पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग के 2 अभियुक्तों को उम्रकैद JurmAajTak
पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 2017 में अब्दुल वली खान यूनिवर्सिटी के एक छात्र की मॉब लिंचिंग और हत्या के एक मामले में गुरुवार को दो अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई. छात्र पर आरोप था कि उसने फेसबुक पर ईशनिंदा की कैटेगरी में आने वाला कॉन्टैंट पोस्ट किया था.
न्यूज एजेंसी एफे के मुताबिक मरदान के अब्दुल वली खान विश्वविद्यालय में मास कम्युनिकेशन के छात्र मशाल खान को 13 अप्रैल 2017 में लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी. छात्र ईशनिंदा की ऑनलाइन सामग्री पोस्ट करने के आरोपी था. पेशावर में आतंकरोधी अदालत के प्रवक्ता मुहम्मद जुबैर ने कहा, 'न्यायाधीश महमूदुल हसन खाटक ने असद कटलिंग और आरिफ खान को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि अन्य दो संदिग्ध सबीर मायर और इजहार उल्ला को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.' कटलिंग और पाकिस्तान तहरीक-ई-इनसाफ के पार्षद खान को 12 मार्च को दोषी ठहराया गया था, लेकिन न्यायाधीश ने गुरुवार तक के लिए सजा सुरक्षित रख ली थी. मशाल खान की लिंचिंग की घटना विश्वविद्यालय परिसर में हुई थी और उनके खिलाफ ईशनिंदा के आरोपों के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं पाया गया. मशाल खान यूनिवर्सिटी में लड़कियों के अधिकारों को लेकर काफी मुखर थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सत्ता समर उत्तराखंड: मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में आने से पौड़ी के समीकरण बदलेउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के दिग्गज नेता और सेवानिवृत फौजी अफसर भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी के राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में आने से पौड़ी संसदीय क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण ही बदल गए हैं। जिस तरह से शनिवार को परेड ग्राउंड में कांग्रेस की परिवर्तन रैली में राहुल गांधी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और मनीष खंडूड़ी का महिमा गान किया, उससे भाजपा को करारा झटका लगा है। मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस की परिवर्तन रैली के मंच पर पूरा सम्मान दिया गया।
Read more »
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
Goa Floor Test Live Updates: प्रमोद सावंत ने साबित किया बहुमत, 20 विधायकों का मिला साथगोवा (Goa) की नवगठित भाजपानीत (BJP) सरकार का शक्ति परीक्षण (Floor Test) बुधवार को विधानसभा में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) के अनुसार, उन्हें 21 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। जबकि इस समय 40 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायकों की संख्या 36 है। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन के बाद करीब 30 घंटे चली विधायकों की मान-मनौव्वल के बाद गोवा में नई सरकार के गठन का रास्ता संभव हो सका था। लिहाजा, सोमवार-मंगलवार रात करीब 1.50 बजे राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने डॉ. प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री, सुदिन धवलीकर और विजय सरदेसाई को उपमुख्यमंत्री, नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई।
Read more »
PNB Scam: लंदन की B कैटेगरी की जेल में रहेगा नीरव मोदी, मिलेगी स्पेशल सेल, दाऊद का गुर्गा भी है वहां कैदनीरव मोदी की गिरफ्तारी को भारत लाने के भारतीय जांच एजेंसियों के प्रयासों की दिशा में एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख जा रहा है. लंदन पुलिस ने हीरा व्यापारी नीरव मोदी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया. अदालत ने उसकी जमानत की अर्जी नामंजूर करते हुए कहा कि उसके लिए यह मानने का ‘‘पर्याप्त आधार है’’ कि जमानत पर छूटने के बाद यह अभियुक्त फिर आत्मसमर्पण नहीं करेगा. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लौंड्रिंग के एक मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिये लंदन की एक अदालत में अपील की थी. अदालत ने अपील पर सुनवाई करते हुए नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.
Read more »
