West Bengal Exit Poll Results 2019: मोदी-बीजेपी के लिए ‘2014 वाला यूपी’ साबित हो सकता है बंगाल? ममता को लग सकता है बड़ा झटका
West Bengal Exit Poll Results 2019: ममता को लग सकता है बड़ा झटका जनसत्ता ऑनलाइन May 20, 2019 9:19 AM पीएम नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस West Bengal Exit Poll Results 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में सभी चरणों के मतदान खत्म होने के साथ ही नई सरकार को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल इस बार मोदी-बीजेपी के लिए 2014 वाला यूपी साबित हो सकती है। इससे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका लग सकता है। न्यूज 18 ने बीजेपी को दीं सबसे कम सीटें: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से न्यूज 18 आईपीएसओएस के सर्वे में टीएमसी को 25 से 28 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। बीजेपी के खाते में 3 से 7 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं।रिपब्लिक-जन की बात ने दीं सबसे ज्यादा सीटें: रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के तहत पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया गया है। इन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 18 से 26 सीटें मिलने का दावा किया है। वहीं, टीएमसी के खाते में 28 सीटें दिखाई गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस की झोली में 2 सीटें जाती नजर आ रही हैं।कांग्रेस का बुरा हाल: इंडिया न्यूज – पोल स्टार्ट के सर्वे में टीएमसी को 26 सीटें दी गई हैं। वहीं, बीजेपी के खाते में 14 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का दावा किया गया है।आज तक ने बताई बीजेपी-टीएमसी में तगड़ी टक्कर: आज तक और एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में पश्चिम बंगाल में बीजेपी व टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर होने की जानकारी दी गई है। इस पोल में बीजेपी को 19 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है तो टीएमसी को 19 से 22 सीटें मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस की झोली खाली दिखाई गई है।रिपब्लिक-सीवोटर का सर्वे: रिपब्लिक टीवी और सीवोटर के सर्वे में टीएमसी को 29 सीटें मिलने का दावा किया गया है। इसके बाद बीजेपी को 11 सीटों तक पहुंचने व कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।2014 में ऐसा था हाल: 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से ममता बनर्जी की टीएमसी ने 34 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी का वोट शेयर 17 प्रतिशत रहा था। ये दोनों सीटें आसनसोल व दार्जिलिंग थीं। इनके अलावा कांग्रेस और भाकपा के खाते में भी 2-2 सीटें गई थीं। यह बोले बीजेपी नेता: बीजेपी नेता मुकुल रॉय का कहना है कि ममता के अत्याचार के खिलाफ लोगों ने वोट किया है। मोदी-अमित शाह पर लोगों ने भरोसा जताया है। 2011 में ममता के पक्ष में एग्जिट पोल था, तब उन्होंने इसका स्वागत किया था। वहीं, बाबुल सुप्रियो ने कहा कि अगर हमें पश्चिम बंगाल में 23 सीटों से ज्यादा मिलती हैं तो भी मुझे कोई शक नहीं होगा। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
West Bengal Exit Poll Results 2019: ममता को लग सकता है बड़ा झटका जनसत्ता ऑनलाइन May 20, 2019 9:19 AM पीएम नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस West Bengal Exit Poll Results 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में सभी चरणों के मतदान खत्म होने के साथ ही नई सरकार को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल इस बार मोदी-बीजेपी के लिए 2014 वाला यूपी साबित हो सकती है। इससे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका लग सकता है। न्यूज 18 ने बीजेपी को दीं सबसे कम सीटें: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से न्यूज 18 आईपीएसओएस के सर्वे में टीएमसी को 25 से 28 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। बीजेपी के खाते में 3 से 7 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं।रिपब्लिक-जन की बात ने दीं सबसे ज्यादा सीटें: रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के तहत पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया गया है। इन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 18 से 26 सीटें मिलने का दावा किया है। वहीं, टीएमसी के खाते में 28 सीटें दिखाई गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस की झोली में 2 सीटें जाती नजर आ रही हैं।कांग्रेस का बुरा हाल: इंडिया न्यूज – पोल स्टार्ट के सर्वे में टीएमसी को 26 सीटें दी गई हैं। वहीं, बीजेपी के खाते में 14 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का दावा किया गया है।आज तक ने बताई बीजेपी-टीएमसी में तगड़ी टक्कर: आज तक और एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में पश्चिम बंगाल में बीजेपी व टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर होने की जानकारी दी गई है। इस पोल में बीजेपी को 19 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है तो टीएमसी को 19 से 22 सीटें मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस की झोली खाली दिखाई गई है।रिपब्लिक-सीवोटर का सर्वे: रिपब्लिक टीवी और सीवोटर के सर्वे में टीएमसी को 29 सीटें मिलने का दावा किया गया है। इसके बाद बीजेपी को 11 सीटों तक पहुंचने व कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।2014 में ऐसा था हाल: 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से ममता बनर्जी की टीएमसी ने 34 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी और पार्टी का वोट शेयर 17 प्रतिशत रहा था। ये दोनों सीटें आसनसोल व दार्जिलिंग थीं। इनके अलावा कांग्रेस और भाकपा के खाते में भी 2-2 सीटें गई थीं। यह बोले बीजेपी नेता: बीजेपी नेता मुकुल रॉय का कहना है कि ममता के अत्याचार के खिलाफ लोगों ने वोट किया है। मोदी-अमित शाह पर लोगों ने भरोसा जताया है। 2011 में ममता के पक्ष में एग्जिट पोल था, तब उन्होंने इसका स्वागत किया था। वहीं, बाबुल सुप्रियो ने कहा कि अगर हमें पश्चिम बंगाल में 23 सीटों से ज्यादा मिलती हैं तो भी मुझे कोई शक नहीं होगा। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोलचुनावों में कई नेताओं की ऐसी ज़ुबान फिसली है कि वो निजी ज़िंदगी में भी तांक-झांक पर उतर आए हैं.
Read more »
प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री मार दी है. प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं. इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया. इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »
पीएम मोदी की 'महाविजय' के लिए वाराणसी में जुटे बीजेपी के सभी दिग्गज-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: सातवां चरण, जिसमें वाराणसी जैसी सबसे अहम सीट पर चुनावी मुकाबला होना है। प्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदवारी को देखते हुए नैशनल और स्टेट बीजेपी के सभी दिग्गज नेता काशी में ही मौजूद हैं। उधर, कांग्रेस प्रियंका के रोड शो की तैयारियां करने में जुटी है।
Read more »
कच्छ लोकसभा सीट: 1996 से नहीं हारी है बीजेपी, इस बार क्या होगा?– News18 हिंदी2019 में मुकाबला बीजेपी के विनोद चावडा और कांग्रेस के नरेश माहेश्वरी के बीच होगा. बहुजन समाज पार्टी के लखूभाई वाघेला सहित यहां दस उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रवीण तोगड़िया की पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल ने भी उम्मीदवार खड़ा किया है.
Read more »
जानें क्यों थाने के बाहर धरने पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार (14 मई) को करीब 4 घंटे तक पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि अजमेर से जयपुर की ओर जाते वक्त उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट नहीं दी गई तो वह नाराज हो गए।
Read more »
भोजपुरी फ़िल्मों के स्टार बीजेपी के साथ, भोजपुरी के साथ कौन?भोजपुरी को आठवीं अनुसूची की भाषा का दर्जा दिलाने का ऐलान किया गया लेकिन अब तक यह नहीं हो सका है.
Read more »
pm narendra modi in kedarnath, live updates - उत्तराखंडः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार के साथ केदारनाथ में पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर बैठक की। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीते 2 सालों में यह चौथी बार है जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने केदारनाथ में चल रहीं पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी इसके अलावा 19 मई को बदरीनाथ का भी दर्शन करेंगे। बता दें कि 19 मई को ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान भी होना है। पीएम मोदी के उत्तराखंड यात्रा से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
pm narendra modi in kedarnath, live updates - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में केदारनाथ के पास एक पवित्र गुफा में ध्यान करते हुए। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीते 2 सालों में यह चौथी बार है जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने केदारनाथ में चल रहीं पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी इसके अलावा 19 मई को बदरीनाथ का भी दर्शन करेंगे। बता दें कि 19 मई को ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान भी होना है। पीएम मोदी के उत्तराखंड यात्रा से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
Exit Poll 2019 LIVE: मोदी लहर 2014 से भी जबरदस्त, विपक्ष पूरी तरह ध्वस्त!Exit Poll news live updates: लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है. 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की
Read more »
