बहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदा

United States News News

बहावलपुर: लड़के-लड़कियों की साझा पार्टी रखने पर छात्र ने प्रोफेसर को चाकू से गोदा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तान का बहावलपुर एक बार फिर चर्चा का विषय बना है, वजह चौंकाने वाली है...

पाकिस्तान का बहावलपुर एक बार फिर चर्चा का विषय बना है. यहां एक कॉलेज के छात्र ने अपने प्रोफेसर खालिद हमीद की चाकू मारकर हत्या कर दी. छात्र का नाम खतीब हुसैन है, जो कि इस बात से नाराज़ था कि प्रोफेसर ने कॉलेज में छात्र-छात्राओं की साथ में पार्टी रखी थी.

पूछताछ के दौरान खतीब ने पुलिस को कहा कि प्रोफेसर गैर-इस्लामी था. दरअसल, ये घटना बहावलपुर के सादिक एगर्टन कॉलेज की है. जहां पर 21 मार्च को कॉलेज पार्टी होनी थी, इस पार्टी में कॉलेज के सभी लड़के-लड़कियों को बुलाया गया था. लेकिन इसी बात से छात्र नाराज़ था, उसने 20 मार्च को ही प्रोफेसर पर चाकू से हमला किया. प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया. पार्टी को लेकर छात्र-प्रोफेसर में काफी बहस हुई थी. पुलिस की ओर से इस मामले में जांच जारी है और सभी तरह के एंगल की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने खतीब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है, जहां उसने पूछताछ में कई तरह की बातें की हैं. उसने बताया कि प्रोफेसर इस्लाम के खिलाफ बातें करता था, उसने साफ कबूला है कि प्रोफेसर की हत्या चाकू से गोदकर की है. खतीब हुसैन का कहना है कि लड़के-लड़कियों की साथ में पार्टी कराना गैर-इस्लामी है. इस घटना से पहले कॉलेज के ही कुछ छात्रों से स्थानीय प्रशासन को खत लिखा था कि कॉलेज में होने वाले वार्षिक समारोह पर रोक लगा दी जाए. खत में लिखा गया था कि शैक्षणिक संस्थानों में लड़कियों के डांस के जरिए अश्लीलता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई कॉलेज ऐसे हैं जहां पर लड़कियों के लिए काफी सख्त नियम हैं. फिर चाहे वह जींस पहनकर जाने पर रोक हो या फिर इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोक. इन्हीं तर्कों का हवाला देकर छात्र प्रो-इस्लामी बात कर रहा है. पाकिस्तान का बहावलपुर हाल ही में दुनियाभर की सुर्खियों में थे. जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर बहावलपुर में ही रहता है. यहां पर ही जैश का हेडक्वार्टर है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

10वीं के छात्र ने 65 वर्षीय वृद्धा की ली जान, जानें क्यों10वीं के छात्र ने 65 वर्षीय वृद्धा की ली जान, जानें क्योंराजस्थान में दसवीं के एक छात्र ने बुजुर्ग महिला की इसिलए हत्या कर दी क्योंकि वो उसके घर पर बॉल या कुछ और खेलने का सामने जाने पर नहीं लौटाती थीं।
Read more »

कानपुर में थाने के पास बीच सड़क पर छात्रों ने की युवक की पिटाई, वायरल हुआ वीडियो- Amarujalaकानपुर में थाने के पास बीच सड़क पर छात्रों ने की युवक की पिटाई, वायरल हुआ वीडियो- Amarujalaकानपुर में थाने के पास बीच सड़क पर छात्रों ने की युवक की पिटाई, वायरल हुआ वीडियो kanpur Uppolice KanpurPolice viralvideo
Read more »

राजस्थान: अपने ही स्कूल की बस से कुचलकर छात्र की मौत-Navbharat Timesराजस्थान: अपने ही स्कूल की बस से कुचलकर छात्र की मौत-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: राजस्थान में एक बच्चे को उसके ही स्कूल की बस ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा बस से उतरकर उसके पीछे ही पहुंचा था कि ड्राइवर ने बैक गियर लगा दिया।
Read more »

लापता जेएनयू छात्र नजीब की मां का प्रधानमंत्री से सवाल, अगर आप चौकीदार हैं तो मेरा बेटा कहां है?लापता जेएनयू छात्र नजीब की मां का प्रधानमंत्री से सवाल, अगर आप चौकीदार हैं तो मेरा बेटा कहां है?रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्विटर पर अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ने के बाद 2016 में लापता हुए छात्र नजीब अहमद की मां फ़ातिमा नफ़ीस ने उनसे पूछा कि देश की सर्वोच्च एजेंसियां क्यों नजीब को ढूंढने में नाकाम रहीं.
Read more »

JNU वाले ‘नजीब अहमद की वायरल तस्वीर’ का सचJNU वाले ‘नजीब अहमद की वायरल तस्वीर’ का सचइराक़ की एक तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि जेएनयू के लापता छात्र नजीब ने आईएस जॉइन कर लिया है.
Read more »

पटियाला: साथी छात्रों को सस्पेंड किया तो यूनिवर्सिटी के खिलाफ धरने पर बैठे लॉ छात्रपटियाला: साथी छात्रों को सस्पेंड किया तो यूनिवर्सिटी के खिलाफ धरने पर बैठे लॉ छात्रमेस में खाने की क्लाविटी खराब होने के बाद यूनिवर्सिटी में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. यूनिवर्सिटी ने 6 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है, जिसके विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है.
Read more »

मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए 70 संगठन, 50 शहरों में चलाएंगे 'एंटी मोदी कैंपेन'मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए 70 संगठन, 50 शहरों में चलाएंगे 'एंटी मोदी कैंपेन'बदायूं से ही इस अभियान की शुरुआत इसलिए की जा रही है क्योंकि जेएनयू से साल 2016 में लापता हुआ छात्र नजीब अहमद भी बंदायू का ही निवासी था।
Read more »

JNU के लापता छात्र ‘नजीब अहमद की वायरल तस्वीर’ का सचJNU के लापता छात्र ‘नजीब अहमद की वायरल तस्वीर’ का सचसोशल मीडिया पर कुछ हथियारबंद लड़ाकों की एक तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है कि इन लड़ाकों के बीच में बैठा शख्स जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का लापता छात्र नजीब अहमद है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:05:43