लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी पर गड़ाईं आंखें via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
लखनऊ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली तक समेटने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का मिशन जारी है। कांग्रेस के गढ़ और राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी पर भी बीजेपी ने अपनी नजर गड़ा रखी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद राहुल जीते थे। जीत का अंतर हालांकि एक लाख वोटों के आसपास पहुंच गया था और 2009 की तुलना में उनके वोट 25.
14 फीसद कम हो गए थे। ऐसे में इस बार के चुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। अमेठी के राजनीतिक विश्लेषक तारकेश्वर की मानें तो राहुल गांधी से जनता नाराज है। इसकी बड़ी वजह राहुल की अमेठी में कम सक्रियता है और बीजेपी प्रत्याशी स्मृति इरानी किसी न किसी बहाने लगातार सक्रिय हैं। राहुल का गांधी परिवार से होना हालांकि उनके लिए मुफीद है। ऐसे में इन वोटों को जोड़ना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है। पांच साल में राहुल 29 बार और स्मृति इरानी 30 बार अमेठी पहुंची हैं। राहुल गांधी के कराए विकास कार्यों में उनकी निधि से कुछ सड़कें और हैंडपंप संबंधी कार्य शामिल हैं। बीजेपी का काम करने का दावा इधर, स्मृति इरानी और बीजेपी ने पांच साल में जमीनी काम से लेकर बड़ी योजनाओं तक के अमल के दावे किए हैं। खाद रैक सेंटर की स्थापना, कृषि विज्ञान केंद्र, टीकरमाफी में 88.5 करोड़ से अमेठी बाईपास का निर्माण, 6 पावर हाउस की स्थापना, 400 इंडिया मार्का हैंडपंप और अमेठी नगर के विकास के लिए 29 करोड़ का केंद्रीय बजट का प्रावधान जैसे कार्यों को गति देने की कोशिश या सीधी भागीदारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने 538 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। क्षेत्र में साड़ी और कंबल वितरण भी करवाया गया है। 'बदलाव के मूड में है अमेठी' गत विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। ग्राम प्रधान देव प्रकाश कहते हैं कि राहुल गांधी आम जनता से उस तरह नहीं घुले-मिले हैं, जिस तरह उनके पिता पूर्व पीएम राजीव गांधी घुले-मिले थे। समाजसेवी संगठन के लिए काम करने वाले दिनेश प्रताप सिंह की अलग राय है। इनका कहना है कि किसान परेशान हैं। फसल आवारा पशु खा रहे हैं। खाद-बीज महंगे हैं। बिजली आती नहीं। ये सब मुद्दे चुनाव में उठेंगे। राजनीतिक विश्लेषक बिंदेश्वरी दुबे की राय में, 'अमेठी बदलाव के मूड में है। लोगों की उपेक्षा अमेठी की उपेक्षा माना जा रहा है। राहुल के लिए दिल्ली का रास्ता आसान नहीं होगा। 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से अमेठी के लोगों के इस संदेश को समझना चाहिए।' दूबे की मानें तो अमेठी में दलित-मुस्लिम वोटर निर्णायक हैं। 16 प्रतिशत वोटर मुस्लिम हैं। इतने ही वोटर दलित भी हैं। यादव, राजपूत और ब्राह्मण वोटरों की तादाद ठीक-ठाक है। यह बात अलग है कि दलित-पिछड़ा वर्ग के मतदाता बंटे हुए हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव : पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए भारत ने बनाई यह योजनाजम्मू। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बिगड़ते संबंधों कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में मतदान करवाना चुनाव आयोग के लिए पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ, आतंकी हमले या गोलीबारी की संभावना को देखते हुए जम्मू, कठुआ जिले में 198 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा व 6 जिलों में फैली 814 किमी लंबी एलओसी पर स्थित सैंकड़ों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। यही नहीं, पिछले साल 26 नवंबर को पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर सीजफायर ने 18 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन इस खुशी के बावजूद उस पार से चुनाव के दौरान की जाने वाली गड़बड़ की आशंका के चलते प्रशासन ने मतदान की खातिर आपात योजनाएं अभी से तैयार करनी आरंभ कर दी हैं।
Read more »
बंगाल में 'उधार के उम्मीदवारों' के भरोसे बीजेपीलोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में दूसरे दलों से नेताओं का आना लगातार जारी है, कितना दम है इन चेहरों में?
Read more »
Election Live: बीजेपी की पहली लिस्ट आज, 200 उम्मीदवारों का होगा ऐलान– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम सियासी हलचल के लिए बन रहें NEWS18 Hindi के साथ...
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: अमेठी में एक बार फिर स्मृति ईरानी बनाम राहुल गांधी– News18 हिंदी2014 के आम चुनाव की तरह की इस बार भी यूपी की हाई प्रोफाइल अमेठी सीट पर मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा सासद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच होगा. बीजेपी ने गुरुवार शाम यूपी के 28 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में स्मृति ईरानी को अमेठी से मैदान में उतारा गया है. Loksabha election 2019 BJP pips smriti irani against rahul gandhi in amethi UPAT
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजस्थान के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्टनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 16 सीट राजस्थान की है। राजस्थान के उम्मीदवारों की सूची।
Read more »
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, देखें-किस सीट से कौन लड़ेगा चुनावकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव के लिए 184 प्रत्याशियों का ऐलान किया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपनी पुरानी सीट लखनऊ से ही चुनाव लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से मैदान में होंगे.
Read more »
