केरल में बीजेपी कुछ सीटों पर UDF और LDF के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
बी. सृजन, तिरुवनंतपुरम यह 2016 के केरल विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था और उससे भी पहले 2015 में अरुविक्कारा उपचुनाव में हुआ था। दोनों ही मौकों पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दावा किया था कि लड़ाई यूडीएफ और बीजेपी के बीच में है। तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमा चांडी द्वारा खुलेआम बीजेपी को एक बड़ा प्रतिद्वंद्वी मानने पर एलडीएफ नेताओं ने यह कहकर तीखी आलोचना की थी कि चांडी बीजेपी को गैरजरूरी प्राथमिकता दे रहे हैं। अब 2019 में बीजेपी को फोकस में लाने की बारी लगता है सीपीएम की है। बीजेपी ने राज्य में अपने उम्मीदवारों के नाम का जब ऐलान तक नहीं किया था, तब सीपीएम के स्टेट सेक्रटरी कोदियेरी बालाकृष्णन ने भविष्यवाणी की कि कोल्लम, एर्नाकुलम, वडाकरा, कोझीको और कन्नूर में बीजेपी कमजोर प्रत्याशी खड़ा करेगी, ताकि UDF को मदद मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि बदले में यूडीएफ तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के उम्मीदवार कुम्मानम राजशेखरन को जीतने में मदद करेगी। बालाकृष्णन के इस बयान पर वडकरा से कांग्रेस उम्मीदवार के.
मुरलीधरन में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पर्दे के पीछे असली गठबंधन सीपीएम और बीजेपी के बीच है। अतीत में, एलडीएफ और यूडीएफ एकदूसरे पर पर्दे के पीछे बीजेपी से हाथ मिलाने का तब आरोप लगाते थे, जब चुनाव प्रचार शबाब पर पहुंच चुका होता था। लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू होने तक का इंतजार नहीं किया, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि केरल इस बार तगड़े त्रिकोणीय मुकाबले का गवाह बनेगा। राज्य की 6 से 8 सीटों पर रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। अलप्पुझा और कोट्टायम जैसी सीटों पर बीजेपी ने तगड़े उम्मीदवार उतारे हैं जो एलडीएफ और यूडीएफ कैंप के वोटों में भी सेंध लगा सकते हैं। इन सीटों पर 2014 के चुनाव में बीजेपी का वोटशेयर ठीकठाक था। राजनीतिक विश्लेषक जे. प्रभाष के शब्दों में, '4 या 5 लोकसभा सीटों पर तगड़े त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किताबें मिलीं: ‘पटना:खोया हुआ शहर’, ‘साक्षात्कार के आईने में’ और ‘षोडशी : रामायण के रहस्य’
Read more »
EXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सहोली के बाद आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार को एक नए अंदाज़ में शुरू करने जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स वोटरों से मोदी सरकार के कामकाज के बारे में पूछेंगे और संवाद के दौरान बीजेपी के वोटर का मन बदलने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए महागठबंधन के कई नेता दिल्ली में प्रचार करते नज़र आ सकते हैं.
Read more »
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने केरल के इरफानकेरल के इस खिलाड़ी ने इस साल होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, महाराष्ट्र और केरल के 9 नामकांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए छठी लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार रात को जारी की गई लिस्ट में केरल और महाराष्ट्र की 9 सीटों पर टिकट जारी किए गए हैं.
Read more »
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढे़र- Amarujalaजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढे़र shopian bandipora jammukashmir
Read more »
नागपुर लोकसभा सीट: 'संतरों के शहर' में 'गुरु' और 'चेले' के बीच सियासी संग्राम-Navbharat Timeslok sabha elections News in Hindi: आरएसएस के गढ़ कहे जाने वाले नागपुर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बीजेपी ने जहां केंद्रीय मंत्री स्थानीय सांसद नितिन गडकरी को दोबारा टिकट दिया है वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व नेता नाना पटोले पर दांव अजमाया है।
Read more »
गिरफ्त में आया देश का एक और भगोड़ा, 8100 करोड़ के बैंक फ्रॉड में था फरारभारतीय जांच एजेंसियों के दबाव की वजह से नीरव मोदी के बाद देश का एक और भगोड़ा गिरफ्त में आ गया है.
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019: झारखंड, राजस्थान, गोवा के लोग PM मोदी के काम से सर्वाधिक संतुष्ट : IANS सीवोटर ट्रैकर पोललोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आईएएनएस और सीवोटर ट्रैकर पोल के सर्वे के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के काम से झारखंड, राजस्थान और गोवा के मतदाता सबसे अधिक संतुष्ट हैं। पीएम के काम से राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 13 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने संतुष्टि जताई। पीएम के काम से तमिलनाडु और केरल के लोग खुश नहीं हैं।
Read more »
