंगले में रहने को तैयार नहीं हो रहा।कभी सत्ता का केंद्र रहा यह विशाल बंगलादिल्ली के सिविल लाइंस में शामनाथ मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 33 में लगातार कोशिशों के बावजूद कोई भी रहने को तैयार नहीं हो रहा। सारी कवायद नाकाम रहने के बाद ऐसा माना जा रहा कि इसे ढहाया जा सकता है। इस बंगले की जगह ऑफिस स्पेस बनाया जा सकता है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह इमारत अभी रहने के हिसाब से बनी है, और इसे ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए इसमें काफी बदलाव करने पड़ेंगे।इस 'मनहूस' बंगले की खास बातें 1920 के दशक में बने इस बंगले में चार बेडरूम फव्वारों के साथ ही बंगले में एक बड़ा ड्राइंग और लिविंग एरिया बंगला एक आउटहाउस, एक विशाल लॉन और स्टाफ क्वार्टर से लैस है अपनी बेहतरीन लोकेशन और बड़े ले-आउट के बावजूद राजनीतिक दिग्गजों ने बनाई दूरी पिछले कई सालों से नेता और अधिकारियों ने इस प्रॉपर्टी से बना रखी है दूरी किसी भी मंत्री या सीनियर अधिकारी ने अपनी मर्जी से इस बंगले को नहीं चुनामंत्री रविंद्र इंद्रजीत ने बंगले के लिए दिखाई थी दिलचस्पीपिछले साल, दिल्ली कैबिनेट का गठन होने के बाद समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्रजीत सिंह ने इस प्रॉपर्टी में दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने इसका मुआयना भी किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल लिया। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस घर से जुड़ी 'बदनामी' की वजह से ही इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इस प्रॉपर्टी में रहने से हिचकिचाहट की एक बड़ी वजह पुरानी मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि यह बंगला राजनीतिक बदकिस्मती लाता है।क्यों इस बंगले को माना जा रहा 'मनहूस'आजादी के बाद से इस घर में कई जानी-मानी हस्तियां रह चुकी हैं, लेकिन उनके अचानक पद छोड़ने के सिलसिले ने इसे 'मनहूस' होने का टैग दे दिया है। दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश 1952 में इस बंगले में रहने आए थे। हालांकि, 1955 में गुड़ घोटाले के आरोपों से जुड़े विवाद के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा। उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली विधानसभा भंग कर दी गई थी।पूर्व सीएम मदन लाल खुराना को अलॉट हुआ था ये बंगलादशकों बाद, 1993 में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तहत मुख्यमंत्री बनने के बाद मदन लाल खुराना को यही घर अलॉट किया गया था। उनका कार्यकाल भी 1996 में हवाला घोटाले से जुड़े आरोपों के बाद समय से पहले ही खत्म हो गया था। मदन लाल खुराना के बाद मुख्यमंत्री बने साहिब सिंह वर्मा ने 33, शामनाथ मार्ग वाले इस विवादित घर में रहना पसंद नहीं किया।साहिब सिंह वर्मा नहीं हुए थे इस बंगले में शिफ्टइसके बजाय, साहिब सिंह वर्मा 9, शामनाथ मार्ग पर स्थित अपने पुराने कैबिनेट मंत्री वाले घर में ही रहे। इस घर में रहने वाले दूसरे लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पूर्व श्रम मंत्री दीप चंद बंधु की 2003 में एक अस्पताल में गंभीर इन्फेक्शन के कारण मौत हो गई थी, उस समय वे इसी घर में रहते थे। IAS अधिकारी शक्ति सिन्हा 2013 में कुछ समय के लिए यहां रहे, जिसके बाद उन्होंने अपनी मर्जी से रिटायरमेंट ले लिया।केजरीवाल सरकार ने बंगले को लेकर लिया था ये फैसलाहाल के साल में, इस बंगले का इस्तेमाल रहने की जगह के तौर पर पूरी तरह से बंद हो गया। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसे 'दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन' के दफ्तर में बदल दिया। हालांकि, 2022 में यह व्यवस्था अचानक तब खत्म हो गई, जब उपराज्यपाल वी.
के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निर्देश दिया कि वे उस समय के उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह को पद के गलत इस्तेमाल के आरोपों के चलते हटा दें। इसके बाद इस दफ्तर को सील कर दिया गया।
33 Shamnath Marg Civil Lines Delhi Haunted Bungalow History Delhi 33 Shamnath Marg Bungalow History Delhi 33 Shamnath Marg Bungalow News दिल्ली में 33 शामनाथ मार्ग बंगला दिल्ली का मनहूस बंगला 33 शामनाथ मार्ग बंगला न्यूज दिल्ली सिविल लाइंस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल (लीड-2)
Read more »
मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145
Read more »
Pakistan Blast: पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 33 घायलPakistan Blast: पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 33 घायल Blast in karachi of Pakistan leads 2 Death and 33 Injured विदेश
Read more »
Israel-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैकIsrael-Hamas War: इस्राइल ने फिर से गजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत; यमन ने तेलअवीव पर किया ड्रोन अटैक 33 Palestinians killed in Israel attack news in hindi विदेश
Read more »
Child Predator: নাবালিকাদের কুৎসিত ভিডিয়ো বানিয়ে বিদেশের বাজারে চড়া দামে বিক্রি! ইঞ্জিনিয়ার দম্পতির ফাঁসি...UP Couple Sentenced to Death for Abuse of 33 Minors
Read more »
गर्मी की शुरूआत, 33 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान: सामान्य से 3 डिग्री अधिक हुआ दिन का पारा, मार्च में तेवर दि...Sagar weather update: Day temperature 3 degrees above normal, mercury reaches 33 degrees. सूरज की तपिश से बढ़ी गर्मी,पारा 33 डिग्री पर पहुंचा।
Read more »
