पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जीतीं 18 लोकसभा सीटें | iindrojit
पश्चिम बंगाल में अपनी मजबूत मौजूदगी दिखाते हुए बीजेपी ने लोकसभा की 18 सीटें झटक लीं. बंगाल में पहली बार बीजेपी ने लोकसभा सीटों के लिए दहाई का आंकड़ा पार किया. बीजेपी की ओर से जीत हासिल करने वाले अहम चेहरों में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और एस एस अहलूवालिया शामिल हैं.
आसनसोल में बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी की हैवीवेट कैंडिडेट मुनमुन सेन को 197637 वोटों के अंतर से शिकस्त दे दिए. बालुल सुप्रियो को 51% से ज्यादा वोट मिले. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “हमने उम्मीद से ज्यादा वोट हासिल किए. वो जो कहते थे कि हम सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करेंगे, वो अब क्या कहेंगे. लोगों ने उन्हें माकूल जवाब दिया है. मैं कह सकता हूं कि सिर्फ बीजेपी ही नहीं अन्य पार्टियों के समर्थकों ने भी हमें वोट दिया.” बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी को 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 12 सीटों का नुकसान हुआ. वहीं बीजेपी ने पिछले चुनाव में जीती 2 सीटों के मुकाबले इस बार 18 सीट झटक कर शानदार कामयाबी हासिल की. बीजेपी ने दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, रायगंज, बालूरघाट, माल्दा नॉर्थ, रानाघाट, बोंगांव, बैरकपुर, हुगली, बांकुरा, बिशनुपुर, पुरुलिया, झारग्राम, मेदिनीपुर, आसनसोल और बर्धमान-दुर्गापुर में जीत हासिल की. बीजेपी का वोट शेयर इस बार 17% से बढ़कर 40% तक की ऊंचाई पर पहुंच गया. विश्लेषकों के अनुसार नतीजों से साफ है कि लेफ्ट के वोटों का बड़ा हिस्सा बीजेपी की ओर खिसक गया. बीजेपी को जहां उत्तरी बंगाल और जंगलमहाल के आदिवासी क्षेत्रों में भारी कामयाबी मिली वहीं टीएमसी ने दक्षिण बंगाल में अपने गढ़ और कोलकाता के आसपास के क्षेत्रों में जीत का परचम लहराया. टीएमसी को प्रतिष्ठित कोलकाता नॉर्थ, कोलकाता साउथ और जाधवपुर सीटों पर भी जीत हासिल हुई. पार्टी की ओर से सौगत रॉय, सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष दस्तीदार, कल्याण बनर्जी ने अपनी सीटों को बचाए रखा. वहीं पार्टी के एक और अहम चेहरा दिनेश त्रिवेदी बैरकपुर सीट से कांटे की लड़ाई वाला चुनाव हार गए. उन्हें टीएमसी से बीजेपी में गए अर्जुन सिंह ने हराया. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी अपनी डायमंड हार्बर सीट से चुनाव जीत गए हैं. हालांकि टीएमसी का वोट शेयर 39.05% से बढ़कर 43.4% हो गया है लेकिन उसकी सीटों में खासी गिरावट ने पार्टी के दिग्गजों को भी चौंकाया है. ममता बनर्जी ने नतीजों पर अपनी सतर्क प्रतिक्रिया में कहा है, “सभी विजेताओं को बधाई, लेकिन सभी हारने वाले लूज़र्स नहीं हैं. हम पूरी समीक्षा करने के बाद अपनी राय व्यक्त करेंगे. अभी गिनती की प्रकिया और VVPATs की मैचिंग पूरी होने दीजिए.” कभी ममता बनर्जी के विश्वासपात्र रहे और अब बंगाल में बीजेपी के अहम चेहरे मुकुल रॉय ने नतीजों पर कहा, “अब ममता के जाने का वक्त है. उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. ये उनकी सरकार के ख़िलाफ़ जनादेश है.” बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित किया कि बीजेपी अब सत्तारूढ़ टीएमसी को चुनौती देने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है. बीजेपी ने लेफ्ट को खिसका कर ये जगह हासिल की. लेफ्ट का इस लोकसभा चुनाव में बंगाल से सफाया हो गया. बंगाल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भी झटका लगा है. 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंगाल से चार सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार सिर्फ पार्टी के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी बलरामपुर की अपनी सीट को बचाने में कामयाब रहे हैं. वे यहां से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार में माकपा की बड़ी भूमिका हैपश्चिम बंगाल में भाजपा के उभार में माकपा की बड़ी भूमिका है WestBengal BJP TMC CPIM LoksabhaElections2019 पश्चिमबंगाल भाजपा टीएमसी माकपा लोकसभाचुनाव2019 | MonobinaG
Read more »
पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग; बंगाल में भी हिंसक घटनाएंपंजाब के खडूर साहिब में कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हमले में मौत पटना में तेजप्रताप के बाउंसरों पर पत्रकार की पिटाई का आरोप तेजप्रताप बोले- मुझ पर हमला हुआ, चुनाव आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगी बंगाल में भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ता भिड़े, फर्जी मतदान का आरोप | violence in lok sabha election phase seven in punjab bengal & bihar election live updates
Read more »
#ZeeMahaExitPoll: एबीपी-नीलसन के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी को 25 में 13 सीटेंसातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही लोगों की दिलचस्पी सीटों के एग्जिट पोल को लेकर बढ़ गई है. पूरे देश में इस वक्त की सबसे बड़ी सियासी चर्चा यही है कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी.
Read more »
Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »
मोदी-बीजेपी के लिए ‘2014 वाला यूपी’ साबित हो सकता है बंगाल?Exit Poll Results 2019, Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 India: सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल इस बार मोदी-बीजेपी के लिए 2014 वाला यूपी साबित हो सकती है। इससे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका लग सकता है।
Read more »
बीजेपी नेताओं के संपर्क में आए तृणमूल के दो सांसद: चैनल का दावाLoksabha Election 2019: टीएमसी के दोनों सांसदों से भाजपा के जिस वरिष्ठ नेता ने बात की, उन्होंने भरोसा दिलाया, 'आपकी इज्जत पार्टी में होगी।'
Read more »
बीजेपी सरकार के मंत्री बोले- राहुल गांधी के डीएनए में खराबीLok Sabha 2019: एक्जिट बोल से उत्साहित हरियाणा कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी और देश में कुल 353 सीटें भाजपा के खाते में आएंगी।
Read more »
शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में भाजपा आगेपश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा के बाबुल सुप्रियो तृणमूल की मुनमुन सेन से आगे कोलकाता दक्षिण से तृणमूल की माला रॉय भाजपा के चंद्र कुमार बोस से आगे | West Bengal, Odisha Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates, Lok Sabha Chunav Results leads, trails of all 63 seats
Read more »
बंगाल में बजा बीजेपी का बिगुल, अब 'दीदी' क्या करेंगी?पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को तृणमूल कांग्रेस के वर्चस्व के लिए बड़े ख़तरे के तौर पर देखा जा रहा है.
Read more »
