बीजेपी नेताओं के संपर्क में आए तृणमूल के दो सांसद: चैनल का दावा

United States News News

बीजेपी नेताओं के संपर्क में आए तृणमूल के दो सांसद: चैनल का दावा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

Loksabha Election 2019: टीएमसी के दोनों सांसदों से भाजपा के जिस वरिष्ठ नेता ने बात की, उन्होंने भरोसा दिलाया, 'आपकी इज्जत पार्टी में होगी।'

Loksabha Election 2019: बीजेपी नेताओं के संपर्क में आए तृणमूल के दो सांसद: चैनल का दावा जनसत्ता ऑनलाइन May 20, 2019 9:43 PM पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस Loksabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि दीदी बनर्जी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। चुनाव नतीजों के बाद वे तृणमूल कांग्रेस छोड़ देंगे। अब एक चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि तृणमूल के 2 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। टाईम्स नाऊ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, एग्जिट पोल के नतीजों में केंद्र में भाजपा सरकार बनने की संभावना के एक दिन बाद टीएमसी के दो सांसद भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों ने बताया कि टीएमसी के दो सांसद, जिन्होंने इस बार भी चुनाव लड़ा है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से टेलिफोन पर बात की। यदि ऐसा होता है तो यह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए दोहरा झटका होगा। वजह ये कि लगभग सभी एग्जिट पोल में केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की संभावना तो जताई ही गई है। ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा बताया जा रहा है। टीएमसी के दोनों सांसदों से भाजपा के जिस वरिष्ठ नेता ने बात की, उन्होंने भरोसा दिलाया, ‘आपकी इज्जत पार्टी में होगी।’ दोनों सांसदों ने तृणमूल के एक खास नेता से नाराजगी जताई है। यदि सूत्रों पर विश्वास करें तो भाजपा ने भी दोनों सांसदों के सामने एक शर्त रखी है। शर्त ये है कि दोनों सांसदों को 23 मई अर्थात रिजल्ट के दिन कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय आना होगा। उन्हें मीडिया को अपना चेहरा दिखाना होगा। यदि वे चाहे तो मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से नाराज तृणमूल कांग्रेस अब जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चुनाव के बाद के गुणा-भाग में जुट गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को नकारते हुए कहा, ‘‘ हमें एग्जिट पोल रिपोर्ट की चिंता करने की जरूरत नहीं है, जो अधिकतर मामलों में ठीक नहीं होते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें आंतरिक रिपोर्ट मिली है। हमें जिलों और हर निर्वाचन क्षेत्र से रिपोर्ट मिली है।’’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि तृणमूल नेतृत्व देश में विभिन्न विपक्षी दलों के साथ भी सम्पर्क में है। Also Read तृणमूल के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘ ये अधिकतर एग्जिट पोल निराधार हैं और भाजपा का समर्थन करते हैं। हमें एग्जिट पोल की कोई चिंता नहीं है। चुनाव के बाद के परिदृश्य को लेकर भी सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर भाजपा की हार होगी। तृणमूल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

Loksabha Election 2019: बीजेपी नेताओं के संपर्क में आए तृणमूल के दो सांसद: चैनल का दावा जनसत्ता ऑनलाइन May 20, 2019 9:43 PM पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस Loksabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि दीदी बनर्जी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। चुनाव नतीजों के बाद वे तृणमूल कांग्रेस छोड़ देंगे। अब एक चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि तृणमूल के 2 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। टाईम्स नाऊ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, एग्जिट पोल के नतीजों में केंद्र में भाजपा सरकार बनने की संभावना के एक दिन बाद टीएमसी के दो सांसद भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों ने बताया कि टीएमसी के दो सांसद, जिन्होंने इस बार भी चुनाव लड़ा है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से टेलिफोन पर बात की। यदि ऐसा होता है तो यह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए दोहरा झटका होगा। वजह ये कि लगभग सभी एग्जिट पोल में केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की संभावना तो जताई ही गई है। ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा बताया जा रहा है। टीएमसी के दोनों सांसदों से भाजपा के जिस वरिष्ठ नेता ने बात की, उन्होंने भरोसा दिलाया, ‘आपकी इज्जत पार्टी में होगी।’ दोनों सांसदों ने तृणमूल के एक खास नेता से नाराजगी जताई है। यदि सूत्रों पर विश्वास करें तो भाजपा ने भी दोनों सांसदों के सामने एक शर्त रखी है। शर्त ये है कि दोनों सांसदों को 23 मई अर्थात रिजल्ट के दिन कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय आना होगा। उन्हें मीडिया को अपना चेहरा दिखाना होगा। यदि वे चाहे तो मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से नाराज तृणमूल कांग्रेस अब जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चुनाव के बाद के गुणा-भाग में जुट गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को नकारते हुए कहा, ‘‘ हमें एग्जिट पोल रिपोर्ट की चिंता करने की जरूरत नहीं है, जो अधिकतर मामलों में ठीक नहीं होते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें आंतरिक रिपोर्ट मिली है। हमें जिलों और हर निर्वाचन क्षेत्र से रिपोर्ट मिली है।’’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि तृणमूल नेतृत्व देश में विभिन्न विपक्षी दलों के साथ भी सम्पर्क में है। Also Read तृणमूल के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘ ये अधिकतर एग्जिट पोल निराधार हैं और भाजपा का समर्थन करते हैं। हमें एग्जिट पोल की कोई चिंता नहीं है। चुनाव के बाद के परिदृश्य को लेकर भी सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर भाजपा की हार होगी। तृणमूल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’ Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कच्छ लोकसभा सीट: 1996 से नहीं हारी है बीजेपी, इस बार क्या होगा?– News18 हिंदीकच्छ लोकसभा सीट: 1996 से नहीं हारी है बीजेपी, इस बार क्या होगा?– News18 हिंदी2019 में मुकाबला बीजेपी के विनोद चावडा और कांग्रेस के नरेश माहेश्वरी के बीच होगा. बहुजन समाज पार्टी के लखूभाई वाघेला सहित यहां दस उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रवीण तोगड़िया की पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल ने भी उम्मीदवार खड़ा किया है.
Read more »

एक डंडा पटका, फिर चलने लगे पत्‍थर; देखें शाह के रोडशो में कैसे भड़की हिंसाएक डंडा पटका, फिर चलने लगे पत्‍थर; देखें शाह के रोडशो में कैसे भड़की हिंसाLoksabha Elections 2019: हिंसा से जुड़े पहले वीडियो के मुताबिक, रोडशो के दौरान भगवा और 'नमो अगेन' वाले कपड़ों में बीजेपी समर्थक सड़क के पास जमा थे। अचानक वहां कुछ लोग आए और डंडे पटकने लगे, जिसके बाद बीजेपी समर्थक एक पल के लिए तो हैरान रह गए।
Read more »

दो होटलों में छापेमारी, कांग्रेस-जेडीएस नेताओं के कमरे से मिले सोने के बर्तनदो होटलों में छापेमारी, कांग्रेस-जेडीएस नेताओं के कमरे से मिले सोने के बर्तनदो होटलों में छापेमारी, कांग्रेस-जेडीएस नेताओं के कमरे से मिले सोने के बर्तन Congress JDS ElectionCommission LokSabhaElection2019
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हिंसा से लेकर EC के सख्त कदम उठाने तक की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हिंसा से लेकर EC के सख्त कदम उठाने तक की 11 बड़ी बातेंपश्चिम बंगाल में हिंसा होना नई बात नहीं है बल्कि ये राज्य पहले भी चुनावी हिंसा का शिकार हो चुका है. मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जो हिंसा हुई, उसके लिए बीजेपी और तृणमूल ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तृणमूल का कहना है कि बीजेपी ने बाहर से भीड़ लाकर हिंसा फैलाई. वहीं बीजेपी इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है. शाह के रोड शो में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी और प्रसिद्ध दार्शनिक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई. जिसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और बीजेपी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास गई. जिसके बाद पश्चिम बंगाल में रैली और सभाओं पर चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से रोक लगा दी गई. चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि रोक का फैसला 16 मई की रात 10 बजे से प्रभावी होगा. बंगाल की सभी 9 लोकसभा क्षेत्र में आज रात 10 बजे के बाद से चुनाव प्रचार (Election Campaigning) पर रोक लग जाएगी.
Read more »

एर्नाकुलम लोकसभा सीट: कांग्रेस के किले में क्या बीजेपी के कन्नाथनन लगा सकेंगे सेंध– News18 हिंदीएर्नाकुलम लोकसभा सीट: कांग्रेस के किले में क्या बीजेपी के कन्नाथनन लगा सकेंगे सेंध– News18 हिंदीइस बार कुल 13 प्रत्याशी एर्नाकुलम से अपना भाग्य आजमा रहे हैं. बीजेपी ने मौजूदा केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नाथनन को यहां से उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने हीबी इडेन, माकपा ने पी. राजीव, बहुजन समाज पार्टी ने पीए नियामाथुल्ला को टिकट दिया है.
Read more »

#ZeeMahaExitPoll: एबीपी-नीलसन के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी को 25 में 13 सीटें#ZeeMahaExitPoll: एबीपी-नीलसन के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी को 25 में 13 सीटेंसातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही लोगों की दिलचस्‍पी सीटों के एग्जिट पोल को लेकर बढ़ गई है. पूरे देश में इस वक्‍त की सबसे बड़ी सियासी चर्चा यही है कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी.
Read more »

Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:51:39