पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की है अग्निपरीक्षा LokSabhaElections2019 (patelanandk)
साल 2014 के लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए संसदीय चुनाव में दमदार आगाज था. मोदी लहर के बावजूद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही पार्टी के लिए चार सीटें जीतना कम बड़ी उपलब्धि नहीं थी, वो भी एक ही राज्य पंजाब से.
लेकिन पांच साल बाद वही आम आदमी पार्टी पंजाब में मुश्किल विकेट पर है. राज्य से जुड़े पार्टी के कई शीर्ष नेता किनारा कर चुके हैं. आम आदमी पार्टी का सारा दारोमदार पार्टी के केंद्रीय नेताओं, खास तौर पर अरविंद केजरीवाल पर टिका है. हालांकि केजरीवाल का ड्रग्स के मुद्दे पर माफी मांगना और खालिस्तानी तत्वों से समर्थन के आरोप ने पार्टी की इस चुनाव में संभावनाओं को झटका पहुंचाया है. पांच साल पहले तक जिस पंजाब में केजरीवाल को रक्षक और ड्रग्स के खतरे से बचाने वाला समझा जा रहा था, उन्हीं केजरीवाल को सोमवार को संगरूर में काले झंडे दिखाए गए. 2014 में पंजाब लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का असर 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला. केजरीवाल की पार्टी पंजाब की परंपरागत पार्टी शिरोमणि अकाली दल को तीसरे नंबर पर धकेलकर दूसरे नंबर की पार्टी बन गई और उसे ही मुख्य विपक्षी दल का दर्जा मिला.साल 2017 के बाद से ही आम आदमी पार्टी के लिए हालात मुश्किल होते गए. केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराने संबंधी अपने आरोपों पर माफी मांगी. इस घटनाक्रम ने पंजाब में पार्टी के समर्थन आधार को कम करने का काम किया. ऐसा नहीं होता तो केजरीवाल को इस बार चुनाव प्रचार में बैकफुट पर न होना पड़ता. पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए भगवंत मान सबसे बड़े दांव हैं. मान अपने दम पर संगरूर से चुनावी मैदान में ताल ठोकने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. मान कहते हैं, “हम पिछली बार से भी बढ़िया प्रदर्शन इस बार करने जा रहे हैं. लोग वादे पूरे न करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार से नाराज हैं. बेअदबी मामले में सिख भावनाओं को आहत कर अकाली बेनकाब हो चुके हैं.” पटियाला से निवर्तमान सांसद धर्मवीर गांधी 2014 में AAP के टिकट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस की हेवीवेट उम्मीदवार परनीत कौर को मात देकर पूरे देश में सुर्खियों में आए थे. केजरीवाल के खिलाफ सबसे पहले विरोध का झंडा उठाने वाले स्थानीय नेताओं में से एक रहे गांधी ने पंजाब के लोगों के साथ वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पंजाब में कई छोटी पार्टियों को मिलाकर बने पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार के तौर पर गांधी इस बार चुनावी रण में उतरे हैं. गांधी कहते हैं, ‘केजरीवाल ने स्वराज और पार्टी में लोकतंत्र का वादा किया. उन्होंने कहा था कि पार्टी में कोई हाईकमान नहीं होगा और स्थानीय नेताओं को ताकतवर बनाया जाएगा. हकीकत में उन्होंने दिल्ली से नेता पंजाब पर थोपे. पंजाब के लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है. उनका कैडर आधार खत्म हो चुका है. सिवाए भगवंत मान के उनके सारे उम्मीदवार चुनाव हारेंगे.’ वरिष्ठ नेताओं के साथ छोड़ने की वजह से पार्टी को कई सीटों पर मजबूत उम्मीदवार मिलना ही मुश्किल हो गया. AAP की ओर से विधानसभा चुनाव के बाद बने विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खेड़ा को पार्टी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी है. खेड़ा ने खुद की पंजाब एकता पार्टी बना ली और अब बठिंडा में केंद्रीय मंत्री और अकाली दल उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. खेड़ा कहते हैं, “केजरीवाल ने ड्रग्स के नासूर को उखाड़ फेंकने का वादा किया था, लेकिन बाद में मजीठिया से माफी मांग ली. उनका आधार खत्म हो चुका है. केजरीवाल ने ये कसम भी खाई थी कि कभी भ्रष्ट कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, लेकिन हाल में सबने देखा वह कैसे कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाते रहे.” हालांकि आप के केंद्रीय नेताओं को अब भी पंजाब में 2014 का प्रदर्शन दोहराने का भरोसा है. पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इंडिया टुडे को बताया, “हमने अपनी खामियों को लेकर आत्ममंथन किया. पंजाब में संगठन को बदला गया. कुछ खामियां थीं, लेकिन हम फिर इस बार वापसी करेंगे.” बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान निपट चुका है. AAP के केंद्रीय नेता अब पंजाब में पार्टी को और किसी शर्मिंदगी से बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. लेकिन इस बार पार्टी के लिए डगर मुश्किल लगती है. ये वही पार्टी है, जिसे कभी राज्य की राजनीति में भरोसेमंद विकल्प बताकर पेश किया जा रहा था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब की 13 में से 9 सीटों पर कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठबंधन में सीधा मुकाबलाकांग्रेस का प्रदर्शन आप के वोटों पर टिका, आप का वोट कांग्रेस के साथ जुड़ा तो वह दहाई का आंकड़ा छुएगी शिरोमणि अकाली दल के पास खोया जनाधार पाने की चुनौती | Ground Report from Punjab lok sabha election
Read more »
व्यक्ति ने कान में खुजली की शिकायत की, जांच में मिला मकड़ी का जालाचीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इस घटना की वीडियो और तस्वीरें भी खूब शेयर की जा रही हैं। दरअसल यहां
Read more »
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 13 लोगों की मौत– News18 हिंदीआंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के वल्दुरथी में शनिवार देर शाम दो वाहनों की टक्कर में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
कैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धूआख़िरी दौर के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है लेकिन प्रचार के इस आख़िरी पड़ाव में पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने वोकल कॉर्ड में ख़राबी की शिकायत करते हुए प्रचार से दूरी बना ली है. बाक़ी के राज्यों में पार्टी का प्रचार करने के बाद सिद्धू कल पंजाब में राहुल गांधी की रैली से दूर रहे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनका मनमुटाव इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है. पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने सार्वजनिक तौर पर यह कहकर सिद्धू की नाराज़गी को और बढ़ा दिया है कि पंजाब में प्रचार के लिए सिद्धू की ज़रूरत नहीं है.
Read more »
क्या अब भी नाराज हैं सिद्धू? पंजाब में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेंगी के सवाल पर बोले- मुझसे क्यों पूछते हो कैप्टन से पूछो...कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने वोकल कॉर्ड में ख़राबी की शिकायत करते हुए प्रचार से दूरी बना ली है. बाक़ी के राज्यों में पार्टी का प्रचार करने के बाद सिद्धू कल पंजाब में राहुल गांधी की रैली से दूर रहे. NDTV ने जब नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा कि पंजाब में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेंगी तो उनका जबाब था कि मुझसे क्यों पूछते हैं, कैप्टन से पूछिए. तो क्या सिद्धू नाराज चल रहे हैं.
Read more »
Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में दहशतगर्दी के फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, राज्य में हाई अलर्टवैश्विक आतंकी घोषित अजहर मसूद पंजाब में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की फिराक में है। MasoodAzhar masoodazharterrorist LokSabha LokSabhaElections2019
Read more »
