पप्पू यादव दो जगह से दाखिल करेंगे नामांकन (sujjha)
महागठबंधन में जगह नहीं मिलने से नाराज जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने मधेपुरा और पूर्णिया से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. मघेपुरा में उनका मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव और पूर्णिया में कांग्रेस के उम्मीदवार पप्पू सिंह से होना तय माना जा रहा है.
उन्होंने कहा कि वह 26 मार्च को मधेपुरा से और 28 मार्च को पूर्णिया से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पप्पू यादव के दो जगहों से चुनाव लड़ने से यह तय है कि महागठबंधन के वोटों में बिखराव होगा. पप्पू यादव काफी समय से महागठबंधन से अपने सीट मांगते रहें है लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली. नाराज पप्पू यादव ने कहा कि महागबंधन के नेताओं को बीजेपी से विरोध नहीं है बल्कि पप्पू यादव से विरोध है. पप्पू यादव ने कांग्रेस के रास्ते महागठबंधन में जाने का प्रयास भी किया. उन्होंने कांग्रेस में आस्था भी जताई. इस संबंध में वो कई बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से मिलते रहे, लेकिन आरजेडी के युवा नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पहले ही पप्पू यादव को रिजेक्ट कर दिया था. कांग्रेस का मन भी पप्पू यादव को सीट देने का था लेकिन तेजस्वी के विरोध की वजह से वो भी कन्नी काट गई. पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन सुपौल से कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव जीती थीं और इस बार भी सुपौल से कांग्रेस का टिकट मिलना तय माना जा रहा है. साफ है कि पप्पू यादव के चुनाव लड़ने का नुकसान मधेपुरा में आरजेडी को और पूर्णिया में कांग्रेस को उठाना पड़ेगा. हांलाकि, पप्पू यादव को अभी भी कांग्रेस से उम्मीद है कि शायद कोई निर्णय ले ताकि वो अपना विकल्प तलाश सकें. कांग्रेस पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया है जबकि मधेपुरा से शरद यादव आरजेडी के उम्मीदवार होंगे. ऐसे में पप्पू यादव ने खगड़िया से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है ताकि वो महागठबंधन में आ सकें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, भतीजे अक्षय यादव को देंगे चुनौतीइस तरह फिरोजाबाद में भाई बनाम भतीजा के बीच में चुनावी मुकाबला होने जा रहा है.
Read more »
न करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीlok sabha polls 2019 ec to meet social media firms today what is on the discussion table, News in Hindi, Hindi News, दुनिया भर के लोकतंत्रों में चुनावों के वक्त सोशल मीडिया के गलत तरह से इस्तेमाल का खतरा बढ़ा है. चुनाव आयोग ने आज फेसबुक. ट्विटर और गूगल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए बुलाया है.
Read more »
फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, भतीजे अक्षय यादव से होगा आमना-सामनाफिरोजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी का अच्छा-खासा प्रभाव है और बीते आम चुनावों में मोदी लहर के बावजूद सपा फिरोजाबाद सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।
Read more »
Live: आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, रामपुर से आजम मैदान मेंLok Sabha polls Akhilesh Yadav will contest the Lok Sabha elections from Azamgarh
Read more »
loksabha chunav 2019 live know all election updates here - आजम खान रामपुर से और अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में काफी हलचल है। पार्टियां पूरी मुस्तैदी से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसके तहत ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश, गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली और यूपी दोनों जगह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली में सभाओं कों संबोधित करेंगी। इसके अलावा राहुल गांधी भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यहां जानें चुनाव के पल-पल के अपडेट्स
Read more »
Loksabha Election 2019 :अखिलेश यादव आजमगढ़ व आजम खां रामपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनावLoksabhaElection2019 :अखिलेश यादव आजमगढ़ और आजम खां रामपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ElectionWithJagran MeraPowerVote yadavakhilesh AzamKhan MulayamSinghYadav
Read more »
उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ तो आजम खान रामपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ तो आजम खान रामपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पप्पू यादव की पेशकश, मैं कांग्रेस में शामिल होने को तैयार- Amarujalaमधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के संरक्षक पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा
Read more »
