कैप्टन से नाराज नहीं, शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है : नवजोत सिंह सिद्धू Election2019 Electionswithndtv NavjotSinghSiddhu
खास बातेंनई दिल्ली: हाल ही में NDTV से बातचीत में सिद्धू ने इशारों में अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा था कि बिन बुलाए मैं दरबार साहिब और माता रानी के दरबार के अलावा कहीं नहीं जाता. ऐसे में माना जा रहा है कि वोकल कॉर्ड में ख़राबी महज़ एक बहाना है, बल्कि सिद्धू के चुनाव प्रचार से दूरी की असली वजह तो उनकी नाराज़गी है.
इसी मुद्दे पर जब एनडीटीवी की टीम ने नवजोत सिंह सिद्धू से बात की तो उन्होंने कहा, 'प्रियंका जी के साथ पंजाब जा रहा हूं जो प्रियंका, राहुल जी और आलाकमान कहता है, करता हूं. जो अहमद पटेल जी के यहां से प्रोग्राम बनता है वैसा करता हूं'. साथ उन्होंने यह भी कहा, 'शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है इसलिए जो हुक्म होता है वो मैं कर देता हूं'. 'मैं कैप्टन से नाराज नहीं' नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह कैप्टन से नाराज नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'क्यों नाराज़ होऊंगा? कोई टीआरपी के लिए नाराज़ कर दे तो चाहे जितना कर दे. कैप्टेन साहब ने कहा है 13 सीटें जीतेंगे पंजाब में संगठित हुई शक्ति जीत का कारण बनती है. विभाजित हुई शक्ति पतन का कारण. हमारा लक्ष्य एक ही है राहुल जी को प्रधानमंत्री बनाने का'. टिप्पणियांनवजोत सिंह सिद्धू बोले, मैंने हीरो नंबर वन और कुली नंबर वन तो देखी है, लेकिन एक नई फिल्म आ रही है...इस सवाल पर सिद्धू ने कहा कि 85 रैली कर चुका हूं. फेंकू लिखो गूगल पर तो मोदी जी की फ़ोटो आ जाएगी. हिंदुस्तान का नहीं वर्ल्ड का सबसे बड़ा ढपोर शंख अगर कोई है तो हमारा पीएम है. मोदी जी उस नई दुल्हन की तरह हैं जो चूड़ियां तो बहुत खनकाती हैं लेकिन रोटी बहुत कम बेलती हैं.मोदी जी कहीं ये ना कह दें कि सारे हवाई जहाज़ रोड पर चलेंगे कहीं रडार कैच न कर लें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है में आज श्वेता सिंह के साथ हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को यहां की जनता मामा बुलाती है. मामा ने मध्यप्रदेश में 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की. राज्य की जनता ने इस बार शिवराज की जगह कमलनाथ का हाथ थामा है. शिवराज ने कहा कि वह भले ही अब सीएम न रहे हों लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिकस्त पर मामा ने कहा कि वह अटल जी के मार्ग पर चलने वाले हैं, उन्होंने हार स्वीकार की है मगर हार नहीं मानी है. इतना ही नहीं शिवराज ने कहा कि सत्ता में न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
सिद्धू का BJP पर निशाना, कहा- अब 'काले अंग्रेजों' से देश को निजात दिलाओ– News18 हिंदीपूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे सिद्धू कई बार अपनी तीखे बयानबाजी की वजह से पार्टी की मुश्किलें खड़ी कर देते हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे सिद्धू ने रंगभेदी टिप्पणी की है. सिद्धू ने बीजेपी पर तंज कसते हुए पार्टी की तुलना काले अंग्रेजों से की है. उन्होंने कहा कि इंदौर वाले इस देश को काले अंग्रेजों से निजात दिलाएंगे.
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बहुचर्चित मुकाबले पर हर किसी की नजर है। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा हरियाणा में हुड्डा ऐंड संस की किस्मत भी दांव पर है। एक नजर छठे चरण की 20 हॉट सीटों पर जहां दिलचस्प टक्कर है:
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
