भोपाल: दिग्विजय के खिलाफ प्रत्याशी के लिए बीजेपी में मंथन जारी, शिवराज पर लगा सकती है दांव-Navbharat Times

United States News News

भोपाल: दिग्विजय के खिलाफ प्रत्याशी के लिए बीजेपी में मंथन जारी, शिवराज पर लगा सकती है दांव-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 38 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 51%

भोपाल: दिग्विजय के खिलाफ प्रत्याशी के लिए बीजेपी में मंथन जारी, शिवराज पर लगा सकती है दांव via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes

भोपाल कांग्रेस द्वारा भोपाल लोकसभा सीट से अपने दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी रण में उतारने के फैसले के बाद बीजेपी इस सीट से अपना कोई मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन कर रही है, ताकि पार्टी के इस गढ़ में कांग्रेस की सेंध लगाने की मंशा कामयाब ना हो सके। बीजेपी खेमे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी दिग्विजय के खिलाफ इस सीट से मैदान में उतार सकती है। 18 लाख मतदाताओं वाली भोपाल संसदीय सीट पर चार लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं, जिनमें से काफी शिवराज चौहान के समर्थक हैं। पिछले तीन दशकों से भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है। इसलिए इस सीट को बनाए रखने के इरादे से पार्टी ने अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह से जब सवाल किया गया कि क्या बीजेपी भोपाल सीट से दिग्विजय के खिलाफ चौहान को मैदान में उतारेगी, इस पर उन्होंने रविवार को कहा,‘मैं अभी कुछ भी नहीं कह सकता हूं। पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व ही उनके बारे में निर्णय करेगा।’ उन्होंने कहा,‘वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। केन्द्रीय नेतृत्व निर्णय करेगा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाना है या नहीं।’ दिग्विजय के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर राकेश ने कहा,‘आप सभी दिग्विजय सिंह को टफ उम्मीदवार मानते हैं। मगर मैं अपने मित्र से भी यही कह रहा था और आपसे भी कह रहा हूं कि दिग्विजय का चुनाव हारना तय है।’’ उन्होंने दावा किया,‘दिग्विजय सिंह चुनाव जीतने वाला चेहरा नहीं हैं। वह माहौल बिगाड़ने वाला चेहरा हो सकते हैं। हम नहीं मानते कि दिग्विजय भोपाल से जीतेंगे।’ राकेश ने हंसते हुए पूछा,‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी ने दिग्विजय को भोपाल सीट से खड़ा कराया है। कमलनाथ जी ने जिताने के लिए उन्हें खड़ा कराया है क्या?’ राघोगढ़ राजघराने से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय अपने गृह जिले स्थित राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कमलनाथ ने उन्हें मुश्किल सीट भोपाल पर चुनाव लड़ने को कहा। राजगढ़ से वह वर्ष 1984 एवं 1991 में कांग्रेस की टिकट पर जीत कर सांसद रह चुके हैं। इस बीच, यहां मध्य प्रदेश बीजेपी के आला नेताओं ने रविवार को बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक में मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह, शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत शामिल थे। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी का मजबूत उम्मीदवार चयन करने के बारे में चर्चा हुई। भोपाल संसदीय सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में इनमें से तीन सीटों पर कांग्रेस जीती थी, जबकि बीजेपी पांच सीटों पर जीती थी। हालांकि, बीजेपी को इन आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से ज्यादा मत मिले थे, लेकिन दोनों दलों के बीच मतों का अंतर ज्यादा नहीं था। बीजेपी के एक नेता ने बताया,‘बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति ने पहले भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और बीजेपी के प्रदेश महासचिव वी.

डी. शर्मा का नाम पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समित को भेजा था। लेकिन कांग्रेस द्वारा दिग्विजय को भोपाल सीट से उतारे जाने के बाद बीजेपी ‘बी प्लान’ पर काम कर रही है।’ कांग्रेस ने वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से जीत दर्ज की थी। तब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में कांग्रेस की लहर थी, जिसके चलते भोपाल से के. एन. प्रधान जीते थे। इस सीट पर पिछले 30 साल से बीजेपी का कब्जा है। इस सीट को बीजेपी ने वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से छीनी थी और तब से लेकर अब तक इस सीट पर आठ बार चुनाव हुए हैं और आठों बार बीजेपी ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को धूल चटाया है। भोपाल के मौजूदा सांसद आलोक संजर हैं और उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से 3.70 लाख से अधिक मतों से विजय प्राप्त की थी। भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कमलनाथ के प्रस्ताव पर दिग्विजय बोले- जहां से राहुल बोलेंगे वहां से लड़ेंगे चुनावकमलनाथ के प्रस्ताव पर दिग्विजय बोले- जहां से राहुल बोलेंगे वहां से लड़ेंगे चुनावमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मुश्किल लोकसभा सीटों पर लड़ने के प्रस्ताव ने दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है. दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा कि जहां से राहुल गांधी कहेंगे, वहां से ही वह चुनाव लड़ेंगे.
Read more »

सीमावर्ती देशों के सुरक्षाबल बीएसएफ से सीख रहे हैं जोखिम से निपटने के तरीकेसीमावर्ती देशों के सुरक्षाबल बीएसएफ से सीख रहे हैं जोखिम से निपटने के तरीकेम्यांमार पुलिस और बांग्‍लादेश बार्डर गार्ड को बीएसएफ दे चुकी है आपात परिस्थितियों में जोखिम से निपटने का प्रशिक्षण.
Read more »

शाह बोले- राहुल बताएं शहीदों के खून से वोटबैंक की राजनीति क्यों?शाह बोले- राहुल बताएं शहीदों के खून से वोटबैंक की राजनीति क्यों?Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बीजेपी अध्यक्ष ने इसी के साथ सख्त लहजे में कहा कि राहुल को पित्रोदा के बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।\n
Read more »

दिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसदिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में मध्‍यप्रदेश की भोपाल की सीट सबसे रोमांचक दंगल में तब्‍दील होती दिख रही है. कांग्रेस ने इस सीट से दिग्‍व‍िजय सिंह का नाम तय कर दिया है. अब देखते हैं कि बीजेपी किसे अपना उम्‍मीदवार बनाती है.
Read more »

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीदिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की उठापटक का दौर जारी है. कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को वहां से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के तुरंत बाद ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के दुश्मन हैं. साध्वी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई है
Read more »

भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटभोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »

उत्तर कोरिया पर ट्रंप के ट्वीट ने फैलाया भ्रमउत्तर कोरिया पर ट्रंप के ट्वीट ने फैलाया भ्रमअमरीकी अधिकारियों ने कहा, उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश नहीं.
Read more »

कांग्रेस ने किया 38 उम्‍मीदवारों का ऐलान, भोपाल से दिग्विजय, नैनीताल से हरीश रावत– News18 हिंदीकांग्रेस ने किया 38 उम्‍मीदवारों का ऐलान, भोपाल से दिग्विजय, नैनीताल से हरीश रावत– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की है. इस लिस्‍ट में 38 उम्‍मीदवारों के नाम हैं. ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »

भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय, BJP नेता का तंज-पाक में बंटी मिठाईभोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय, BJP नेता का तंज-पाक में बंटी मिठाईदिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट मिला है. मुख्यमंत्री कमलनाथ के कहने पर उन्हें भोपाल से लड़ाने का फैसला किया गया. भोपाल ऐसी सीट है जहां से कांग्रेस कई साल से हारती रही है. कांग्रेस के इस फैसले पर बीजेपी नेताओं ने तंज कसना शुरू कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:15:15