प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉन्च किए गए MainBhiChowkidar कैंपेन को अब पार्टी घर-घर लेकर जाएगी. | Himanshu_Aajtak
लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉन्च किए गए ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन को अब पार्टी घर-घर लेकर जाएगी. 31 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता से मुखातिब होंगे.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 500 जगह पर संवाद करेंगे. रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं भी चौकीदार कैंपेन आज एक जन आंदोलन बन गया है. उन्होंने कहा कि याद करिए 2014 में देश की क्या हालत थी, 2G, कोलगेट के बारे में सभी को पता है यही कारण है कि ऐसे में प्रधानमंत्री ने कहा में देश का चौकीदार बनूंगा. केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान बताया कि #MainBhiChowkidar जब लॉन्च हुआ तो पूरी दुनिया में ट्रेंड किया, अभी तक 20 लाख लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक इस पर करोड़ों की संख्या में इंप्रेशन आया है, एक करोड़ लोग अभी तक इस मुहिम के तहत शपथ ले चुके हैं.मैं सरहदों के हौसलों के साथ एक हुंकार हूँ...जुड़े प्रधानमंत्री @narendramodi के साथ, 31 मार्च 2019, शाम 5 बजे। pic.twitter.com/1dgPh8OQFp — BJP March 16, 2019रविशंकर बोले कि 31 मार्च को प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 500 लोकेशन पर इंटरेक्शन करेंगे. जिन्होंने इन मूवमेंट में हिस्सा लिया है इसमें खिलाड़ी, युवा, नेता, पूर्व सैनिक, किसान, डॉक्टर आदि रहेंगे और प्रधानमंत्री दिल्ली में रहेंगे और पूरे देश के लोगों से जुड़ेंगे. आपको बता दें कि 2014 में भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसी तरह ‘चाय पर चर्चा’ कैंपेन की शुरुआत की गई थी. तब कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने नरेंद्र मोदी को ‘चायवाला’ कहा था, जिसके जवाब में बीजेपी ने ‘चाय पर चर्चा’ कैंपेन की शुरुआत की थी. अब भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी द्वारा दिए गए ‘चौकीदार चोर है’ के नारे पर पलटवार कर रही है और इस तरह का कैंपेन शुरू कर रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुदस्सिर की चैटिंग को डिकोड करने में जुटी एजेंसी, कई आतंकी एनआईए की रडार पर- Amarujalaमुदस्सिर की चैटिंग को डिकोड करने में जुटी एजेंसी, कई आतंकी एनआईए की रडार पर PulwamaAttack FBI SocialMedia terrorism MudasirAhmad
Read more »
टेरर फंडिंग मामला: ईडी का आरोप- पाकिस्तान उच्चायोग ने आतंकियों को पैसा पहुंचाया- Amarujalaप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कश्मीरी व्यवसायी जहूर अहमद शाह वटाली की एक करोड़ रुपये से अधिक की गुड़गांव की संपत्ति को कुर्क
Read more »
21 विपक्षी दलों की याचिका पर VVPAT को लेकर SC ने EC को दी नोटिस– News18 हिंदीशुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि 25 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में चुनाव आयोग का एक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हो.
Read more »
SC पहुंची ईवीएम पर जंग, 21 विपक्षी पार्टियों की याचिका पर EC को नोटिसविपक्षी पार्टियों की याचिका में अपील की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे कि वो कुल इस्तेमाल की जा रही EVM और VVPAT में से 50 फीसदी EVM में दर्ज मतों और उनकी जोड़ीदार VVPAT में मौजूद पर्चियों का औचक मिलान किया जाए.
Read more »
एनजीटी ने महत्वपूर्ण स्थलों पर गंगा जल की गुणवत्ता मासिक आधार पर सार्वजनिक करने को कहाएनजीटी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह भी बताने का निर्देश दिया है कि गंगा का पानी नहाने और पीने योग्य है या नहीं.
Read more »
अमेठी के अलावा दक्षिण भारत से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? चर्चाएं तेज-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के अलावा दक्षिण भारत के किसी शहर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के कार्यकर्ता भी मांग कर रहे हैं कि उन्हें दक्षिण भारत की किसी सीट से भी उम्मीदवार बनना चाहिए।
Read more »
भाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर- Amarujalaभाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर narendramodi AmitShah BJPLive Elections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
भारत की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकवाद पर सख्त तो दाऊद, सलाउद्दीन को सौंपेभारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर वो सच में आतंकवाद को लेकर गम्भीर है तो उसे दाऊद इब्राहिम और सैयद सलाउद्दीन को भारत को सौंप देना चाहिए.
Read more »
मनोहर पर्रिकर के जोश और जज्बे को सलाम, आखिरी दम तक ऐसे की जनता की सेवागंभीर बीमारी के चलते पर्रिकर की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा लेकिन उन्होंने पूरी लगन के साथ अपने आखिरी दम तक जनता की सेवा की. पार्टी में मनोहर पर्रिकर के काम के प्रति जोश और जज्बे की हमेशा तारीफ होती रही. पर्रिकर ने युवाओं में जोश पैदा करने की मिसाल कायम की.
Read more »
