Lok Sabha Election 2019: भाजपाई मंत्री का बेटे के खिलाफ चुनाव प्रचार से इनकार, कांग्रेस ने बनाया है उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2019: भाषा March 30, 2019 10:08 PM भाजपा मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा को कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। Lok Sabha Election 2019: हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में विद्युत मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। शर्मा को मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। आश्रय शर्मा को टिकट दिए जाने के एक दिन बाद अनिल शर्मा ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि वह अपने बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। मंडी विधानसभा क्षेत्र के अलावा 16 अन्य विधानसभा क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में पड़ते हैं। मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक होने की वजह से अनिल शर्मा से भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा के समर्थन में और कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किए जाने की उम्मीद की जा रही थी। अनिल शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने मेरे पिता सुखराम और बेटे के 25 मार्च को कांग्रेस में फिर से शामिल होने के बाद भाजपा नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि यदि कांग्रेस आश्रय को टिकट देती है तो मैं उनके खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा।’’ इस बारे में सवाल किए जाने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा, ‘‘आप लोग क्यों इस मामले के पीछे पड़े हुए हैं? यह उनके परिवार का मामला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या करना है।’’ अनिल शर्मा ने कहा, ‘‘मैं मंडी के अलावा अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए तैयार हूं।’’ शर्मा 1993 और 2012 में राज्य में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकारों के दौरान मंत्री थे लेकिन अक्टूबर 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले वह अपने पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। आश्रय मंडी से भाजपा का उम्मीदवार बनना चाहते थे लेकिन भाजपा ने मौजूदा सांसद रामस्वरूप को टिकट दे दिया जिसके बाद आश्रय अपने दादा के साथ फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। Also Read Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: भाषा March 30, 2019 10:08 PM भाजपा मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा को कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। Lok Sabha Election 2019: हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में विद्युत मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। शर्मा को मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। आश्रय शर्मा को टिकट दिए जाने के एक दिन बाद अनिल शर्मा ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि वह अपने बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। मंडी विधानसभा क्षेत्र के अलावा 16 अन्य विधानसभा क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में पड़ते हैं। मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक होने की वजह से अनिल शर्मा से भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा के समर्थन में और कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किए जाने की उम्मीद की जा रही थी। अनिल शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने मेरे पिता सुखराम और बेटे के 25 मार्च को कांग्रेस में फिर से शामिल होने के बाद भाजपा नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि यदि कांग्रेस आश्रय को टिकट देती है तो मैं उनके खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा।’’ इस बारे में सवाल किए जाने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा, ‘‘आप लोग क्यों इस मामले के पीछे पड़े हुए हैं? यह उनके परिवार का मामला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि क्या करना है।’’ अनिल शर्मा ने कहा, ‘‘मैं मंडी के अलावा अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए तैयार हूं।’’ शर्मा 1993 और 2012 में राज्य में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकारों के दौरान मंत्री थे लेकिन अक्टूबर 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले वह अपने पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। आश्रय मंडी से भाजपा का उम्मीदवार बनना चाहते थे लेकिन भाजपा ने मौजूदा सांसद रामस्वरूप को टिकट दे दिया जिसके बाद आश्रय अपने दादा के साथ फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। Also Read Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: CPI की टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार– News18 हिंदीकन्हैया कुमार की दावेदारी के बाद अब बेगूसराय लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्वाभिमान पर किसने की चोट?बिहार में नवादा की जगह बेगूसराय सीट से उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज़ गिरिराज सिंह ने खोला मोर्चा.
Read more »
Election 2019: बीजेपी के ये दिग्गज नेता नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनावElection 2019: कभी बीजेपी के स्टार प्रचारक माने जाते थे ये दिग्गज नेता, 2019 में नहीं आएंगे नजर।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर से लड़ सकती हैं चुनाव- Amarujalaकभी सपा में रहीं जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले जया लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी में रही हैं।
Read more »
चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, बोलीं- मैं पीएम पद की दावेदार नहींLok Sabha Election 2019: चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, पर पीएम नहीं, बोलीं- मैं पीएम पद की दावेदार नहीं
Read more »
चुनाव 2019: यूपी के कृषि मंत्री शाही बोले, 'आडवाणी-जोशी अभी भी हैं BJP के प्रेरणास्रोत'कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाब में शाही ने कहा ‘‘देर आए दुरुस्त आए.’’
Read more »
कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल को झटका, नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनावLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: हरियाणा में लोकसभा की दस सीटों के लिए कांग्रेस राज्य के वरिष्ठ नेताओं के नामों पर विचार कर रही है जिसमें इसके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल है।
Read more »
