दिग्विजय को टक्कर देने के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भरी हुंकार, कहा- BJP मौका दे

United States News News

दिग्विजय को टक्कर देने के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भरी हुंकार, कहा- BJP मौका दे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

दिग्विजय को टक्कर देने के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भरी हुंकार, कहा- BJP4India मौका दे

साध्वी ने दिल्ली से फोन पर पीटीआई भाषा को बताया कि संगठन बीजेपी ने यदि कहा तो वह दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव में उतरने के लिये तैयार हैं. उन्होने कहा, ‘‘दिग्विजय हिन्दू विरोधी नेता हैं और उन्होंने हिन्दुओं को आतंकवादी कहा था.

’’ हालांकि, साध्वी ने टिकट के लिये बीजेपी नेताओं से संपर्क करने से इंकार किया और कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी. साध्वी प्रज्ञा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की नेता और विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी में भी सक्रिय रही हैं तथा अपने तीखे भाषणों के लिये जानी जाती हैं. कांग्रेस द्वारा भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी रण में उतारने के फैसले के बाद भाजपा इस सीट से अपना मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए मंथन कर रही है. पिछले तीन दशकों से भोपाल लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रहा है. इसलिए इस सीट को बनाए रखने के इरादे से पार्टी ने अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है. भाजपा के एक नेता ने बताया, ‘‘भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने पहले भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और भाजपा के प्रदेश महासचिव वी डी शर्मा के नाम पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजा था. लेकिन कांग्रेस द्वारा दिग्विजय को भोपाल सीट से उतारे जाने के बाद भाजपा ‘बी प्लान’ पर काम कर रही है.’’ भोपाल संसदीय सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में इनमें से 3 सीटों पर कांग्रेस जीती जबकि भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल की. हालांकि, भाजपा को इन 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से ज्यादा मत मिले थे, लेकिन दोनों दलों के बीच मतों का अंतर ज्यादा नहीं था. भोपाल के मौजूदा सांसद आलोक संजर हैं और उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से 3.70 लाख से अधिक मतों से विजय प्राप्त की थी. भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हुंडई की यह SUV देगी विटारा ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 300 को टक्कर, जारी हुआ VIDEOहुंडई की यह SUV देगी विटारा ब्रेजा और महिंद्रा एक्सयूवी 300 को टक्कर, जारी हुआ VIDEOHyundai Styx को कंपनी की मशहूर SUV क्रेटा के नीचे लांच किया जाएगा और इसकी कीमत महिंद्रा एक्सयूवी 300 और मारुति विटारा ब्रेजा के आस-पास हो सकती है। ताकि ये कार इन्हें कड़ी टक्कर दे सके। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेग्मेंट में ये हुंडई की पहली गाड़ी होगी।
Read more »

गांधीनगर में बीजेपी को टक्कर देना इतना मुश्किल क्योंगांधीनगर में बीजेपी को टक्कर देना इतना मुश्किल क्योंअमित शाह गांधीनगर सीट से शुरू कर रहे हैं अपनी राजनीतिक पारी. माना जाता है कि बीजेपी यहां कांग्रेस से बहुत आगे है. क्या है ज़मीनी सच्चाई?
Read more »

सपना चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ, मथुरा में हेमामालिनी को दे सकती हैं टक्करसपना चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ, मथुरा में हेमामालिनी को दे सकती हैं टक्करकहा जा रहा है कि कांग्रेस सपना चौधरी को मथुरा में बीजेपी सांसद हेमामलिनी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है.
Read more »

LIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटLIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटकांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकट IndiaElects
Read more »

भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटभोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »

क्या भोपाल सीट पर दिग्विजय बनाम शिवराज का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा?- Amarujalaक्या भोपाल सीट पर दिग्विजय बनाम शिवराज का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा?- Amarujalaभोपाल से दिग्विजय को तो कांग्रेस ने उतार दिया, अब गेंद भाजपा के पाले में है जो समीकरणों को देखते हुए शिवराज पर दांव लगा सकती है Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »

क्या दिग्विजय को चुनौती देने के लिए भोपाल से शिवराज को उतारेगी BJP?क्या दिग्विजय को चुनौती देने के लिए भोपाल से शिवराज को उतारेगी BJP?कांग्रेस ने भोपाल से अपने सबसे अनुभवी नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. अब बीजेपी के सामने ये चुनौती है कि वो दिग्विजय जैसे बड़े नेता के सामने किस चेहरे को भोपाल से उतारती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:25:17