नोटबंदी से पहले की तुलना में 19.1 फीसदी बढ़ी नकदी Noteban Demonetization Currency CashMoney ReserveBank RBI LessCash नोटबंदी नकदराशि नकदी रिजर्वबैंक आरबीआई
नोटबंदी से पहले की तुलना में 15 मार्च 2019 तक प्रचलन में मुद्रा यानि कि नकद राशि 19.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 21.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है.भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल लेनदेन में वृद्धि के बावजूद, पिछले एक वर्ष में प्रचलन में मुद्रा की तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है.
बीते मार्च 2018 में ये राशि 18.29 लाख करोड़ रुपये थी. नवंबर 2016 में 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगाने के बाद, जनवरी 2017 में प्रचलन में मुद्रा में लगभग 9 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी. हालांकि इसके बाद से ही वित्तीय प्रणाली में नकद राशि लगातार बढ़ रही है, भले ही सरकार और आरबीआई ने कम नकदी , भुगतान का डिजिटलीकरण और विभिन्न लेनदेन में नकदी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने जैसे कई कोशिशें की हों. बता दें कि सरकार ने नोटबंदी के पीछे नकद राशि को कम करने, जाली नोटों और काले धन खत्म करने का कारण बताया था. हालांकि आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा समय में नकद राशि नोटबंदी के पहले की स्थिति से भी ज्यादा है. बैंकरों के अनुसार, आम तौर पर चुनावों से पहले सिस्टम में नकदी बढ़ जाती है. मानसून के बाद मुद्रा की मांग भी बढ़ जाती है क्योंकि रबी सीजन की बुआई के बाद अक्टूबर में कटाई शुरू होती है, इसलिए नकदी की आवश्यकता होती है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि त्योहार के समय भी नकद राशि बढ़ जाती है क्योंकि ऐसे समय पर लोग सोना, ऑटोमोबाइल इत्यादि चीजें खरीदते हैं. 8 नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से हटा लेने के बाद, 2018 के लिए आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया था कि लगभग सभी पैसे बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए थे. आरबीआई को नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के नोटों के कुल 15.310 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए. ये राशि नोटंबदी के समय प्रचलन में रही 15.317 लाख करोड़ रुपये की राशि का 99.3 फीसदी है. वहीं, एटीएम के माध्यम से नकद लेनदेन भी लगातार बढ़ रहे थे. आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, एटीएम और पॉइंट ऑफ़ सेल टर्मिनलों के जरिए डेबिट कार्ड का लेनदेन जनवरी 2017 में 200,648 करोड़ रुपये था. वहीं जनवरी 2018 में ये बढ़कर 295,783 करोड़ रुपये और जनवरी 2019 में 316,808 करोड़ रुपये हो गया. 3.16 लाख करोड़ रुपये के डेबिट कार्ड लेनदेन में से, एटीएम के माध्यम से 2.66 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1952 से 2014 तक कितना बदला लोकसभा चुनाव - How india changed in 1952 to 2019 loksabha election– News18 Hindiदेश का पहला आम चुनाव 1952 में हुआ था. इन 67 सालों में 17.3 करोड़ से आज मतदाता 90 करोड़ हो चुके हैं. जबकिराजनीतिक दलों की संख्या 53 से बढ़कर 465 हो गई है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन से आर-पार की लड़ाई की तैयारी में कांग्रेस– News18 हिंदीभीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के बाद प्रियंका की राजनीतिक बिसात का अगला मोहरा हैं, शिवपाल यादव. सूत्रों की माने तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, यादव परिवार के बागी नेता शिवपाल यादव से जल्द ही मुलाकत कर सकती हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर : IT विभाग की छापेमारी में आतंकियों के मददगार से करोड़ों की नगदी जब्तजम्मू-कश्मीर में Loksabha Election के दौरान कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए छापेमारी गी गई। इस दौरान इन्कम टैक्स ऑफिसर ने करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।
Read more »
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »
भंसाली की फिल्म में सलमान खान की हीरोइन फाइनल, 27 वर्ष छोटी हीरोइन से करेंगे रोमांसभंसाली की फिल्म का नाम होगा 'इंशाल्लाह'। इसमें सलमान खान अकेले हीरो होंगे। इससे उन बातों पर विराम लग गया जिनमें कहा जा रहा था कि शाहरुख खान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
Read more »
रॉबर्ट वाड्रा की HC से मांग, ED की ओर से दर्ज मामला रद्द होरॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया जहां उन्होंने धनशोधन के एक मामले में अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने की मांग की. जांच एजेंसी इस मामले में उनसे पूछताछ कर चुकी है.
Read more »
जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »
पूनम पांडे अपनी इन तस्वीरों को होली पर शेयर कर हुई थीं ट्रोल, अब नहीं करतीं ऐसा मज़ाक | Poonam Pandey hot holi photos created sensation in 2017 watch poonam pandey holi video on YouTube– News18 Hindiपूनम पांडेय अभी कुछ दिन पहले 'द जर्नी ऑफ कर्मा' नाम से आ रही फिल्म की वजह से सुर्खियों में थीं. इस फिल्म में वह शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही थीं.
Read more »
IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »
