5 साल में पहली बार मोदी की PC, पर नहीं दिए सवालों के जवाब

United States News News

5 साल में पहली बार मोदी की PC, पर नहीं दिए सवालों के जवाब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

5 साल में पहली बार नरेंद्र मोदी की प्रेस कॉनफ्रेंस, पर नहीं दिए सवालों के जवाब -

Loksabha Elections 2019: 5 साल में पहली बार नरेंद्र मोदी की ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’, पर PM के बजाए अमित शाह ने दिए प्रश्नों के जवाब Loksabha Elections 2019: आगे पीएम मोदी ने कहा, "हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए। देश में इस बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।" वहीं, शाह ने दावा किया कि उन्हें 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और सरकार एएनडी की ही बनेगी। जनसत्ता ऑनलाइन May 17, 2019 5:21 PM नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पीसी संबोधित करते अमित शाह। उस दौरान उनके साथ पीएम। Loksabha Elections 2019: चुनाव प्रचार के अंतिम घंटों से ऐन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच साल के कार्यकाल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने आए। वह शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मुख्यायल में पार्टी चीफ अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। हालांकि, प्रश्नों की बारी आई तो उनकी जगह सभी सवालों के जवाब शाह ने दिए। शाह ने पीसी की शुरुआत में कहा कि संगठन के आकार पर हमने मोदी जी के कामों को नीचे तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया। 2006 में हमारे पास छह सरकारें थीं, पर आज 19 सरकारें हैं। शाह ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार पांच साल में लगभग 133 योजनाएं लेकर आई। शाह आगे बोले- यह चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है। मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है। बकौल बीजेपी चीफ, “भाजपा जनसंघ के वक्त से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है।” LIVE: Shri @AmitShah is addressing a press conference in the presence of PM Shri @narendramodi at BJP HQ.

#DeshKaGauravModi https://t.co/PyeR1mudj9आज ही की तारीख का जिक्र करते हुए बोले आज ही दिन पांच साल पहले 17 मई से ईमानदारी की शुरुआत हो गई थी। पीएम के अनुसार, “बीते दो चुनावों में आईपीएल टूर्नामेंट नहीं हो सका था। पर जब सरकार मजबूत होती है, तब आईपीएल, रमजान और स्कूली परीक्षा और बाकी चीजें शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा सकती हैं।” मोदी के मुताबिक, “पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए यह शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। यह अपने आप में बड़ी बात है।” बकौल पीएम, “जब मैं चुनाव के लिए निकला और मन बनाकर निकला था और अपने को उसी धार पर रखा। मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, पर देश साथ रहा। मेरे लिए चुनाव जनता को धन्यवाद ज्ञापन था।” सवाल-जवाब के दौर में मोदी कुछ नहीं बोले। पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब शाह ने ही दिए। यह पूछे जाने पर- भोपाल से साध्वी जीतीं तो पार्टी स्वागत करेगी या नहीं? शाह ने इस पर जवाब दिया, जबकि मोदी मुस्कुराते रहे। वह कुछ नहीं बोले। Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

पटना में लगे बार-बार मोदी सरकार के नारेपटना में लगे बार-बार मोदी सरकार के नारेबीजेपी ने ताकत दिखाने के लिए विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के आवास वाले इलाके को ही चुना.
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

नरेंद्र मोदी झारखंड क्यों बार-बार आ रहे हैंनरेंद्र मोदी झारखंड क्यों बार-बार आ रहे हैंपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का कहना है कि नरेंद्र मोदी अपनी संभावित हार से डर गए हैं. इस कारण उनकी इतनी रैलियां हो रही हैं.
Read more »

ओमप्रकाश राजभर की भविष्यवाणी- इस बार दलित की बेटी दिल्ली की कुर्सी पर बैठेगी– News18 हिंदीओमप्रकाश राजभर की भविष्यवाणी- इस बार दलित की बेटी दिल्ली की कुर्सी पर बैठेगी– News18 हिंदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट वाराणसी में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली की कुर्सी पर एक दलित की बेटी बैठेगी. Cabinet minister omprakash rajbhar predicts BSP Supremo Mayawati next PM UPAT
Read more »

Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »

चंडीगढ़: मोदी की रैली में प्रदर्शनकारी बेच रहे थे 'मोदी पकौड़े', पुलिस ने हिरासत में लियाचंडीगढ़: मोदी की रैली में प्रदर्शनकारी बेच रहे थे 'मोदी पकौड़े', पुलिस ने हिरासत में लियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंडीगढ़ में एक रैली के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने ग्रैजुएशन का कपड़ा पहनकर पकौड़े बेचते हुए बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये ‘मोदीजी का पकौड़ा’ है.
Read more »

लोकसभा चुनाव: चर्चा में आई चाय की यह दुकान, लालू-नीतीश से है खास कनेक्शन!– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव: चर्चा में आई चाय की यह दुकान, लालू-नीतीश से है खास कनेक्शन!– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में देश भर में चाय की चर्चा जोरों पर है. खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाय की चर्चा के केंद्र बिंदु रहे हैं. लेकिन बिहार में भी सत्ता के गलियारे में एक चाय की दुकान की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. यह चाय की दुकान भले ही मौजूदा राजनीति की धुरी ना हो लेकिन अतीत के सुनहरे पन्ने को अपने में समेटे यह चाय की दुकान आज भी कौतूहल का विषय है. और भला हो भी क्यों न, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सुशील मोदी से लेकर शिवानंद तिवारी जैसे बिहार की राजनीति के मौजूदा दिग्गज चाय की चुस्कियों के बीच भावी राजनीति की दशा और दिशा तय करने में मशगुल रहा करते थे. Lok Sabha election 2019: Lalu Prasad Yadav, Nitish kumar, discussed at this tea shop, Patna university,
Read more »

पंजाब में इस बार AAP की अग्निपरीक्षा, अपनों की बगावत ने बढ़ाईं मुश्किलेंपंजाब में इस बार AAP की अग्निपरीक्षा, अपनों की बगावत ने बढ़ाईं मुश्किलेंबंटे हुए घर के साथ आम आदमी पार्टी की पंजाब में इस बार अग्निपरीक्षा है. पार्टी के चार सांसदों में से दो साथ छोड़कर जा चुके हैं. पंजाब में पार्टी के आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने अपना अलग मोर्चा बना लिया है, जिससे केजरीवाल को चुनाव में चुनौती दी जा सके.
Read more »

5 साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने आएंगे PM मोदी5 साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने आएंगे PM मोदीनई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम के लिए मंच और कार्यक्रमस्थल सज चुका है, जबकि मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच चुके हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:48:14