ANALYSIS: बीजेपी के मिशन 2019 का ट्रंप कार्ड है 'मैं भी चौकीदार'– News18 हिंदी

United States News News

ANALYSIS: बीजेपी के मिशन 2019 का ट्रंप कार्ड है 'मैं भी चौकीदार'– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

ये कैंपेन पीएम मोदी की मजबूत और निर्णायक नेता वाली छवि को और ज्यादा निखारेगा? amitabhnews18 narendramodi BJP4India RahulGandhi INCIndia

प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट ने शनिवार, 16 मार्च की सुबह देश की चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी. पीएम मोदी ने बीजेपी के मिशन-2019 के लिए ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन की शुरुआत की और लड़ाई का एजेंडा भी तय कर दिया.

अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें ये दिखाया गया था कि कैसे हर भारतीय एक चौकीदार है. बीजेपी को भरोसा है कि ये कैंपेन 2014 के चुनाव प्रचार की पुनरावृत्ति है, जब बीजेपी ने कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर समेत कई नेताओं की नरेन्द्र मोदी पर की गईको घर-घर तक पहुंचा दिया था. इसी तर्ज पर बीजेपी का मकसद है कि ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन हर वोटर तक पहुंचे. इसमें सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी होगा और प्रचार के दूसरे माध्यमों का भी. दरअसल पिछले साल से ही कांग्रेस की एक ही रणनीति रही है कि राफेल का मुद्दा उठाओ. ‘चौकीदार चोर है’ के नारे को हर रैली और हर प्रेस कांफ्रेस मेंसमेत तमाम नेता उठाने लगे थे. चुनावों का ऐलान होने तक तो मोदी सरकार और मंत्री हर फोरम पर जवाब देते रहे, लेकिन जब जनता तक जाने की बारी आई तो ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे को सफल बनाने के लिए इस नारे को जन-जन तक पहुंचाने की योजना को अंतिम रूप दिया गया. बीजेपी के रणनीतिकारों ने देशभर में सर्वे कराए और डेटा का तमाम तरीकों से एनालिसिस किया. उन्होंने पाया कि राहुल गांधी का ‘चौकीदार चोर है’ का नारा आम आदमी के बीच जगह नहीं बना पा रहा है. सूत्र बताते हैं कि सर्वे के माध्यम से रणनीतिकारों ने पाया कि ये नारा उल्टे लोगों के अंदर गुस्सा ही भर रहा था. फिर क्या था योजना बनी और खुद पीएम मोदी ने इस कैंपेन की शुरुआत कर दी.ये कैंपेन पीएम मोदी की मजबूत और निर्णायक नेता वाली छवि को और ज्यादा निखारेगा. इसमें पीएम मोदी ने आम आदमी को कहा कि उनका चौकीदार देश की सेवा में अडिग खड़ा है, लेकिन वो अकेला नहीं है. देश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराईयों से लड़ने वाला चौकीदार है. पीएम मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति देश की प्रगति के लिए जमकर मेहनत कर रहा है, इसलिए सोशल मीडिया पर हर भारतीय बोलेगा ‘मैं भी चौकीदार’. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के सर्वे बताते हैं कि ये कैंपेन चुनावों का एक मुख्य मुद्दा बन जाएगा. हुआ भी कुछ ऐसा ही. ‘मै भी चौकीदार’ ट्वीट करने के ठीक एक दिन बाद ही पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने नाम के साथ चौकीदार जोडकर चौकीदार नरेन्द्र मोदी नाम रख लिया. इसके फौरन बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़कर पार्टी वालों को भी संदेश दे दिया.ये भी पढ़ें:बीजेपी के रणनीतिकारों का ये सोचना भी सही ही था. पार्टी के अपने आंकलन के हिसाब से ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन में आज यानी 19 मार्च की सुबह तक 2 मिलियन ट्वीट हो चुके थे. इस पर कुल 16,800 मिलियन इंप्रेशन आए. प्लेजेस भी अब तक 5 लाख से ऊपर रहे हैं. पीएम मोदी का ट्वीट किया हुआ वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगभग 10 मिलियन बार देखा गया. ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन दुनियाभर में एक दिन और भारत में लगातार दो दिनों तक टॉप ट्रेंड कर रहा था. बीजेपी ने इस कैंपेन के लिए एक अनूठा कनवर्सेशन कार्ड ईजाद किया है. इसके तहत जो भी व्यक्ति पीएम के ट्विटर पर इस कैंपेन से जुड़ेगा उसे पीएम मोदी का व्यक्तिगत संदेश आएगा. इस कैंपेन के तहत 31 मार्च को पीएम मोदी देश की जनता से सीधी बात करेंगे. राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता चौकीदार की मंशा पर सवाल उठाने और सोशल मीडिया पर इस शब्द का मखौल उड़ाने में लगे हैं. लेकिन लग रहा है कि हुआ वही जो बीजेपी के रणनीतिकार चाहते थे. विपक्षी दल बीजेपी की पिच पर खेलने उतर आए हैं. हालांकि नतीजा मतदाताओं को तय करना है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदी के घर में बीजेपी की राजनीतिक जमीन मजबूत करेंगे कांग्रेस के ये नेता– News18 हिंदीमोदी के घर में बीजेपी की राजनीतिक जमीन मजबूत करेंगे कांग्रेस के ये नेता– News18 हिंदीफरवरी में कांग्रेस विधायक जवाहर चावड़ा (मानवधर), पुरुषोत्तम सबरिया (ध्रांगध्रा), वल्लभ धारविया (जामनगर ग्रामीण) और आशा बेन पटेल (ऊंझा) ने बीजेपी का रुख किया.
Read more »

लोकतंत्र की मजबूती के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील...लोकतंत्र की मजबूती के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक ब्लॉग लिखते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान में अब महीने भर से भी कम समय है। मतदान हमारे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है। हमारा वोट देश की विकास यात्रा में हमारी भागीदारी का संकल्प है। मताधिकार का प्रयोग कर हम देश के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में अपना योगदान देते हैं।
Read more »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को सराहा, की ये खास अपील भीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को सराहा, की ये खास अपील भीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को सराहा है। बुधवार सुबह उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके मीडिया को सराहना की।
Read more »

गांधी-सरदार की धरती से मोदी-शाह की जोड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका बिगुलगांधी-सरदार की धरती से मोदी-शाह की जोड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका बिगुलपिछले लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया था. लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी. पार्टी नेता इस बार राज्य की कम से कम 16 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं.
Read more »

VIDEO : ऑटो ड्राइवर ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- 'मोदी जी कलयुग के भगवान हैं...'VIDEO : ऑटो ड्राइवर ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- 'मोदी जी कलयुग के भगवान हैं...'11 मार्च 2019 को किरण रिजिजू के ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक ऑटोवाला प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहा है.
Read more »

शीला दीक्षित ने कहा- मनमोहन की तुलना में मोदी ने आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कीशीला दीक्षित ने कहा- मनमोहन की तुलना में मोदी ने आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कीSheila Dikshit says Manmohan Singh response to terror not as strong as Narendra Modi | शीला ने कहा- 2008 में मुंबई हमले के बाद मनमोहन सिंह ने आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की थी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी के ज्यादातर काम राजनीति से प्रेरित होते हैं
Read more »

मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:36:47