लंदन की B कैटेगरी की जेल में रहेगा नीरव मोदी, मिलेगी स्पेशल सेल, दाऊद का गुर्गा भी है वहां कैद
लंदन: PNB Scam: पंजाब नेशनल बैंक के 2 अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त और भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद लंदन की एक अदालत ने उसे 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया.
बताया जा रहा है कि नीरव मोदी को जेल की स्पेशल सेल में रखा जाएगा. वह पश्चिमी यूरोप की सबसे बड़ी जेल में से एक मेजेस्टी की वैंड्सवर्थ जेल में अगली सुनवाई तक रहेगा. दक्षिण लंदन में स्थित जेल में मोदी के साथ कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम का गुर्गा पाकिस्तानी मूल का जाबिर मोती भी शामिल है, जो कि अमेरिका के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया से गुजर रहा है. वैंड्सवर्थ बी कैटेगरी की जेल है, जहां ऐसे कैदियों को रखा जाता है कि जिनकी सुरक्षा की जोखिम कम होती है. 1851 में बनाई गई इस जेल में अभी 1628 कैदी हैं. नीरव मोदी को मार्च 29 तक होने वाली अगली सुनवाई तक अलग सेल में रखा जाएगा.बता दें, नीरव मोदी की गिरफ्तारी को भारत लाने के भारतीय जांच एजेंसियों के प्रयासों की दिशा में एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख जा रहा है. लंदन पुलिस ने हीरा व्यापारी नीरव मोदी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया. अदालत ने उसकी जमानत की अर्जी नामंजूर करते हुए कहा कि उसके लिए यह मानने का ‘‘पर्याप्त आधार है'' कि जमानत पर छूटने के बाद यह अभियुक्त फिर आत्मसमर्पण नहीं करेगा. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लौंड्रिंग के एक मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिये लंदन की एक अदालत में अपील की थी. अदालत ने अपील पर सुनवाई करते हुए नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, ‘नीरव मोदी को भारतीय एजेंसियों की तरफ से 19 मार्च को हॉलबार्न नामक स्थान पर गिरफ्तार किया गया है.'' नीरव मोदी ने जिला न्यायाधीश मारी मैलॉन की अदालत में खुद को भारतीय अधिकारियों के हवाले किए जाने का विरोध किया. अदालत ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी. अदालत ने उसे 29 मार्च तक हिरासत में रखे जाने की अनुमति दी है. जज ने कहा कि वह नीरव मोदी की जमानत की अर्जी मंजूर किए जाने के पक्ष में नहीं है क्यों कि मामला ‘बड़ी मोटी राशि का है' और इसे देखते हुए इस बात की बड़ी संभावना है कि अभियुक्त एक बार जमानत पर छूटने के बाद फिर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करना चाहेगा. जज ने कहा, ‘यह मानने का यहां पर्यापत आधार है कि जमानत पर छूटने के बाद आप आत्मसमर्पण नहीं करेंगे.' नीरव मोदी अदालत में सफेद कमीज और पतलून पहन कर आया था. वह बुझा बुझा दिख रहा था और वह केवल दो बार ही - प्रथम बार अपने नाम की पुष्टि करने को तथा दूसरी बार भारत को सौंपे जाने के बारे में अपना विरोध औपचारिक तौर पर प्रकट करने के लिए, मुंह खोला. अदालत में भारतीय जांच एजेंसियों का पक्ष ब्रिटेन की अभियोजन सेवा ‘क्राउन प्राक्जेक्यूशन सर्विस' ने किया और अदालत से कहा कि नीरव को भारत में दो अरब डालर की धोखा धड़ी और मनी लांडरिंग के मामले में तलाश किया जा रहा है. ब्रिटेन के कानून के तहत धोखा धड़ी के षडयंत्र में उसे सात साल तक की सजा हो सकती है. इसी तरह अपराध को छुपाने के षडयंत्र की सजा सात से 10 साल तक की है. अभियोजन पक्ष के वकील जोनाथन स्वैन ने जानत की अर्जी का विरोध किया और कहा कि उनका मामना है कि जमानत मंजूर होने के बाद वह अदाल में आत्मसमर्पण के लिए वापस नहीं आएगा. नीरव की ओर से बैरिस्टर जार्ज हेपबर्न-स्काट और वकील आनंद दुबे खड़े हुए थे. भारत से भागे बड़े आर्थिक अभियुक्त विजय माल्या ने भी अपने प्रत्यर्पण मामले में इसी कानूनी विशेषज्ञ को खड़ा किया था. नीरव मोदी की ओर से 5,00,000 पौंड के बांड और जमानत की कठोर शर्तों के अनुपालन का वादा किया गया था.नीरव मोदी को जहां गिरफ्तार किया गया उससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि नीरव मोदी वेस्ट एंड के सेंटर पाइंट के उसी आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा था जहां उसके होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी. ऐसा लग रहा है कि उसे प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया गया है.टिप्पणियांVIDEO- नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, 29 मार्च तक भेजा गया जेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »
ईडी की अपील पर लंदन की कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कियाLondon court issues arrest warrant against diamantaire Nirav Modi based on ED request | हाल ही में खबरे आईं थीं कि नीरव लंदन में है और हीरे का बिजनेस कर रहा नीरव के प्रत्यर्पण की अपील पर यूके सरकार ने अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी
Read more »
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीमनी लॉन्डरिंग के एक मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के ईडी के अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया है.
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
ये हैं पीएनबी घोटाले के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के मायने- Amarujalaये हैं पीएनबी घोटाले के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के मायने NiravArrested NiravModiArrested NiravModiinLondon PNBScam
Read more »
लंदन में गिरफ्तार नीरव मोदी के पास मिले इन तीन देशों के पासपोर्टलंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद जब उसे शहर के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तब उसके पास तीन पासपोर्ट होने का पता चला.
Read more »
विजय माल्या की तरह नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह भी आसान नहीं- Amarujalaविजय माल्या की तरह नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह भी आसान नहीं NiravModi VijayMallya Extradition Scam
Read more »
प्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat TimesIndia News: नीरव मोदी ने भारतीय जांच एजेंसियों को चकमा देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। उसने वैनुआटु की नागरिकता के लिए आवेदन से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक के प्लान बनाए। लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।
Read more »
