भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय, BJP नेता का तंज-पाक में बंटी मिठाई

United States News News

भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय, BJP नेता का तंज-पाक में बंटी मिठाई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

दिग्विजय के भोपाल से चुनाव लड़ने पर बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा का तंज IndiaElects (ReporterRavish)

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की जारी सूची में भोपाल से दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है. दिग्विजय सिंह को टिकट दिए जाने के बाद बयानों का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि भोपाल से टिकट दिए जाने की खबर आने के बाद पाकिस्तान में मिठाइयां बंट रही हैं.

राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि भोपाल से दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने पर पाकिस्तान में मिठाई बंटने की खबरें आई हैं. आजतक से बात करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट मिलने पर कांग्रेसियों में कोई उत्साह नहीं है. वो तो खुद राजगढ़ भागना चाह रहे थे. हां ये बात जरूर है कि उनके चुनाव लड़ने पर पाकिस्तान में मिठाइयां बंटने के समाचार मिल रहे हैं कि कोई तो उनकी नुमाइंदगी करने के लिए यहां से चुनाव लड़ रहा है'. विधायक रामेश्वर ने आगे दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'भोपाल की जनता राष्ट्रवादी है और भोपाल की जनता हर उस आदमी का विरोध करती है जो आतंकवाद का समर्थन करता है. दिग्विजय सिंह कभी आतंकवाद के समर्थन में बोलते हैं तो कभी शहीदों का मजाक उड़ाते हैं'. भोपाल से दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आ गया है. रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'ये मिस्टर बंटाधार रिटर्न्स है.' शिवराज ने कहा कि 'बीजेपी के सामने दिग्विजय सिंह कोई चुनौती नहीं हैं और न ही मैं किसी व्यक्ति को इतना महत्व देता हूं'. शिवराज ने कहा कि 'दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री हैं, वो भोपाल से लड़ें और बीजेपी भी भोपाल से लड़ेगी और जीतेगी भी'. इसके साथ ही पत्रकारों ने जब शिवराज से पूछा कि क्या वो दिग्विजय के सामने भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो शिवराज ने इतना ही कहा कि 'पार्टी जो फैसला लेगी वो शिरोधार्य होगा.' इससे पहले शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की. कमलनाथ ने पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में यहां कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने तय कर लिया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे. इस नाम की मैं घोषणा कर सकता हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को इंदौर, जबलपुर या भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था. अंत में तय हुआ है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे. कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, लिहाजा कमलनाथ की कही गई बात पर केंद्रीय चुनाव समिति ने भी मुहर लगा दी है. भोपाल वह संसदीय क्षेत्र है, जहां लंबे अरसे से कांग्रेस को जीत नहीं मिली है. कमलनाथ से जब पूछा गया कि भोपाल से चुनाव लड़ाए जाने के फैसले से दिग्विजय सिंह खुश हैं या नहीं? कमलनाथ ने कहा,"यह तो उन्हीं से पूछिए, मगर मैं तो खुश हूं." दिग्विजय ने राज्य विधानसभा का अंतिम चुनाव साल 2003 में लड़ा था. उस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्होंने 10 साल तक कोई चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था. इसी के चलते उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है. दिग्विजय वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. कांग्रेस की डेढ़ दशक बाद राज्य में सत्ता वापसी हुई है और अब दिग्विजय सिंह भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं. भोपाल सीट पर फैसला होने के बाद बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय के खिलाफ तंज कसना शुरू कर दिया है. इसी के तहत रामेश्वर शर्मा का बयान आया है कि कभी आतंकवाद का समर्थन करने वाले दिग्विजय सिंह के भोपाल सीट से चुनाव लड़ने पर पाकिस्तान में मिठाइयां बंट रही हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानदिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानभोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लडेंगे और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगी।
Read more »

दिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसदिग्‍व‍िजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में मध्‍यप्रदेश की भोपाल की सीट सबसे रोमांचक दंगल में तब्‍दील होती दिख रही है. कांग्रेस ने इस सीट से दिग्‍व‍िजय सिंह का नाम तय कर दिया है. अब देखते हैं कि बीजेपी किसे अपना उम्‍मीदवार बनाती है.
Read more »

दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, इससे मैं बहुत खुश हूं: कमलनाथ-Navbharat Timesदिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे, इससे मैं बहुत खुश हूं: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2003 के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से दिग्विजय सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा है। डेढ़ दशक बाद पार्टी की सत्ता वापसी हुई और अब दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। भोपाल से चुनाव लड़ाए जाने के फैसले से दिग्विजय सिंह खुश हैं या नहीं? इस पर कमलनाथ ने कहा,‘यह तो उन्हीं से पूछिए, मगर मैं तो खुश हूं।’
Read more »

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीदिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर!– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की उठापटक का दौर जारी है. कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को वहां से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के तुरंत बाद ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के दुश्मन हैं. साध्वी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई है
Read more »

LIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटLIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटकांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकट IndiaElects
Read more »

भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटभोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »

कांग्रेस ने किया 38 उम्‍मीदवारों का ऐलान, भोपाल से दिग्विजय, नैनीताल से हरीश रावत– News18 हिंदीकांग्रेस ने किया 38 उम्‍मीदवारों का ऐलान, भोपाल से दिग्विजय, नैनीताल से हरीश रावत– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की है. इस लिस्‍ट में 38 उम्‍मीदवारों के नाम हैं. ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »

16 साल बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय, भोपाल तय करेगा भविष्य16 साल बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय, भोपाल तय करेगा भविष्यभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शन‍िवार देर रात 38 उम्मीदवारों की ल‍िस्ट जारी कर दी है ज‍िसमें भोपाल लोकसभा सीट से द‍िग्व‍िजय का ट‍िकट फाइनल कर द‍िया गया है. लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी क‍ि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासच‍िव और राज्यसभा सदस्य द‍िग्व‍िजय स‍िंह, राजगढ़ छोड़कर भोपाल से चुनाव लड़ें. शन‍िवार देर रात को इस बात पर मुह‍र लग गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:36:57