Election 2019: कभी बीजेपी के स्टार प्रचारक माने जाते थे ये दिग्गज नेता, 2019 में नहीं आएंगे नजर।
Election 2019: इन दिनों देशभर में 2019 के लोकसभा चुनाव की हलचल देखने को मिल रही है। सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और समर्थक जोरों से चुनावी प्रसार-प्रसार में बिजी हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई है, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, वी के सिंह, पूर्व मुख्यमंत्रियों रमेश पोखरियाल निशंक, हरीश रावत और जीतन राम मांझी सहित कई राजनीतिक दिग्गजों के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर इस बार के चुनावी मैदान में उन राजनीतिज्ञों के नाम नहीं है जो कभी बीजेपी के स्टार नेता माने जाते थे। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन 25 मार्च था, जिसमें बीजेपी पार्टी के जाने-माने नेताओं का नामोनिशान ही नहीं है। जानिए कौन-कौन हैं वे दिग्गज नेता जो नहीं लड़ेंगे 2019 का चुनाव। बीजेपी की जानी-मानी और बेबाक नेता सुषमा स्वराज ने चुनाव न लड़ने को लेकर नवंबर 2018 में ही जानकारी दे दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखकर बताया था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगीं। उन्होंने चुनाव न लड़ने की वजह सेहत बताई थी। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा सांसद हैं और बीजेपी की प्रमुख चेहरों में से एक हैं।बीजेपी पार्टी की नींव माने जाने वाले दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी इस बार के चुनावी मैदान से कोसों दूर हैं। इस बार पार्टी ने एल के आडवाणी की गांधी नगर सीट का टिकट अमित शाह को दिया है। आडवाणी साल 1999, 2004, 2009 और 2014 का चुनाव गांधीनगर लोकसभा सीट से ही जीते हैं। 30 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब बीजेपी पार्टी की स्टार प्रचाकर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। पार्टी का अस्तित्व बनाए रखने में आडवाणी का अहम योगदान रहा है।वित्तमंत्री अरुण जेटली भी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 2014 के चुनाव में जेटली हार गए थे और बाद में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया था। इस बार वे लोकसभा चुनाव में नहीं उतर रहे हैं।यूपी के कानपुर की सीट से पिछला चुनाव जीतने वाली पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी भी 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बार उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया।भाजपा के 77 वर्षीय वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र भी घोषणा कर चुके हैं कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि कलराज मिश्र ने यह भरोसा जताया कि वह पार्टी के लिए भविष्य में काम करते रहेंगे। देवरिया के सांसद कलराज मिश्रा मोदी कैबिनेट में काफी योगदान दिया है।पार्टी के पक्ष में अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता पारेश रावल भी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने चुनाव न लड़ने की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि वह भाजपा का निष्ठावान सदस्य और नरेंद्र मोदी का कट्टर समर्थक बना रहेंग। रावल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से 3.
25 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रवक्ता और नेता शाहनवाज हुसैन को भी टिकट नहीं दिया गया है। पिछले चुनाव में उन्हें भागलपुर लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब यह सीट जदयू के खाते में चली गई है। शहनवाज बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। उनके रहते ही कांग्रेस और राजद के गढ़ सीमांचल में बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। शहनवाज 1999 में किशनगंज से जीते थे।राम मंदिर आंदोलन को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी 2019 के चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी। केंद्रीय मंत्री उमा ने 16 मार्च 2019 को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने के बारे में अवगत कराया था।पूर्व मेजर जनरल बीसी खंडूरी भी मौजूदा चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में दो बार विदेश राज्य मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन इस बार वह अपनी सेहत को लेकर मैदान में नहीं उतरेंगे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ANALYSIS: बीजेपी के मिशन 2019 का ट्रंप कार्ड है 'मैं भी चौकीदार'– News18 हिंदीप्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट ने शनिवार, 16 मार्च की सुबह देश की चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी. पीएम मोदी ने बीजेपी के मिशन-2019 के लिए ‘मै भी चौकीदार’ कैंपेन की शुरुआत की और लड़ाई का ऐजेंडा भी तय कर दिया.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों के काटेगी टिकट, उतारेगी नए चेहरेबीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे को उतारने का फैसला किया है.
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
आज के सियासी दौरेः अमित शाह ने संभाली कमान, इस राज्य में करेंगे रैली– News18 हिंदीआज के सियासी दौरेः अमित शाह ने संभाली कमान, इस राज्य में करेंगे रैली-loksabha election 2019 today: Amit Shah, Sachin Pilot, Ashok gahlot-2019 General Elections, Loksabha, loksabha Election 2019, 2019 general election, rahul gandhi, BJP, Narendra Modi, PM, 2019, लोकसभा चुनाव, आम चुनाव, congress, 2019 General Elections, Loksabha, चुनाव, कांग्रेस, आम चुनाव, लोकसभा, अमित शाह-
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी पर गड़ाईं आंखें-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: राजनीतिक विश्लेषक बिंदेश्वरी दुुबे कहते हैं कि अमेठी बदलाव के मूड में है। लोगों की उपेक्षा अमेठी की उपेक्षा माना जा रहा है। राहुल गांधी के लिए दिल्ली का रास्ता आसान नहीं होगा। 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से अमेठी के लोगों के इस संदेश को समझना चाहिए।
Read more »
लोकसभा चनाव 2019: उत्तराखंड में खंडूरी, महाराज ने बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन से बनाई दूरीपिछले करीब तीन दशक से खंडूरी का गढ़ बन चुकी पौड़ी सीट से इस बार खंडूरी की जगह उनके खासमखास रावत को चुनावी समर में उतारा गया है.
Read more »
आज के सियासी दौरेः यहां से बिगुल बजाएंगे केजरीवाल, राहुल की इन दो राज्यों में ताबड़तोड़ रैली– News18 हिंदीआज के सियासी दौरेः यहां से बिगुल बजाएंगे केजरीवाल, राहुल की इन दो राज्यों में ताबड़तोड़ रैली-Lok Sabha Election 2019 at 23 march, rahul, kejriwal & trivendra rawat-दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी पार्टियों के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है. 2019 General Elections, Loksabha, loksabha Election 2019, 2019 general election, rahul gandhi, BJP, Narendra Modi, PM, 2019, लोकसभा चुनाव, आम चुनाव, congress, 2019 General Elections, Loksabha, चुनाव, कांग्रेस, आम चुनाव, लोकसभा, अमित शाह, अनुप्रिया पटेल, शिवराज सिंह चौहान, वाम दल
Read more »
