बर्खास्त BSF जवान अब पीएम मोदी से सीधे लेगा टक्कर IndiaElects
दो साल पहले सोशल मीडिया पर बीएसएफ के खाने को लेकर शिकायत करने के बाद सैन्य सेवाओं से बर्खास्त किए गए तेज बहादुर अब वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. तो वहीं भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने के मंसूबे जाहिर किए हैं.
साल 2017 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक सैनिक, उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करता दिख रहा था. ये वीडियो उस समय तेजी से फैला और इस पर खासा बवाल भी मचा. वीडियो पोस्ट करने के मामले में 2017 में बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव को बर्खास्त कर दिया गया था. बर्खास्त किया गए जवान ने अब सीधे पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.2017 में नौकरी से निकाले गए तेज बहादुर यादव अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा के रेवाड़ी में तेज बहादुर यादव ने पत्रकारों से कहा कि वह वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. यादव ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया लेकिन मुझे बर्खास्त कर दिया गया. मेरा पहला उद्देश्य सुरक्षा बलों को मजबूत करना और भ्रष्टाचार खत्म करना होगा.’’गौरतलब है कि तेज बहादुर यादव ने 2017 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पहाड़ी इलाके के बर्फीले स्थान पर सैनिकों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करते नजर आ रहे थे. बीएसएफ ने जांच में पाया था कि तेजबहादुर यादव के कारण बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है. इसके बाद उसे अनुशासनहीनता के आरोप में नौकरी से हाथ धोना पड़ा था.पतली दाल और जली हुई रोटी का वीडियो फेसबुक पर अपलोड करके चर्चा में आने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव के बेटे ने इसी साल जनवरी में आत्महत्या कर ली थी. तेज बहादुर यादव के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी थी. घटना के समय तेज बहादुर यादव घर पर नहीं थे. हरियाणा के रेवाड़ी में तेज बहादुर यादव ने पत्रकार वार्ता में अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए कि वह अब देश और उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल राजनीतिक सीट, वाराणसी से सीधे पीएम मोदी के खिलाफ सियासी लड़ाई लड़ने जा रहे हैं.भीम आर्मी पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बता दें कि शनिवार को वाराणसी के अंबेडकर पार्क से रोड शो करने के पहले चंद्रशेखर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. अपने रोड शो में चंद्रशेखर ने 'चौकीदार हो जाए खबरदार, आ गया है असरदार’ नारा लगाया था. शनिवार को रोड शो में चंद्रशेकर ने कहा, “मैंने कहा था कि मोदी जहां से चुनाव लड़ेंगे वहीं से चुनाव लडूंगा. इसलिए काशी आया हूं. मोदी काशी से चुनाव न लड़कर मुझसे बच सकते हैं. मैं बनारस से पीएम मोदी को हराकर वापस गुजरात भेज दूंगा.”चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ से BJP उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ इस गांव के लोगों ने खोला मोर्चा- Amarujalaमेरठ से BJP उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ इस गांव के लोगों ने खोला मोर्चा GeneralElection2019 LokSabhaElections2019 NOTA Meerut
Read more »
वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सपाक्स के हीरालाल त्रिवेदीइटावा। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अफसर हीरालाल त्रिवेदी ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
Read more »
मुंबई के मेडिकल कॉलेज में छात्राओं को शॉर्ट स्कर्ट पहनने से रोकने के ख़िलाफ़ प्रदर्शनहाल ही में जारी निर्देशों पर छात्राओं ने प्रशासन पर मोरल पुलिसिंग का आरोप लगाया है. प्रशासन का कहना है कि 21 मार्च को होली के एक कार्यक्रम में हुए हंगामें के बाद ये निर्देश जारी किए. इससे पहले एक कार्यक्रम में छात्राओं को पुरुष साथियों से अलग बैठने का भी आदेश दिया गया था.
Read more »
राहुल के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतरेंगे गांधी परिवार के ये करीबी- Amarujalaहाजी हारून ने कांग्रेस से अपने मोहभंग होने का कारण अमेठी में विकास और प्रगति की कमी को बताया। LokSabhaElections2019 Amethi HajiHaroonRasheed RahulGandhi INCIndia
Read more »
लोकसभा चुनाव: वाराणसी में मोदी के खिलाफ लड़ सकते हैं संकटमोचन मंदिर के महंत-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 2014 की तरह इस बार भी सबकी नजर वाराणसी सीट पर है। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के सामने संकटमोचन मंदिर के महंत प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में 2014 की तरह ही इस बार भी रोचक मुकाबला होना तय है।
Read more »
PM मोदी के ट्वीट के बाद लुढ़का शेयर बाजार, संबोधन के बाद बढ़ी रौनकपीएम NarendraModi के ट्वीट के बाद सेंसेक्स की शुरुआती बढ़त में करीब 70 अंकों की गिरावट आई, हालांकि पीएम के संबोधन के बाद शेयर बाजार की बढ़त 200 अंक तक पहुंच गई. MissionShakti
Read more »
'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
अयोध्या में प्रियंका गांधी के सामने ही लगे 'मोदी-मोदी' के नारे-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव प्रचार के लिए अयोध्या पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। इसके जवाब में कांग्रेसियों ने 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए।
Read more »
