पटना में लगे बार-बार मोदी सरकार के नारे

United States News News

पटना में लगे बार-बार मोदी सरकार के नारे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 249 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

पटना में अमित शाह के रोड शो की ऑंखों देखी: लगे बार-बार मोदी सरकार के नारे...

बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट में शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत को दिखाने के लिए विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के आवास वाले इलाके को ही चुना. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के समर्थन में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कदमकुंआ के बुद्ध मूर्ति चौक से लेकर कारगिल चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला.

इस रोड शो के दौरान पूरे दो किलोमीटर का रास्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर कट आउट और बीजेपी के झंडे से पटा रहा. इन्हें हाथों में संभाले कार्यकर्ताओं का समूह मोदी-मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठता था. पार्टी के समर्थक कार्यकर्ताओं का पहुंचना तो दोपहर बारह बजे के बाद ही शुरू हो गया था लेकिन चार बजे आते-आते ये बात साफ होने लगी थी कि इवेंट को मेगा इवेंट में तब्दील करने में बीजेपी के आस-पास कोई दूसरी पार्टी नहीं है. हालांकि पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता ने बताया,"देखिए एक तो पटना साहिब का इलाका हम लोगों का गढ़ है. रविशंकर बाबू हमारे सुख-दुख के साथी हैं. छह में पांच हमारे विधायक हैं तो ये व्यवस्था तो हम महज़ दो घंटे में कर सकते हैं."बीजेपी के स्थानीय विधायक ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम को कामयाब बनाने में जुटे थे.बीजेपी के पुराने नेता नंदकिशोर यादव कहते हैं,"शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के नाम पर, संगठन के दम पर चुनाव जीतते थे, ये बात 23 मई को उन्हें पता चल जाएगी." एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा,"बताइए ये कौन-सी बात हुई. यहां कांग्रेस मे चले गए और पत्नी समाजवादी पार्टी में. कल कहाँ चले जाएंगे. इसका कोई भरोसा नहीं है." एक बुजुर्ग कार्यकर्ता मटमैली धोती कुर्ता में थे और चेहरे पर झुर्रियां. पूछने पर बोले विद्यापति नगर से आया हूं. ये इलाका उजियारपुर लोकसभा सीट के अधीन है, जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का चुनावी क्षेत्र है.इस कार्यकर्ता के मुताबिक सौ लोग करीब विद्यापति नगर से ही आए हैं, मैंने पूछा कि कैसे? बस से? तो उनका जवाब था क्या बात करते हैं, हम सब लोग पांच-पांच लोग बोलेरो में आए हैं. इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के झंडे वाली साड़ियों में कम से कम सौ महिला कार्यकर्ताओं का समूह भी नज़र आता है. इन महिला कार्यकर्ताओं से चुनावी बात छिड़ते ही सबके सब मोदी सरकार की योजनाओं के नाम गिनवाने शुरू कर दिए. एक महिला ने कहा कि मोदी जी ने गरीबों के लिए क्या-क्या काम नहीं किया, सब काम उन्होंने कर दिया. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के साथ उज्जवला योजना का ज़िक्र इन लोगों ने कई बार किया. पांच बजे तक बुद्ध मूर्ति मार्ग पर लोग एक-दूसरे से टकराने लगे. वैश्य समुदाय के कार्यकर्ता ने कहा कि मुझे तो समझ नहीं आ रहा है कि देश को मोदी जी से अच्छा क्या मिलेगा? उनके जैसा नेता मिलना मुश्किल है.ये खबर पहुंच चुकी थी कि अमित शाह छह बजे तक पहुंचने वाले हैं. इसके बाद आयोजक मंडल तेज़ी से चीजों को संभालने में जुट जाता है. कार्यकर्ताओं को कतार में खड़े हो जाने का निर्देश मिल जाता है. ठीक छह बजे अमित शाह रैली शुरू होने की जगह पहुंचते हैं. वो दो घंटे देरी से आए लेकिन उनके आने के साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ नज़र आता है. अमित शाह के साथ रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, नित्यानंद राय, नंद किशोर यादव, सीपी ठाकुर और गिरिराज सिंह मौजूद हैं. अमित शाह के आने मात्र से माहौल में देशभक्ति गाने तैरने लगते हैं और वे वैन के पोडियम से वंदे मातरम के नारे लगाते हैं. भीड़ को देखकर वे मुस्कुरा भी रहे हैं लेकिन सबसे ज़्यादा उत्साह गिरिराज सिंह के चेहरे पर नज़र आता है. वो लगातार मोदी-मोदी-मोदी के नारे लगाते नज़र आते है. बीजेपी पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार के नाम पर चुनाव लड़ रही है लेकिन पटना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के रोड शो को बार-बार मोदी सरकार में तब्दील कर दिया. गले मे भगवा गमछा, मोदी की तस्वीर और मैं भी चौकीदार टी शर्ट पहने युवाओं की मानें तो पाकिस्तान को मोदी सरकार ने होश में ला दिया है. पर इलाकों में कितना काम हुआ है ये पूछने पर युवा कहता है ये आप सिन्हा जी से पूछिए ना. बिहारी बाबू के बारे में रोड शो में शामिल संघ के कार्यकर्ता एक किस्सा बताते हैं,"1989 में गांधी मैदान में एक सभा थी. अटल बिहारी वाजपेयी जी की. शत्रुघ्न सिन्हा लेट पहुंचे वो भी तब, जब वाजपेयी जी का भाषण शुरू हो चुका था. वाजपेयी जी बोल रहे थे और ये स्टेज पर इधर-उधर घूमकर हाथ हिला रहे थे. वाजपेयी जी को बोलना पड़ा था कि शत्रुघ्न जी आप बिहारी हैं तो मैं भी अटल बिहारी हूं." इस कार्यकर्ता के मुताबिक सिनेमा वाले स्टार सब पार्टी पर बोझ होते हैं लेकिन रवि किशन, निरहुआ, हेमामालनी और सन्नी देओल का नाम लेने पर वे कहते हैं कि अब आडवाणी और वाजपेयी जी वाला वक्त भी नहीं रहा है.करीब दो किलोमीटर को पूरा करने में अमित शाह के काफिले को 1.50 घंटा लगा. कार्यकर्ताओं की फेंकी मालाएँ कई बार उनके चेहरे और चश्मे से भी टकराईं. लेकिन वे खासे खुश नज़र आए. हालांकि इस रैली में हर ओर बीजेपी का झंडा बैनर ही नज़र आया, नीतीश कुमार वाले जनता दल यूनाइटेड और राम विलास पासवान की लोजपा का झंडा बैनर एकदम नज़र नहीं आया. हाजीपुर के दीघा से आए एक कार्यकर्ता ने बताया कि ये इलाका बीजेपी का गढ़ है और यहां हमें सहयोगियों की क्या ज़रूरत है. बहरहाल, पांच चरण के चुनाव बीतने और छठे चरण के मतदान के बाद अमित शाह के इस रोड शो का पहला मकसद तो अंतिम दो चरण के लिए कार्यकर्ताओं ही नहीं बल्कि समर्थकों के मनोबल को पुश देना रहा. एक और मकसद, तमाम तरह के पूर्वानुमानों के बीच फ्लोटिंग वोटरों के बीच काॉन्फिडेंट दिखने की कोशिश हो सकती है. इस मकसद में भी अमित शाह का रोड शो कामयाब रहा है. अमित शाह की रोड के साथ ही वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो का आयोजन भी उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बक्सर, सासाराम से लेकर आरा- पटना तक के कार्यकर्ताओं को चार्ज अप कर दिया है, इसे फोटो फिनिश के तौर पर देखा जा सकता है.एक कार्यकर्ता ने बताया सांसद तो उसी को बनना चाहिए जो हमारी ज़रूरत के वक्त मौजूद हो. हालांकि इस कार्यकर्ता ने पिछले दो चुनाव में उन्हीं शत्रुघ्न सिन्हा को वोट दिया था जो इनके मुताबिक जिनके बारे में कुछ पता ही नहीं रहता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL में कौन है यह लड़की जिसे बार बार दिखाया गया (वीडियो)IPL में कौन है यह लड़की जिसे बार बार दिखाया गया (वीडियो)कई बार मैच के दौरान कुछ ऑडियंस बेहद फेमस हो जाते हैं अगर कैमरामेन उन्हें बार बार फोकस करते हैं।
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

33 साल में पहली बार मई के महीने में रमजान, ऐसे रखें खुद को फिट33 साल में पहली बार मई के महीने में रमजान, ऐसे रखें खुद को फिटRamadan Mubarak 2019 Second Roza: रमजान के मद्देनजर तैयारियां जोरों-शोर पर हैं। तापमान 40 डिग्री पार होने से घरों से लेकर मस्जिदों तक में भी गर्मी से निपटने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Read more »

भूपेंद्र सिंह हुड्डा: एक 'भूमि पुत्र', जिसकी जमीन आज भी मजबूत है– News18 हिंदीभूपेंद्र सिंह हुड्डा: एक 'भूमि पुत्र', जिसकी जमीन आज भी मजबूत है– News18 हिंदीभूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके समर्थक उन्हें भूमि पुत्र के नाम से संबोधित करते हैं. हुड्डा ने साल 1972 में, राजनीति में कदम रखा.
Read more »

पटना में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को चिढ़ाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो!पटना में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को चिढ़ाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो!भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) चुनाव के दौरान शहरों में रोड शो नियमित रूप से करते हैं. बिहार की राजधानी पटना के पटना साहिब (Patna Sahib) संसदीय क्षेत्र में उनका रोड शो शनिवार को आयोजित किया जा रहा है. लेकिन इस रोड शो के लिए जो रास्ता चुना गया है उससे साफ है कि यह आयोजन जानबूझकर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को (Shatrughan Sinha) चुनौती देने के लिए हो रहा है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से कांग्रेस और महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं.
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरक्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पं‍त ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »

पटना साहिब से लगातार 2 बार आसानी से जीते शत्रुघ्न के लिए इस बार हालात बदलेपटना साहिब से लगातार 2 बार आसानी से जीते शत्रुघ्न के लिए इस बार हालात बदलेभाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला अपने ही साथी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से राज्य की यह इकलौती सीट जहां दोनों प्रमुख दलों ने कायस्थ उम्मीदवार को टिकट दिया | Patna Sahib is contesting in the former and present BJP leader
Read more »

फिर जंग के मूड में आया उत्तर कोरिया, किम ने दिया मिसाइल दागने का आदेशफिर जंग के मूड में आया उत्तर कोरिया, किम ने दिया मिसाइल दागने का आदेशउत्तर कोरिया एक बार फिर से जंग के मूड में आ गया है और हमला करने की क्षमता बढ़ाना शुरू कर दिया है. अमेरिका द्वारा गैर कानूनी तरीके से कोयले की खेप ले जा रहे मालवाहक जहाज को जब्त करने के बाद उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने अपनी सेना को सैन्य ताकत बढ़ाने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि वियतनाम की राजधानी हनोई में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच वार्ता रद्द होने के बाद के बाद से ही दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है.
Read more »

चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंची नगमा ने कहा- 'राहुल गांधी ही होंगे महागठबंधन के PM'चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंची नगमा ने कहा- 'राहुल गांधी ही होंगे महागठबंधन के PM'कांग्रेस नेता नगमा ने कहा कि देश में महागठबंधन की जीत होनी तय है. और महागठबंधन के प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही होंगे.
Read more »

SC के इतिहास में पहली बार वकेशन बेंच में शामिल होंगे CJI-Navbharat TimesSC के इतिहास में पहली बार वकेशन बेंच में शामिल होंगे CJI-Navbharat TimesIndia News: देश के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस वकेशन बेंच का हिस्सा होंगे। उन्होंने यह फैसला चुनाव बाद नई सरकार के गठन को देखते हुए किया है
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:53