Lok Sabha Election 2019: चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, पर पीएम नहीं, बोलीं- मैं पीएम पद की दावेदार नहीं
Lok Sabha Election 2019: चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, पर पीएम नहीं, बोलीं- मैं पीएम पद की दावेदार नहीं जनसत्ता ऑनलाइन March 27, 2019 9:59 PM कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मंदिरों की याद चुनाव के समय आती है। सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए अमेठी दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने बुधवार कहा, “वे कैसे जानते हैं कि मैं कहां जाती हूं और कब जाती हूं? वे कैसे जानते हैं कि जब चुनाव का समय नहीं रहता है, तब मैं नहीं जाती हूं?” वहीं, चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वे ऐसा करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। मीडिया द्वारा अचानक चुनाव लड़ने की बात पूछने पर उन्होंने तत्काल जवाब दिया, “क्यों नहीं? आप भी चुनाव लड़ सकते हैं। यदि मेरी पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहती है तो मैं ऐसा करूंगी।” साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। वे पीएम पद की रेस में नहीं हैं। प्रियंका अमेठी में डैमेज कंट्रोल करने कांग्रेस के बागी नेता हारून रशीद के घर भी पहुंची। रशीद ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उनका परिवार पिछले 4 दशक से कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ था। अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने ‘हमारा बूथ हमारा गौरव’ अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की । उन्होंने कहा, ”हम गांवों में जाएं और भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब दें। लोगों को सच्चाई बताएं। सरकार की नाकामियां बतायें। जब तक हम लोग इन बातों को लेकर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक लोगों को सच्चाई का पता नहीं लगेगा।” मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में प्रियंका ने 1956 बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद किया। प्रियंका ये बैठकें विधानसभा क्षेत्रवार कर रही हैं। अमेठी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों से बात करते हुए प्रियंका ने यह जानने की कोशिश की कि हम कैसे बूथ तक पहुंच बना सकते हैं। कांग्रेस वहां कैसे मजबूत होगी। प्रियंका ने कहा कि देश में सब कुछ कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा, ”दियासलाई से लेकर मिसाइल तक बना कर देने का काम कांग्रेस ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो केवल विश्व का भ्रमण कर रहे हैं … देश का किसान परेशान है । ना तो उसे खाद मिल रही है और ना ही उत्पाद का सही दाम।” Also Read कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 2014 में मोदी ने सबके बैंक खाते में 15 लाख रुपए भेजने का वादा किया था लेकिन आज तक किसी के खाते में पैसा नहीं गया। प्रियंका ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते है। हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो हमने राजस्थान में किया। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपये देने का वादा किया है। उसे हम पूरा करके दिखाएंगे। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी । उन्होंने कहा, ”अमेठी हमारा घर है, परिवार है और राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।” उन्होंने मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं। वहां लोग परेशान हैं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में ”टाइम पास” करने आती हैं और उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, ”मैं पिताजी के साथ अमेठी आया करती थी । मेरा बचपन यहां बीता है । मुझसे ज्यादा अमेठी के विषय में कौन समझ सकता है।” प्रियंका का रात में रायबरेली जाने का कार्यक्रम है, जहां वह कल इसी तरह की बैठकें करेंगीं। उन्हें शुक्रवार को अयोध्या भी जाना है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, पर पीएम नहीं, बोलीं- मैं पीएम पद की दावेदार नहीं जनसत्ता ऑनलाइन March 27, 2019 9:59 PM कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मंदिरों की याद चुनाव के समय आती है। सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए अमेठी दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने बुधवार कहा, “वे कैसे जानते हैं कि मैं कहां जाती हूं और कब जाती हूं? वे कैसे जानते हैं कि जब चुनाव का समय नहीं रहता है, तब मैं नहीं जाती हूं?” वहीं, चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वे ऐसा करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। मीडिया द्वारा अचानक चुनाव लड़ने की बात पूछने पर उन्होंने तत्काल जवाब दिया, “क्यों नहीं? आप भी चुनाव लड़ सकते हैं। यदि मेरी पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहती है तो मैं ऐसा करूंगी।” साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। वे पीएम पद की रेस में नहीं हैं। प्रियंका अमेठी में डैमेज कंट्रोल करने कांग्रेस के बागी नेता हारून रशीद के घर भी पहुंची। रशीद ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उनका परिवार पिछले 4 दशक से कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ था। अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने ‘हमारा बूथ हमारा गौरव’ अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की । उन्होंने कहा, ”हम गांवों में जाएं और भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब दें। लोगों को सच्चाई बताएं। सरकार की नाकामियां बतायें। जब तक हम लोग इन बातों को लेकर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक लोगों को सच्चाई का पता नहीं लगेगा।” मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में प्रियंका ने 1956 बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद किया। प्रियंका ये बैठकें विधानसभा क्षेत्रवार कर रही हैं। अमेठी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों से बात करते हुए प्रियंका ने यह जानने की कोशिश की कि हम कैसे बूथ तक पहुंच बना सकते हैं। कांग्रेस वहां कैसे मजबूत होगी। प्रियंका ने कहा कि देश में सब कुछ कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा, ”दियासलाई से लेकर मिसाइल तक बना कर देने का काम कांग्रेस ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो केवल विश्व का भ्रमण कर रहे हैं … देश का किसान परेशान है । ना तो उसे खाद मिल रही है और ना ही उत्पाद का सही दाम।” Also Read कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 2014 में मोदी ने सबके बैंक खाते में 15 लाख रुपए भेजने का वादा किया था लेकिन आज तक किसी के खाते में पैसा नहीं गया। प्रियंका ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते है। हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो हमने राजस्थान में किया। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपये देने का वादा किया है। उसे हम पूरा करके दिखाएंगे। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी । उन्होंने कहा, ”अमेठी हमारा घर है, परिवार है और राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।” उन्होंने मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं। वहां लोग परेशान हैं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में ”टाइम पास” करने आती हैं और उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, ”मैं पिताजी के साथ अमेठी आया करती थी । मेरा बचपन यहां बीता है । मुझसे ज्यादा अमेठी के विषय में कौन समझ सकता है।” प्रियंका का रात में रायबरेली जाने का कार्यक्रम है, जहां वह कल इसी तरह की बैठकें करेंगीं। उन्हें शुक्रवार को अयोध्या भी जाना है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज के सियासी दौरेः अमित शाह ने संभाली कमान, इस राज्य में करेंगे रैली– News18 हिंदीआज के सियासी दौरेः अमित शाह ने संभाली कमान, इस राज्य में करेंगे रैली-loksabha election 2019 today: Amit Shah, Sachin Pilot, Ashok gahlot-2019 General Elections, Loksabha, loksabha Election 2019, 2019 general election, rahul gandhi, BJP, Narendra Modi, PM, 2019, लोकसभा चुनाव, आम चुनाव, congress, 2019 General Elections, Loksabha, चुनाव, कांग्रेस, आम चुनाव, लोकसभा, अमित शाह-
Read more »
आज के सियासी दौरेः यहां से बिगुल बजाएंगे केजरीवाल, राहुल की इन दो राज्यों में ताबड़तोड़ रैली– News18 हिंदीआज के सियासी दौरेः यहां से बिगुल बजाएंगे केजरीवाल, राहुल की इन दो राज्यों में ताबड़तोड़ रैली-Lok Sabha Election 2019 at 23 march, rahul, kejriwal & trivendra rawat-दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी पार्टियों के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है. 2019 General Elections, Loksabha, loksabha Election 2019, 2019 general election, rahul gandhi, BJP, Narendra Modi, PM, 2019, लोकसभा चुनाव, आम चुनाव, congress, 2019 General Elections, Loksabha, चुनाव, कांग्रेस, आम चुनाव, लोकसभा, अमित शाह, अनुप्रिया पटेल, शिवराज सिंह चौहान, वाम दल
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: महबूबा मुफ्ती लड़ेंगी अनंतनाग से चुनाव, बिना मांगे छोड़ी जम्मू और ऊधमपुर सीट2014 के चुनावों में अनंतनाग सीट से महबूबा के पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद चुनाव जीते थे, लेकिन उनके निधन के बाद ये सीट खाली थी.
Read more »
राहुल केरल की वायनाड सीट से लड़ सकते हैं चुनावराहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने की ख़बर पर स्मृति ने ली चुटकी. आज के अख़बारों की सुर्खियां.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: CPI की टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार– News18 हिंदीकन्हैया कुमार की दावेदारी के बाद अब बेगूसराय लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
Election 2019: बीजेपी के ये दिग्गज नेता नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनावElection 2019: कभी बीजेपी के स्टार प्रचारक माने जाते थे ये दिग्गज नेता, 2019 में नहीं आएंगे नजर।
Read more »
