NDTV से बोले चंद्रशेखर 'रावण'- मैंने मायावती को पांच बार किया फोन पर नहीं मिला जवाब

United States News News

NDTV से बोले चंद्रशेखर 'रावण'- मैंने मायावती को पांच बार किया फोन पर नहीं मिला जवाब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 184 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 63%

NDTV से बोले चंद्रशेखर 'रावण'- मैंने मायावती को पांच बार किया फोन पर नहीं मिला जवाब LokSabhaElection2019

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर हुए गठबंधन के बाद अब दोनों ही दल सात अप्रैल को एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं.

इस रैली में दोनों ही पार्टियां शक्ति प्रदर्शन करेंगी. खास बात यह है कि उन्होंने इस रैली के लिए सहारनपुर को चुना है. बता दें कि 2014 तक यह इलाका मायावती का माना जाता था. बसपा को बीते चार चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में दो बार जीत मिली थी. लेकिन 2014 में मोदी लहर की वजह से उन्हें यह सीट गवानी पड़ी. सहारनपुर की कुल आबादी में से 42 फीसदी जनसंख्या मुसलमानों की है. जबकि 22 फीसदी लोग दलित हैं. अखिलेश-मायावती के गठबंधन की पहली परीक्षा पश्चिमी यूपी में होने वाली है. इस गठबंधन का नारा है कि एक भी वोट ना बटने देंगे, एक भी वोट ना घटने देंगे. मायावती के समर्थक मुख्य रूप से जाटव दलित मतदाता हैं, जो राज्य में रहने वाले कुल दलितों की आबादी की आधी है. 2017 में सहारनपुर के एक गांव में ऊपरी जाति और दलितों के बीच दिल दहलाने वाली घटना हुई़. जिसकी वजह से कुछ समय बाद इलाके में दंगे भी भड़के. यह पूरा इलाका अगले कई सप्ताह तक इन दंगों की आंच में झुलसता रहा. इन दंगों में दो लोगों की मौत हुई. मरने वालों में एक दलित और दूसरा ठाकुर था. दंगे को दौरान दलितों द्वारा एक जुलूस को रोके जाने के खिलाफ आरोपियों ने 50 से ज्यादा दलितों के घरों को आग के हवाले भी किया था. उस दौरान भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को दंगों का मुख्य आरोपी बताया गया था. तीन महीनें बाद यूपी पुलिस ने आजाद को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया. यूपी सरकार ने आजाद पर राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि बाद में सरकार ने उन सभी आरोपों को वापस भी ले लिया था. आजाद को उनकी गिरफ्तारी के 16 महीनें बाद जेल से रिहा कर दिया गया था. साहरनपुर हिंसा और उसके बाद आजाद कि गिरफ्तारी के बाद आजाद की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यूपी की पूर्व सीएम मायावती घबरा गईं. उन्हें लगने लगा था कि यह युवा अब एक नए दलित नेता के तौर पर उभर रहा है. आजाद ने 2015 में भीम आर्मी की स्थापना की. भीम आर्मी की स्थापना के बाद उनका शुरुआती मकसद निचली जाति के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना था. हालांकि इसके साथ-साथ यह संगठन दलितों की आवाज उठाने और दलितों के अधिकार के लिए लड़ने की तैयारी में भी था. इसी दौरान गुजरात के ऊना में दलित युवाओं को मृत गाय ले जाने की वजह पिटाई की घटना सामने आई. और भीम आर्मी इस घटना को पूर जोर विरोध भी किया. सितंबर महीने तक 'रावण' जेल से रिहा हो चुका था और उसका सियासी कद बढ़ चुका था. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, जहां से सपा-बसपा गठबंधन के तहत मायावती की पार्टी की करीब आधी सीटें आती हैं. मायावती अपनी उम्र से आधे चंद्रशेखर को लेकर हमेशा से आशंकित रही हैं. मायावती आरोप लगाती रही हैं कि चंद्रशेखर बीजेपी का एजेंट है जोकि आरएसएस की विचारधारा से प्रेरित है. वो कहती रहीं हैं कि अगर चंद्रशेखर को दलितों के प्रति वाकई में चिंता है तो वह भीम आर्मी की स्थापना करने के बजाय बसपा में शामिल होते. वहीं चंद्रशेखर ने एनडीटीवी से कहा कि मोदी और योगी शासन के दौरान मुझे 16 महीने तक जेल में रखा गया, मेरे ऊपर 43 झूठे मुकदमे करा दिए गए. चंद्रशेखर ने सवाल किया कि कैसे मैं उस पार्टी का एजेंट हो सकता हूं जो मुझे खत्म करने की कोशिश कर रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात पर मायावती की नाराजगी को लेकर चंद्रशेखर ने एक रैली में कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और कभी ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे दलित वर्ग को नुकसान हो. लेकिन उन्हें मुझ पर विश्वास करना होगा. टिप्पणियांप्रियंका गांधी और चंद्रशेखर की मुलाकात एक अस्पताल में हुई थी. आजाद को एक राजनीतिक जुलूस के दौरान हिरासत में लिया गया था. जहां उन्होंने अपने स्वास्थ्य बिगड़ने की बात कही, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. कांग्रेस ने यह दिखाने की कोशिश की, अखिलेश यादव और मायावती के गठबंधन से बाहर होने के बाद उनके पास एक और करिश्माई दलित नेता है. आजाद भी यह दिखाना चाहते थे कि वह कोई मामूली खिलाड़ी नहीं हैं. सहारनपुर स्थित एक विश्वविद्यालय के प्रोफसर खालिद अनिस अंसारी कहते हैं कि पिछले 2 सालों में चंद्रशेखर की पॉपुलैरिटी दलित युवाओं और मुस्लिमों के बीच तेजी से बढ़ी है जिसे उत्तर प्रदेश के शीर्ष राजनीतिक दल नजरअंदाज नहीं कर पाए हैं. शायद इसी वजह से कांग्रेस चंद्रशेखर से मुलाकात के लिए पहुंची थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोलियों से दहला नीदरलैंड का उट्रेक्ट, ट्राम में फायरिंग से एक की मौत, कई घायलगोलियों से दहला नीदरलैंड का उट्रेक्ट, ट्राम में फायरिंग से एक की मौत, कई घायलनीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में सोमवार को एक ट्राम में अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं.
Read more »

नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकानीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »

बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »

मोजाम्बिक-जिम्बाब्वे में चक्रवात इडाई से 1300 लोगों के मरने की आशंकामोजाम्बिक-जिम्बाब्वे में चक्रवात इडाई से 1300 लोगों के मरने की आशंकाचक्रवात इडाई से जिम्बाब्वे और मोजाम्बिक में 1300 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. जिम्बाब्वे में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन यह संख्या बढ़कर 300 पहुंच सकती है. वहीं, मोजाम्बिक में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
Read more »

रॉबर्ट वाड्रा की HC से मांग, ED की ओर से दर्ज मामला रद्द होरॉबर्ट वाड्रा की HC से मांग, ED की ओर से दर्ज मामला रद्द होरॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया जहां उन्होंने धनशोधन के एक मामले में अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने की मांग की. जांच एजेंसी इस मामले में उनसे पूछताछ कर चुकी है.
Read more »

यूपी में मायावती-प्रियंका, बंगाल में ममता, जम्मू-कश्मीर में महबूबा लड़ेंगी नहीं, लड़वाएंगीयूपी में मायावती-प्रियंका, बंगाल में ममता, जम्मू-कश्मीर में महबूबा लड़ेंगी नहीं, लड़वाएंगीMayawati, Priyanka, Mamta, Mehbooba will not fight Lok Sabha polls | जिन तीन राज्यों में महिलाएं करेंगी पार्टी का नेतृत्व, वहां लोकसभा की 128 सीटें 5 राज्यों में 5 क्षेत्रीय दलों में नंबर-दो नेता और स्टार कैंपेनर महिलाएं
Read more »

जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेजम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »

पूनम पांडे अपनी इन तस्वीरों को होली पर शेयर कर हुई थीं ट्रोल, अब नहीं करतीं ऐसा मज़ाक | Poonam Pandey hot holi photos created sensation in 2017 watch poonam pandey holi video on YouTube– News18 Hindiपूनम पांडे अपनी इन तस्वीरों को होली पर शेयर कर हुई थीं ट्रोल, अब नहीं करतीं ऐसा मज़ाक | Poonam Pandey hot holi photos created sensation in 2017 watch poonam pandey holi video on YouTube– News18 Hindiपूनम पांडेय अभी कुछ दिन पहले 'द जर्नी ऑफ कर्मा' नाम से आ रही फिल्म की वजह से सुर्खियों में थीं. इस फिल्म में वह शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही थीं.
Read more »

इराक़ में पानी का जहाज़ डूबा, हादसे में कम से कम 70 लोगों की मौतइराक़ में पानी का जहाज़ डूबा, हादसे में कम से कम 70 लोगों की मौतइराक़ की टिगरिस नदी में एक नाव के पलट जाने से 70 लोगों की मौत हो गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:06:13