चुनाव में हिंसा /पंजाब में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग; बंगाल में भी हिंसक घटनाएं VotingRound7 Phase7 LokSabhaElections2019 ElectionWithBhaskar Punjab INCPunjab WestBengal
पंजाब के खडूर साहिब में कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हमले में मौततेजप्रताप बोले- मुझ पर हमला हुआ, चुनाव आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगीलोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के दौरान रविवार को पश्चिम बंगाल और पंजाब में हिंसक घटनाएं सामने आईं। पंजाब के खडूर साहिब में कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बठिंडा में मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग हुई। राज्य में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। उधर, बंगाल के जाधवपुर, बैरकपुर, कोलकाता और बसीरहाट के मतदान केंद्रों पर मारपीट, फर्जी मतदान और हिंसक घटनाएं हुईं।बिहार के पटना में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप के बाउंसरों की पत्रकारों से झड़प हो गई। आरोप है कि तेजप्रताप मतदान कर निकल रहे थे, इसी दौरान फोटोग्राफर रंजन राही के पैर पर उनकी गाड़ी का पहिया चढ़ गया। कहासुनी के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट की गई। कार की शीशा टूटने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि उन पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने मीडियाकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चुनाव आयोग ने डीएम कुमार रवि से घटना की रिपोर्ट मांगी। दूसरी ओर, बिहार के आरा में फर्जी मतदान को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें एक सिपाही जख्मी हो गया।बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह ने अकाली नेताओं के साथ बहस के दौरान गोली चलाई। इसके बाद लोगों ने कांग्रेस का बूथ तोड़ दिया। दूसरी ओर, खडूर साहिब सीट के एक गांव में अज्ञात लोगों ने वोट डालने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी।जाधवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा का आरोप है कि तृणमूल की महिला कार्यकर्ता मुंह पर कपड़ा बांधकर वोट देने आ रही हैं। इससे उनकी पहचान मुश्किल है। इस पर आपत्ति जताने पर तृणमूल के गुंडों ने उनके एक कार्यकर्ता को पीटा। कार में तोड़फोड़ और ड्राइवर की भी पिटाई की गई। दूसरी ओर, बसीरहाट से भाजपा प्रत्याशी सायंतन बसु और उनके समर्थकों ने मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। शनिवार रात को बैरकपुर के भाटपाड़ा में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। दो गाड़ियों को आग लगाई गई और बम फेंके गए।.
पंजाब के खडूर साहिब में कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हमले में मौततेजप्रताप बोले- मुझ पर हमला हुआ, चुनाव आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगीलोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के दौरान रविवार को पश्चिम बंगाल और पंजाब में हिंसक घटनाएं सामने आईं। पंजाब के खडूर साहिब में कांग्रेस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बठिंडा में मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग हुई। राज्य में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। उधर, बंगाल के जाधवपुर, बैरकपुर, कोलकाता और बसीरहाट के मतदान केंद्रों पर मारपीट, फर्जी मतदान और हिंसक घटनाएं हुईं।बिहार के पटना में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप के बाउंसरों की पत्रकारों से झड़प हो गई। आरोप है कि तेजप्रताप मतदान कर निकल रहे थे, इसी दौरान फोटोग्राफर रंजन राही के पैर पर उनकी गाड़ी का पहिया चढ़ गया। कहासुनी के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट की गई। कार की शीशा टूटने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि उन पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने मीडियाकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चुनाव आयोग ने डीएम कुमार रवि से घटना की रिपोर्ट मांगी। दूसरी ओर, बिहार के आरा में फर्जी मतदान को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें एक सिपाही जख्मी हो गया।बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह ने अकाली नेताओं के साथ बहस के दौरान गोली चलाई। इसके बाद लोगों ने कांग्रेस का बूथ तोड़ दिया। दूसरी ओर, खडूर साहिब सीट के एक गांव में अज्ञात लोगों ने वोट डालने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी।जाधवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा का आरोप है कि तृणमूल की महिला कार्यकर्ता मुंह पर कपड़ा बांधकर वोट देने आ रही हैं। इससे उनकी पहचान मुश्किल है। इस पर आपत्ति जताने पर तृणमूल के गुंडों ने उनके एक कार्यकर्ता को पीटा। कार में तोड़फोड़ और ड्राइवर की भी पिटाई की गई। दूसरी ओर, बसीरहाट से भाजपा प्रत्याशी सायंतन बसु और उनके समर्थकों ने मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। शनिवार रात को बैरकपुर के भाटपाड़ा में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। दो गाड़ियों को आग लगाई गई और बम फेंके गए।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश तक: 'दिल्ली दरबार' में किसका होगा बेड़ा पार? Deshtak: Delhi voter turnout among lowest in seven states - Desh Tak AajTakछठे चरण के चुनाव में आज देशभर के 7 राज्यों की 59 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया. 7 राज्यों समेत दिल्ली की सातों सीटों पर आज वोट डाले गए. हलांकि दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी का असर मतदान पर साफ नजर आया. जिस दिल्ली की सियासत में इतनी गरमा-गर्मी रही है वहां मतदान उतना ही ठंडा दिखा. आज दिल्ली की 7 सीटों पर सिर्फ 45 फीसदी ही मतदाना हुआ है. अब सवाल ये है कि इतने कम मतदान प्रतिशत के बाद किसके हाथ आएगी दिल्ली की सत्ता? आज भीषण गर्मी और हिंसा के बीच क्या रहा लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान का माहौल, देखिए देश तक में.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: चर्चा में आई चाय की यह दुकान, लालू-नीतीश से है खास कनेक्शन!– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में देश भर में चाय की चर्चा जोरों पर है. खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाय की चर्चा के केंद्र बिंदु रहे हैं. लेकिन बिहार में भी सत्ता के गलियारे में एक चाय की दुकान की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. यह चाय की दुकान भले ही मौजूदा राजनीति की धुरी ना हो लेकिन अतीत के सुनहरे पन्ने को अपने में समेटे यह चाय की दुकान आज भी कौतूहल का विषय है. और भला हो भी क्यों न, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सुशील मोदी से लेकर शिवानंद तिवारी जैसे बिहार की राजनीति के मौजूदा दिग्गज चाय की चुस्कियों के बीच भावी राजनीति की दशा और दिशा तय करने में मशगुल रहा करते थे. Lok Sabha election 2019: Lalu Prasad Yadav, Nitish kumar, discussed at this tea shop, Patna university,
Read more »
गो तस्करी की अफवाह के बाद विवाद में एक शख्स की मौत; भद्रवाह इलाके में कर्फ्यून्यूज एजेंसी के मुताबिक गो तस्करी की अफवाह के बाद दो समूहों में विवाद हुआ विवाद में नईम शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया | Curfew Imposed in Jammu-Kashmir’s Bhaderwah after man shot dead by unidentified gunmen
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
नायडू की सत्ता साधना: दिल्ली में राहुल-शरद के बाद लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकातआखिरी चरण की वोटिंग बाकी है, मतगणना 23 मई को है, लेकिन दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सुगबुगाहटें तेज हो गई है. अगले पांच तक हिन्दुस्तान की सत्ता पर कौन राज करेगा, इसे लेकर समीकरण जोड़े-तोड़े जाने लगे हैं. इस पूरी कवायद में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू एक मध्यस्थ बनकर उभरें हैं. वह केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाने के लिए सारे संभावित परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं.
Read more »
गुरदासपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा, आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, 3 घायल– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच गुरदासपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग के दौरान हिसां की खबर सामने आई है. यहां कांग्रेस के समर्थक आपस में ही भिड़ गए, जिसमें तीन कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है. यह घटना कोट मोहनलाल इलाके की है.
Read more »
