बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीत कर रचा इतिहास | sujjha rohit_manas
बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी ऐसी चली कि 6 पार्टियों का महागठबंधन हवा हो गया और एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया. आरजेडी, कांग्रेस, रालोसपा, हम, वीआईपी और सीपीआईएम के गठबंधन को केवल एक सीट, किशनगंज से संतोष करना पड़ा.
सन 1997 में आरजेडी की स्थापना के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब लालू प्रसाद यादव की पार्टी लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी. मोदी मैजिक और नीतीश के काम का ऐसा घोल तैयार हुआ कि एनडीए की झोली में 40 में से 39 आ गिरीं. किशनगंज कांग्रेस ने जीती. प्रदेश में इस तरह के रिजल्ट आपातकाल विरोधी लहर और 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उपजी सहानूभूति की लहर में ही देखने को मिले थे. जिन सीटिंग सांसदों ने चुनाव लड़े उन्हें 2014 के मुकाबले कई गुना ज्यादा मतों से जीत मिली. इसकी वजह ये नहीं है कि जनता सांसद से खुश थी बल्कि इसके पीछे मोदी का मैजिक था. ये अंडर करंट था, जनता ने चुपचाप वोट दिया.एनडीए के घटक दलों में जबरदस्त तालमेल देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान 171 जनसभाएं कीं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ 8, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ 23 और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ 22 सभाएं भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस जीत ने हमारी जिम्मेदारी और बढा दी है.महागठबंधन मजबूत नजर आ रहा था. लेकिन यह मजबूती धरातल पर नहीं नजर आई और तालमेल का अभाव दिखा. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आरजेडी के तेजस्वी यादव की संयुक्त रैली काफी देर से हुई. जाति के आधार पर वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश नाकाम रही. विपक्षी दल राष्ट्रवाद के मुद्दे की आलोचना करते रहे और उसका उल्टा एनडीए के उम्मीदवारों को होता गया.महागठबंधन को इस चुनाव में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की कमी खली. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कुशल नेतृत्व का घोर अभाव दिखा. 10 सीटों पर महागठबंधन के दलों में तालमेल की कमी और भितरघात साफ दिख रहा था. 2014 की मोदी लहर में भी आरजेडी 4 सीटें जीतने में सफल रही थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नवसारी लोकसभा सीट: क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे बीजेपी के सीआर पाटिल– News18 हिंदीनवसारी लोकसभा सीट गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से एक है. 2008 में परसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद नवसारी लोकसभा सीट अस्तित्व में आई. यहां पहली बार 2009 में लोकसभा चुनाव हुआ
Read more »
5 साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने आएंगे PM मोदीनई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम के लिए मंच और कार्यक्रमस्थल सज चुका है, जबकि मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच चुके हैं।
Read more »
5 साल में पहली बार मोदी की PC, पर नहीं दिए सवालों के जवाबLoksabha Elections 2019: आगे पीएम मोदी ने कहा, 'हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए। देश में इस बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।' वहीं, शाह ने दावा किया कि उन्हें 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और सरकार एएनडी की ही बनेगी।
Read more »
पहली बार PC में आए मोदी, की 'मन की बात'; प्रश्न पूछने पर नहीं दिए जवाबप्रेस वार्ता की शुरुआत अमित शाह ने की। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इसके बाद माइक प्रधानमंत्री ने संभाला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा, इशारों में मीडिया पर भी तंज कसा और भाजपा की जीत की उम्मीद जताते हुए 'थैंक्स फॉर एवरीथिंंग' कहते हुए अपनी बात खत्म की।
Read more »
केदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। वह 5 साल में चौथीं बार बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।
Read more »
लोकसभा चुनाव: कोलकाता की चाइनीज कम्यूनिटी ने पहली बार किया वोट-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इंडियन चाइनीज कम्यूनिटी के लोग रहते हैं। कई दशकों से यहां रहने के बाद भी वह भारतीय समाज में घुल-मिल नहीं पाए हैं। इसमें बदलाव के लिए रविवार को पहली बार उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Read more »
World Cup 2019: पहली बार इस देश में होगा क्रिकेट विश्व कप का प्रसारणदुनिया भर के प्रशंसकों तक विश्व कप क्रिकेट पहुंचाने के लिए आईसीसी ने मंगलवार को प्रसारण और डिजिटल वितरण योजना की घोषणा
Read more »
NDA के भोज में PM सम्मानित, कहा- पहली बार सकारात्मक मतदान के साथ सरकार की वापसीBJP Dinner Diplomacy Live केंद्रीय मंत्रियों की बैठक के बाद एनडीए की डिनर पार्टी शुरू हो गई है। इस डिनर पार्टी का आयोजन दिल्ली के अशोका होटल में हो रहा है।
Read more »
हिमाचल की चारों सीटों पर इतने हजार लोगों ने दबाया नोटाहिमाचल के चार लोकसभा क्षेत्रों में इतने मतदाताओं में इस बार नोटा का बटन दबाया HimachalPradesh Himachal NOTA LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019 ElectionResults2019
Read more »
Sirsa Lok Sabha Election Result 2019: सिरसा में पहली बार खिला कमल, सुनीता जीतीSirsa Lok Sabha Election Result 2019 सिरसा लोकसभा सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा की सुनीता दुग्गल कांग्रेस के अशोक तंवर और आईएनएलडी के चरणजीत सिंह रोड़ी थे।
Read more »
