न्यूनतम आय: राहुल पर जेटली का वार, गरीबी पर 50 सालों से देश को कर रहे गुमराह

United States News News

न्यूनतम आय: राहुल पर जेटली का वार, गरीबी पर 50 सालों से देश को कर रहे गुमराह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 25%
  • Publisher: 63%

वित्त मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'आज ज्यादातर औद्योगिक कर्मचारियों को 12,000 रुपये मासिक से अधिक मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग के बाद सरकारी नौकरी में शुरुआती वेतन 18,000 रुपये मासिक है।

भाषा March 25, 2019 9:34 PM वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट में कहा, ‘आज ज्यादातर औद्योगिक कर्मचारियों को 12,000 रुपये मासिक से अधिक मिल रहा है।’ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सत्ता में आने पर पांच करोड़ गरीब परिवारों को हर साल 72,000 रुपये देने के वादे को लोगों को झांसा देने वाली घोषणा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो वादा कर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से उससे ज्यादा गरीबों को दे रहे हैं। गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद देश के सबसे अधिक गरीब 5 करोड़ गरीब परिवार को न्यूनतम आय गारंटी के तहत सालाना 72,000 रुपये देगी। जेटली ने ट्विटर पर लिखा है, ‘सामान्य गणित पर कांग्रेस पार्टी की घोषणा को आंका जाए तो 72,000 रुपये मोदी सरकार में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिये गरीबों को विभिन्न सब्सिडी मद में दिए जा रहे औसतन सालान 1.

068 लाख रुपये से कहीं कम है। अत: कांग्रेस पार्टी जो भी वादा कर रही है, वह सिर्फ झांसा देने वाली घोषणा है।’ उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री ने बैंकों के जरिये सीधे गरीब परिवारों के खातों में सब्सिडी की राशि डालने के लिये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना शुरू की। खाद्य, उर्वरक, केरोसिन के अलावा 55 मंत्रालय डीबीटी के जरिये गरीबों को सब्सिडी दे रहे हैं। वित्त मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘आज ज्यादातर औद्योगिक कर्मचारियों को 12,000 रुपये मासिक से अधिक मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग के बाद सरकारी नौकरी में शुरुआती वेतन 18,000 रुपये मासिक है। भूमिहीन किसानों को मनरेगा के तहत भुगतान किया जा रहा है। श्रमिकों का न्यूनतम वेतन करीब 42 प्रतिशत बढ़ाया गया है।’ जेटली ने ट्विटर पर लिखा कि नेहरू मॉडल से आर्थिक वृद्धि धीमी हुई। इंदिरा गांधी ने 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया। इससे गरीबी घटने के बजाय बढ़ी। उन्होंने लिखा, ‘देश में विरासत में मिली गरीबी कांग्रेस पार्टी के अक्षम शासन को प्रतिबिंबित करती है।’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चौकीदार को ‘चायवाले’ की तरह भुनाएगी BJP, 500 लोकेशन पर जनता से जुड़ेंगे मोदीचौकीदार को ‘चायवाले’ की तरह भुनाएगी BJP, 500 लोकेशन पर जनता से जुड़ेंगे मोदीमैं भी चौकीदार कैंपेन को अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार करने का तरीका बना लिया है. चाय पर चर्चा कैंपेन की तरह ही नरेंद्र मोदी अब देश की जनता से सीधे संवाद करेंगे.
Read more »

Facebook पर अपने फोटो को चोरी होने से है बचाना तो अपनाएं ये तरीका– News18 हिंदीFacebook पर अपने फोटो को चोरी होने से है बचाना तो अपनाएं ये तरीका– News18 हिंदीफेसबुक पर खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. अगर आप खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपने प्रोफाइल पर पूरी तरह से सिक्योरिटी अपनाएं. इसमें आप अपने अकाउंट को प्राइवेट रखने के साथ-साथ अपने प्रोफाइल फोटो (डिस्प्ले पिक्चर) को भी सिक्योर कर सकते हैं.
Read more »

BJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींBJP ने पहली लिस्ट में घोषित किए यूपी के 28 सहित 184 उम्मीदवार, बिहार के नामों का ऐलान अभी नहींनोएडा से डॉ. महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है. उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया. छत्तीसगढ़ से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैं जिसमें बस्तर से बैदूराम कश्यप शामिल हैं.
Read more »

होली पर दिल्ली पुलिस को मिलीं 4,000 से ज्यादा कॉल्स-Navbharat Timesहोली पर दिल्ली पुलिस को मिलीं 4,000 से ज्यादा कॉल्स-Navbharat TimesDelhi Crime News: इस बार होली पर पिछली बार के मुकाबले 4,000 ज्यादा चालान काटे गए, हालांकि शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में कमी दर्ज की गई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को मारपीट और लड़ाई-झगड़ों की 4000 कॉल्स मिलीं, जिनमें आधी से ज्यादा बिना इजाजत रंग खेलने से जुड़ी थीं।
Read more »

बहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदाबहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदापाकिस्तान के बहावलपुर में एक नाराज छात्र ने अपने प्रोफेसर को सिर्फ इसलिए चाकू से मार दिया क्योंकि उन्होंने कॉलेज में छात्र-छात्राओं की साझा पार्टी बुलाई थी.
Read more »

गांधीनगर से अमित शाह को टिकट, पूरे गुजरात पर BJP की नजरगांधीनगर से अमित शाह को टिकट, पूरे गुजरात पर BJP की नजरबीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की जारी पहली सूची में सत्ता तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाने वाले दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम काट दिया गया और उनकी जगह पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह को टिकट थमा दिया गया. हालांकि आडवाणी का टिकट काटने के पीछे बीजेपी की सोची समझी रणनीति मानी जा रही है.
Read more »

आईपीएल में आरसीबी को इन जगहों पर मिलेगी इन टीमों से चुनौती, जानिए पूरा शेड्यूलआईपीएल में आरसीबी को इन जगहों पर मिलेगी इन टीमों से चुनौती, जानिए पूरा शेड्यूलRCB Team 2019 Players List, Squad, Playing 11: दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर जाने जाने वाले विराट कोहली के साथ धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स टीम के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।इसके अलावा भारतीय टीम को विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले गैरी कर्स्टन को आरसीबी का कोच नियुक्त किया गया है।
Read more »

NDTV से बोले चंद्रशेखर 'रावण'- मैंने मायावती को पांच बार किया फोन पर नहीं मिला जवाबNDTV से बोले चंद्रशेखर 'रावण'- मैंने मायावती को पांच बार किया फोन पर नहीं मिला जवाबमायावती के समर्थक मुख्य रूप से जाटव दिलत मतदाता है, जो राज्य में रहने वाले कुल दलितों की आबादी की आधी है. 2017 में साहरनपुर के एक गांव में ऊपरी जाति और दलितों के बीच दिल दहलाने वाली घटना हुई़. जिसकी वजह से कुछ समय बाद इलाके में दंगे भी भड़के. यह पूरा इलाका अगले कई सप्ताह तक इन दंगों की आंच में झुलसता रहा. इन दंगों में दो लोगों की मौत हुई. मरने वालों में एक दलित और दूसरा ठाकुर था.
Read more »

भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटभोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:40:36