मुंबई के मेडिकल कॉलेज में छात्राओं को शॉर्ट स्कर्ट पहनने से रोकने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन Maharashtra MoralPolicing WomenStudents JJHospital महाराष्ट्र मोरलपुलिसिंग महिलाछात्राएं जेजेहॉस्पिटल
महाराष्ट्र के सरकारी जेजे हॉस्पिटल्स ग्रांट मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने ‘छोटी स्कर्ट’ न पहनने और कार्यक्रमों के दौरान पुरुष साथियों से अलग बैठने के फरमान के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया. उन्होंने दावा किया कि इस आदेश के जरिए अधिकारी ‘मोरल पुलिसिंग’ की कोशिश कर रही है.
अधिकारियों ने 21 मार्च को होली के एक कार्यक्रम के बाद ये निर्देश जारी किए. कार्यक्रम में प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान के परिसर में कुछ युवाओं ने हंगामा मचाया और अभद्र व्यवहार किया था. अधिकारियों के सर्कुलर के खिलाफ असहमति जताते हुए छात्राओं ने रविवार को टखने तक कपड़े पहनकर और अपना चेहरा ढंककर प्रदर्शन किया. एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने फेसबुक और छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इन निर्देशों को विस्तार से बताने वाले पोस्ट साझा किए. इस बारे में संस्थान के डीन डॉ अजय चंदनवाले ने कहा ‘छात्राओं से अपेक्षा है कि वे उचित परिधान पहनें. विद्यार्थियों के लिए मेरा यही संदेश है. होली के कार्यक्रम में कुछ हंगामा हुआ इसलिए हमने कड़े कदम उठाने का फैसला किया.’की ख़बर के अनुसार इस मुद्दे पर एक छात्रा ने बताया कि यह निर्देश डीन डॉ. अजय चंदनवाले और वार्डन शिल्पा पाटिल ने जारी किए हैं. छात्रा ने बताया कि महिलाओं को छोटी स्कर्ट न पहनने, इवेंट्स में पुरुषों से अलग बैठने और रात 10 बजे से पहले अपने हॉस्टल लौट जाने के निर्देश दिए गए हैं. छात्रा ने आगे कहा, ‘हम कॉलेज प्रशासन के इस निर्णय की निंदा करते हैं. यह अनावश्यक तरीक़े से हमारी अपनी मर्ज़ी से कपड़े पहनने के अधिकार पर हमला है. कुछ अनियंत्रित छात्रों के कारण सभी को क्यों दंडित किया जाना चाहिए.’‘अस्तित्व’ से संबंधित है. उस कार्यक्रम के दौरान पुरुष और महिला छात्रों को अलग-अलग बैठने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा कि हम इस फैसले के पीछे के तर्क को समझ नहीं पा रहें हैं क्योंकि बहुत से पुरुष और महिला छात्र हैं, जो अच्छे दोस्त हैं और एक साथ बैठना चाहते हैं. अधिकारियों द्वारा इस तरह के निर्देश जारी करना हास्यास्पद है. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी-शाह के स्टाइल में ही BJP को UP में काउंटर करेंगी प्रियंका गांधीप्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने के लिए वही तरीके अपना रही है जिसे भाजपा 2014 में आजमा चुकी है. सपा-बसपा गठबंधन से दरकिनार किए जाने के बाद कांग्रेस अपने परंपरागत वोटबैंक को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है.
Read more »
अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलबीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. इनमें भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक भी शामिल हैं.
Read more »
यूपी में होली के दिन बीजेपी विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्तीलखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक योगेश वर्मा को गोली मारी। इस घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद तुरंत ही विधायक जो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से विधायक के समर्थकों में खासा रोष है।
Read more »
ईशनिंदा के आरोपी युवक की हत्या के मामले में दो को उम्रकैदपाकिस्तान की एक कोर्ट ने 2017 में अब्दुल वली खान यूनिवर्सिटी के एक छात्र की मॉब लिंचिंग और हत्या के एक मामले में गुरुवार को दो अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई.
Read more »
IPL 2019: क्या इस बार टूटेंगे क्रिस गेल के ये 5 बड़े रिकॉर्ड?- IPL 2019: who will break chris gayles 5 most prestigious record onm– News18 Hindiक्रिस गेल टी-20 क्रिकेट के बादशाह हैं. खास कर आईपीएल में तो गेल की तूती बोलती है. लगभग हर बड़े रिकॉर्ड पर गेल का कब्जा है. क्या इस बार के आईपीएल में कोई बल्लेबाज़ उनका रिकॉर्ड तोड़ पाएगा?
Read more »
Election Blog: कांग्रेस को यूपी में झटका, बीजेपी में जाएंगे राहुल के करीबी जितिन प्रसाद– News18 हिंदीबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बरेली का दौरा कर सकते हैं. बरेली भ्रमण के दौरान अमित शाह मंडल की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव तैयारियों का फीडबैक लेंगे. सपा-बसपा गठबंधन के बाद अमित शाह प्रत्येक लोकसभा सीट की गहन समीक्षा कर रहे हैं.
Read more »
मोदी नहीं, अब प्रियंका गांधी के निशाने पर योगी, 24 घंटे में इन 4 मुद्दों पर घेराप्रियंका गांधी वाड्रा ने चार ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें लेकर यूपी की जनता के बीच नाराजगी देखने को मिलती रही है. इनमें गन्ना किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाकर्मी और शिक्षामित्रों की मांग शामिल है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की घेराबंदी रविवार को उस वक्त शुरू की थी, जब योगी को गन्ना लैंड पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली करने जाना था. एक खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं, मगर यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती.
Read more »
